राघव कौशिक का गीत ‘तुम’ हर किसी को अपने से जुड़ा हुआ महसूस कराएगा

मशहूर गायक-गीतलेखक ने ऐसे गीत के साथ वापसी की, जो भक्ति और चाहत के बीच का अंतर खत्म कर देता है
नेशनल, 29 अगस्त, 2025: खारे रास्ते के गायक-गीतलेखक राघव कौशिक ने एक हृदयस्पर्शी गीत ‘तुम’ पेश किया है। यह एक शांत गाना है, जो प्यार को केवल खुशी नहीं, बल्कि एक याद, दर्द और भक्ति के रूप में देखता है। इस गीत में मानवीय भावनाओं की सम्पूर्ण श्रृंखला को आत्मसात करके एक मधुर और प्रेमपूर्ण शैली में पेश किया गया है।
आज सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ यह गीत राघव की अभिव्यक्तिपूर्ण आवाज में हृदय को छू लेता है। ‘तुम’ में एक भावुक रचना है, जो गर्मजोश और सिनेमाई एहसास प्रदान करती है। अमृता सलूजा के बोल बहुत सरल और आत्मीय हैं, जैसे आप अपने सबसे प्रिय व्यक्ति से बात कर रहे हों।
इस गाने के बारे में राघव ने कहा, ‘‘तुम मेरे जीवन के वास्तविक अनुभव से आया है। यह गाना इतना स्वाभाविक है और इतना सहज है कि मैंने इसके रिलीज़ करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन मैं जब-जब इसे अपने आसपास लोगों को सुनाता, तब-तब मेरा यह आत्मविश्वास बढ़ता चला जाता था कि सरल धुनें सबसे गहरा प्रभाव छोड़ सकती हैं। प्यार में आपको उठाने की शक्ति है। यह आपको नीचे भी गिरा सकता है। और कभी-कभी ये दोनों एक साथ होते हैं। मैं उसी भावना को ईमानदारी के साथ पेश करना चाहता था। उम्मीद है कि श्रोताओं को यह गाना खुद से जुड़ा हुआ महसूस होगा।’’
राघव ने पिछले सालों में भारत में एक हजार से अधिक शो किए हैं और विभिन्न शैलियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेकरार (लूप लपेटा, 2022) के साथ बॉलिवुड प्लेबैक की दुनिया में कदम रखा।
उन्होंने नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर मशहूर ओटीटी परियोजनाओं तथा गुजराती और बंगाली में क्षेत्रीय सिनेमा को अपनी आवाज़ दी है। तुम के साथ उन्होंने गहरी मानवीय कहानियाँ संगीत के माध्यम से एक बार फिर पेश की हैं, जो व्यक्तिगत होने के साथ सार्वभौमिक भी महसूस हों, और इस कला में वो माहिर हैं।
राघव कौशिक का तुम यहाँ सुनें: http://smi.lnk.to/Tum

https://shorturl.fm/55oVR
https://shorturl.fm/7xyOQ
https://shorturl.fm/JZpDs
https://shorturl.fm/zmAu1
https://shorturl.fm/dOlDf
Perfectly written subject matter, thank you for selective information. “You can do very little with faith, but you can do nothing without it.” by Samuel Butler.
Very informative and great bodily structure of written content, now that’s user friendly (:.
Hello! I just wanted to ask if you ever have any issues with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing a few months of hard work due to no data backup. Do you have any methods to stop hackers?
I genuinely value your piece of work, Great post.