प्रिटी पिक्सी ने दिल्ली में आयोजित कॉन्शियस फैशन एंड मॉडर्न फेमिनिटी ईवेंट में 250 से अधिक महिलाओं के बीच अपना समर 2025 कलेक्शन पेश किया

इस डिजिटल फर्स्ट सस्टेनेबल ब्रांड की शुरुआत नए आकर्षक कलेक्शन, इन्फ्लुएंसर ईवेंट और सस्टेनेबिलिटी की प्रतिबद्धता के साथ हुई, जो जलवायु की जागरुकता के युग में स्टाईल को परिभाषित करेगा
नई दिल्ली, 23 मई, 2025: फैशन को परिभाषित करने वाले देश में विकसित 100 प्रतिशत सस्टेनेबल ब्रांड, प्रिटी पिक्सी ने अपना बहुप्रतीक्षित समर 2025 कलेक्शन पेश किया है। यह कलेक्शन हवादार, सुंदर और आधुनिक महिलाओं की रुचि के अनुरूप है। यह डिजिटल फर्स्ट ब्रांड वॉटरलेस डिजिटल प्रिंटिंग प्रक्रिया द्वारा निर्मित प्रिंट्स के साथ 100 प्रतिशत सस्टेनेबल कपड़े बनाकर बेचता है। इन कपड़ों को बनाने में पानी बिल्कुल भी बर्बाद नहीं होता है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया का पर्यावरण पर न्यूनतम असर पड़ता है।
प्रिटी पिक्सी का गठन साल 2024 में किया गया था। इसे शुरू करने का उद्देश्य प्राकृतिक और स्किन के अनुकूल कपड़े पेश करना है क्योंकि बाजार में ज्यादातर मिलने वाले सिंथेटिक कपड़े स्किन के अनुकूल और सस्टेनेबल नहीं होते हैं, साथ ही भारत की विविधतापूर्ण जलवायु के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं होते। इसलिए प्रिटी पिक्सी ने 100 प्रतिशत प्राकृतिक कॉटन और फाईबर से बने कपड़े पेश किए हैं। यह ब्रांड पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना आराम के साथ स्टाईल भी प्रदान करता है, तथा ये कपड़े पूरे साल पहने जा सकते हैं।
इस ब्रांड ने चार महीने के बहुत कम समय में ही इंस्टाग्राम पर 86,000 से अधिक लोगों का समुदाय विकसित कर लिया है।
इस लॉन्च के बारे में प्रिटी पिक्सी के संस्थापक, हिमांशु सचदेवा ने कहा, ‘‘प्रिटी पिक्स का हर कपड़ा स्थायी सुंदरता के साथ पूरे साल पहनने के लिए बनाया जाता है। सस्टेनेबिलिटी की हमारी प्रतिबद्धता हमारी सबसे बड़ी खासियत है। हमारे हर कपड़े को सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। प्रिटी पिक्सी में हमारा मानना है कि हमारा ब्रांड केवल फैशन के लिए नहीं है, बल्कि यह स्किन में अच्छा महसूस होने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी है।’’
ब्रांड का समर 2025 कलेक्शन काव्यात्मक सटीकता के साथ सिद्धांत प्रदर्शित करता है। यह महिलाओं की आंतरिक शक्ति और सौंदर्य से प्रेरित है। इसमें आकर्षक लेस, हाथों से बने ट्रिम्स और सुंदर विस्तार इन कपड़ों में आराम के साथ अनुकूलन बढ़ाते हैं।
को-फाउंडर, प्रशांत जैन ने कहा, ‘‘प्रिटी पिक्सी उन महिलाओं के लिए है, जो कोमलता, शक्ति और सस्टेनेबिलिटी एक साथ चाहती हैं। हमारे डिज़ाईन में फूलों की भाषा के साथ सुंदर सिल्हुएट्स दिए गए हैं, जो फैशनप्रेमी और आधुनिक ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं।
इस एक्सक्लुसिव और केवल निमंत्रण पर आधारित लॉन्च ईवेंट के बाद इन्फ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स एवं ब्रांड के मित्रों के लिए शानदार पॉप-अप पार्टी रखी गई। शाम को कलेक्शन का पहला लुक पेश किया गया। इसमें दिलचस्प ट्राई-ऑन के अवसर, व्यक्तिगत स्टाईलिंग सत्र और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें गेम्स, उपहार वितरण और कॉकटेल के साथ बातचीत शामिल थी। ईवेंट में 250 से अधिक फैशन और लाईफस्टाईल इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें उच्च नेटवर्थ वाले लोग (एचएनआई) शामिल थे। इससे सस्टेनेबिलिटी के प्रति जागरुक फैशन समुदाय और ब्रांड के बीच बढ़ता तालमेल प्रदर्शित हुआ। आगंतुकों को प्रिटी पिक्सी की स्टाईल एक्सपर्ट, मणिका सिंह से मिलने का अवसर मिला, जिनके हर कलेक्शन में आकर्षण और स्थायी सौंदर्य की उनका सिग्नेचर दृष्टिकोण झलकता है।
प्रिटी पिक्सी मजबूती से आगे बढ़ने का मार्ग तैयार कर रहा है। इसके मासिक कैप्सूल कलेक्शन में विकसित होती हुई रुचि के अनुरूप नए और एक्सक्लुसिव स्टाईल पेश किए जाएंगे। इस ब्रांड द्वारा मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में महिलाओं के नेतृत्व वाली पॉप-अप ईवेंट्स का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि समुदाय के साथ ब्रांड का जुड़ाव गहरा हो सके।
साथ ही ब्रांड द्वारा इन्फ्लुएंसर्स के साथ गठबंधन, एआई-पॉवर्ड पर्सनालाईज़्ड शॉपिंग एवं प्रोत्साहन लाभ देने वाले टियर्ड लॉयल्टी प्रोग्राम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ब्रांड द्वारा समावेशी श्रेणियाँ, जैसे प्लस साईज़, लॉन्जरी, और फ्रैग्रेंस भी पेश किए जाएंगे, जो इसके साहसी सिस्टर ब्रांड, डाकू रानी के अंतर्गत इसकी पहुँच का विस्तार करेंगे।

Top https://shorturl.fm/YvSxU
Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
Very good https://shorturl.fm/bODKa
Very good https://shorturl.fm/TbTre
Very good partnership https://shorturl.fm/68Y8V
Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
Cool partnership https://shorturl.fm/a0B2m
Very good partnership https://shorturl.fm/68Y8V
Cool partnership https://shorturl.fm/XIZGD
Very good https://shorturl.fm/TbTre
Awesome https://shorturl.fm/5JO3e
Cool partnership https://shorturl.fm/XIZGD
Awesome https://shorturl.fm/5JO3e
Very good partnership https://shorturl.fm/9fnIC
Ready to earn? Start with us now! https://shorturl.fm/TbTre
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/oYjg5
https://shorturl.fm/FIJkD
https://shorturl.fm/6539m
https://shorturl.fm/6539m
I genuinely enjoy reading through on this website , it contains great content. “For Brutus is an honourable man So are they all, all honourable men.” by William Shakespeare.