दिल्ली में शुरू हुई प्रीमियम डेली कम्यूट सेवा सिटीफ्लो, इस साल इनका 100 बसें चलाने का लक्ष्य।

नई दिल्ली – भारत की कामयाब प्रीमियम ऐप-आधारित कम्यूट सेवा सिटीफ्लो ने अब दिल्ली में विस्तार की घोषणा की है, ताकि कॉर्पोरेट कामकाजी लोगों की रोजाना यात्रा की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

वर्ष 2015 में आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र जेरिन वेनाड, ऋषभ शाह, अंकित अग्रवाल और संकल्प केल्शीकर द्वारा स्थापित सिटीफ्लो का लक्ष्य अपनी लग्जरी बसों के जरिए वैकल्पिक यातायात सुविधा देना है।

मुंबई और हैदराबाद में पहले ही 25 लाख से ज्यादा कॉर्पोरेट कामकाजी लोगों को सेवा दे चुकी मुंबई की सिटीफ्लो, अब दिल्ली के काम काजी लोगों की रोजाना यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए तैयार है, जहां यह मौजूदा परिवहन विकल्पों में एक बढ़िया और शानदार विकल्प बनेगी।

सिटीफ्लो शुरू में ज्यादा जरूरत वाले रूटों जैसे डीएलएफ साइबर सिटी पर चलाई जाएंगी। उसके बाद दिल्ली के रिहायशी इलाकों से कनेक्टिविटी देगी, ताकि सीधी होम-टू-ऑफिस सेवा दी जा सके।

कंपनी का लक्ष्य पहले साल में दिल्ली में 100 बसें तैनात करना है, जिससे डीएलएफ साइबर सिटी में 80,000 से ज्यादा ग्राहकों को सेवा मिलेगी। दिल्ली में विस्तार से इस साल कंपनी की कुल आय में 25 करोड़ रुपये का इजाफा होने की उम्मीद है।

सिटीफ्लो के को- फाउंडर और सीईओ जेरिन वेनाड ने बताया कि “दिल्ली के यात्री अक्सर अनियमित शेड्यूल और खराब वाहन स्थिति जैसी समस्याओं का सामना करते हैं, चाहे वह वैश्विक मोबिलिटी कंपनियां ही क्यों न हों। हम इसी स्थिति को बदलने आए हैं। हमारा संकल्प है कि हम पेशेवरों को हर दिन एक भरोसेमंद, आरामदायक और सहज यात्रा का अनुभव दें,” 

सिटीफ्लो अपने सिटीफ्लो कॉर्पोरेट प्रोग्राम के तहत दिल्ली की नामचीन कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी भी करेगा, ताकि बड़े स्तर पर दैनिक काम काजी यात्रा आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।

वेनाड ने कहा कि “मौजूदा परिवहन विकल्पों के विपरीत, जहां लोगों को आखिरी समय पर कैंसलेशन, ख़राब जगह और अनिश्चित शेड्यूल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, सिटीफ्लो एक भरोसेमंद और प्रीमियम विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है।”

सिटीफ्लो न केवल यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि कंपनियों को भी उनके कर्मचारियों के लिए आसान और तनावमुक्त सफर उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है।

आने वाले महीनों में, सिटीफ्लो अपनी बसों की संख्या तेजी से बढ़ाने और नए बाजारों में प्रवेश करने की योजना बना रहा है, ताकि वह कामकाजी लोगों के लिए एक प्रीमियम और भरोसेमंद यात्रा समाधान बन सके।

सिटीफ्लो के पीछे लाइटबॉक्स वेंचर्स, अनुपम मित्तल, अल्टेरिया कैपिटल, इंडिया कोटिएंट जैसे अन्य बड़े – बड़े निवेशक खड़े हैं।

Share This Post

3 thoughts on “दिल्ली में शुरू हुई प्रीमियम डेली कम्यूट सेवा सिटीफ्लो, इस साल इनका 100 बसें चलाने का लक्ष्य।

  • December 31, 2025 at 10:25 am
    Permalink

    I got what you intend, thanks for putting up.Woh I am lucky to find this website through google. “The test and use of a man’s education is that he finds pleasure in the exercise of his mind.” by Carl Barzun.

    Reply
  • January 21, 2026 at 5:12 pm
    Permalink

    Have you ever thought about adding a little bit more than just your articles? I mean, what you say is fundamental and all. But think of if you added some great graphics or video clips to give your posts more, “pop”! Your content is excellent but with pics and clips, this site could undeniably be one of the most beneficial in its niche. Great blog!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *