PDF शॉर्ट्स 2025: दिल्ली का प्रतिष्ठित बांग्ला शॉर्ट फिल्म महोत्सव अपने तीसरे संस्करण के साथ लौटा

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025: दिल्ली का प्रतिष्ठित बांग्ला शॉर्ट फिल्म महोत्सव “पीडीएफ शॉर्ट्स” (PDF Shorts) अपने तीसरे संस्करण के साथ लौटा। यह महोत्सव पूर्वा दिगंता फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया और रविवार, 17 अगस्त 2025 को गोदावरी ऑडिटोरियम, लोदी रोड, इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोदी एस्टेट, नई दिल्ली – 110003 में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा, चर्चित अभिनेत्री देवलीना कुमार, वरिष्ठ अभिनेता बरुन चंदा, थिएटर से जुड़ीं हस्तियाँ चंदन सेन और देबशंकर हलदार, फिल्म निर्देशिका रेश्मी मित्रा, तथा लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती (जिन्हें द कपिल शर्मा शो में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है) शामिल हुए।

इस वर्ष की विशेष आकर्षणों में प्रसिद्ध फिल्मकार कंकना चक्रवर्ती की शॉर्ट फिल्म “री रूटिंग” का दिल्ली प्रीमियर शामिल था – जिसे पहले ही देशभर के कई फिल्म महोत्सवों और वाणिज्यिक सिनेमाघरों में सराहा जा चुका है। फिल्म की स्क्रीनिंग को इसकी निदेशिका कंकना चक्रवर्ती और दिग्गज अभिनेता बरुन चंदा की उपस्थिति ने और भी खास बना दिया ।

महोत्सव में एक विशेष हिंदी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग भी हुई, जिसे सुधीर मिश्रा ने निर्देशित किया था। इसमें चित्रांगदा सिंह, विपिन शर्मा और सुशांत सिंह ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुश्री पियाली चक्रवर्ती और श्री सुप्रियो हलदार उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

पूर्वा दिगंता फाउंडेशन की स्थापना दूरदर्शी व्यक्तित्वों – श्री सुभाषिश गुप्ता, पुष्पल, अरिंदम, प्रोबीर और उनके जैसे विचारधारा वाले साथियों ने की थी। इसका उद्देश्य समाज के हाशिये पर रहने वाले बच्चों को शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करना है।

फाउंडेशन का मुख्य ध्यान वंचित बच्चों को अकादमिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाना है। इसका प्रमुख केंद्र नोएडा में है, जहाँ वर्तमान में 22 बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जा रही है। संस्था का विश्वास है कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास सुनिश्चित करती है।

इसके साथ-साथ, यह फाउंडेशन बंगाली संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक विरासत को सिनेमा के माध्यम से आगे बढ़ाने का भी कार्य करता है। संस्था का मानना है कि असली सेवा वही है जिसमें समाज को लौटाया जाए।

गत वर्ष की उपलब्धियाँ और पहलें- पिछले एक वर्ष में संस्था ने शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कला, संस्कृति, स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत किया। पूर्वोदय स्कूल में 30 बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कक्षा 10 और 12 के सात मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज मामले में न्याय की आवाज उठाने हेतु “तिलोत्तमा न्याय चाहिए” शीर्षक वीडियो जारी किया गया।

सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय आयोजन हुए – विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिताएँ, पीडीएफ शॉर्ट्स का दूसरा संस्करण जिसमें सात बांग्ला फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ, तथा वार्षिकोत्सव पर सुरेंद्र–सौम्यजीत जोड़ी का मनमोहक कार्यक्रम शामिल रहा।

स्वास्थ्य और जनकल्याण की पहलें भी इस दौरान मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें 150 लोगों को लाभ पहुँचाने वाला नेत्र-जांच शिविर, मेडिसिन बाबा को 10,000 दवाओं का दान, बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा वंचित समुदायों में खाद्य वितरित करना शामिल था। सर्दियों में राहत कार्यों के तहत वरिष्ठ नागरिकों, सड़क पर बसे लोगों और बच्चों को हर सप्ताह कंबल, जैकेट और स्वेटर बाँटे गए, जिससे उन्हें गर्माहट और सुरक्षा मिल सके।

महिला दिवस, स्वतंत्रता दिवस और दीपावली जैसे त्यौहार पूर्वोदय के बच्चों और उनके परिवारों के साथ मिलकर मनाए गए, जिससे खुशियाँ साझा हुईं और सामुदायिक संबंध और प्रगाढ़ हुए। प्रत्येक पहल के साथ, फाउंडेशन अपने इस विश्वास को आगे बढ़ाता है कि सेवा का असली स्वरूप समाज को लौटाना है, और शिक्षा, कला एवं संस्कृति के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करना है।

Share This Post

8 thoughts on “PDF शॉर्ट्स 2025: दिल्ली का प्रतिष्ठित बांग्ला शॉर्ट फिल्म महोत्सव अपने तीसरे संस्करण के साथ लौटा

  • December 19, 2025 at 1:30 pm
    Permalink

    Regards for helping out, excellent information. “Our individual lives cannot, generally, be works of art unless the social order is also.” by Charles Horton Cooley.

    Reply
  • December 31, 2025 at 1:05 am
    Permalink

    Thanks for the good writeup. It in truth used to be a enjoyment account it. Look complex to more added agreeable from you! However, how could we keep up a correspondence?

    Reply
  • January 20, 2026 at 8:42 pm
    Permalink

    you’re really a good webmaster. The web site loading speed is incredible. It seems that you’re doing any unique trick. Also, The contents are masterwork. you have done a magnificent job on this topic!

    Reply
  • February 9, 2026 at 2:35 am
    Permalink

    Together with everything which appears to be building throughout this specific subject matter, many of your viewpoints are actually fairly exciting. Even so, I appologize, but I do not give credence to your entire idea, all be it refreshing none the less. It looks to everybody that your opinions are not totally validated and in actuality you are generally yourself not even fully confident of the argument. In any event I did take pleasure in examining it.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *