रैपिडो ने माघ मेला 2026 में तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिएसमझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

- जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान - माघ मेले के दौरान अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी और स्थानीय युवाओं के लिए अस्थायी
रोजगार पैदा करने पर विशेष ध्यान
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश 24 दिसंबर, 2025: भारत की अग्रणी राइड- शेयरिंग प्लेटफॉर्म-
रैपिडो ने 1 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 के
दौरान जन सुविधाओं को बढ़ावा देने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए
प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के तहत, रैपिडो आगामी माघ मेला 2026 में आधिकारिक मोबिलिटी पार्टनर
होगा और प्रयागराज में पूरी तरह से स्टाफ से लैस एक स्थानीय सहायता कार्यालय स्थापित
करेगा। यह कार्यालय जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल बनाएगा, परिचालन सहायता प्रदान
करेगा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ मिलकर काम करेगा और मेले के दौरान
समस्याओं का समय पर समाधान को सुनिश्चित करेगा।
यह समझौता ज्ञापन, माघ मेले के दौरान परिवहन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य
से किया गया एक प्रशासनिक प्रबंध है। इस माघ मेले में उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से
लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। इस सहयोग के माध्यम से रैपिडो शहर और उसके
आसपास के क्षेत्रों में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा, जिससे मेले के दौरान
श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
इस कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि के
रूप में उपस्थित थीं। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में प्रयागराज के जिला
मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा, मेला अधिकारी ऋषि राज और प्रयागराज की नगर मजिस्ट्रेट
सीलम साई तेजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस पहल के तहत, रैपिडो की योजना प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों से लगभग
5,000 कैप्टनों को अपने साथ जोड़ने की है, जिससे मेले के मौसम में स्थानीय युवाओं के
लिए अस्थायी आजीविका और कमाई के अवसर पैदा होंगे। इस पहल से प्रयागराज,
कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बारा, हांडिया, करछना, कोरांव और फूलपुर जैसे आसपास के
जिलों के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे अत्यधिक मांग के इस दौर में
स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, लीगल एंड कंप्लायंस की सीनियर मैनेजर तन्वी अरोड़ा
ने कहा, “माघ मेला उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है।
प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ हमारा सहयोग विश्वसनीय और किफायती परिवहन
समाधान प्रदान करके जनता की सुविधा को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस अवधि के दौरान
स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से है।”
इस करार के तहत, रैपिडो की सेवाएं अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख परिवहन केंद्रों और
मेले के मुख्य क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी, जिससे भीड़ कम करने और आवागमन को सुगम बनाने
में मदद मिलेगी। रैपिडो द्वारा कैप्टन की भर्ती, ऐप के उपयोग, सुरक्षा और गुणवत्ता संबंधी
प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा और लोगों की सहायता तथा सुचारू यात्रा सुनिश्चित
करने के लिए बूथों पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कैप्टनों को रैपिडो
ब्रांडेड जैकेट, हेलमेट और बाइक स्टिकर दिए जाएंगे ताकि उनकी आसानी से उनकी पहचान
हो सके, सुरक्षा बढ़े और परिचालन समन्वय सुचारू रूप से हो सके।
इस अवसर पर मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा, “इस तरह के सहयोग माघ मेले जैसे बड़े
आयोजनों के दौरान आवागमन को सुचारू रूप से मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
हैं और लोगों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को भी
सहयोग प्रदान करते हैं।”
उत्तर प्रदेश रैपिडो के लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और कंपनी बड़े सार्वजनिक
आयोजनों को सहयोग देने, अंतिम-छोर तक कनेक्टिविटी को और बेहतर करने तथा
स्थानीय रोजगार में योगदान देने के माध्यम से राज्यभर में अपनी उपस्थिति को लगातार
मजबूत कर रही है।

hey there and thank you for your information – I’ve definitely picked up something new from proper here. I did alternatively experience a few technical issues the use of this website, as I skilled to reload the site lots of times prior to I may get it to load correctly. I were thinking about in case your hosting is OK? Not that I am complaining, however sluggish loading instances instances will often impact your placement in google and can harm your high-quality ranking if advertising and ***********|advertising|advertising|advertising and *********** with Adwords. Anyway I’m including this RSS to my e-mail and could look out for much more of your respective fascinating content. Make sure you update this once more soon..
Definitely believe that which you said. Your favourite reason seemed to be at the net the simplest thing to be mindful of. I say to you, I definitely get irked at the same time as other folks think about worries that they plainly don’t know about. You controlled to hit the nail upon the highest as neatly as outlined out the whole thing without having side effect , other folks can take a signal. Will likely be back to get more. Thank you
Thank you for every other informative web site. The place else may just I am getting that type of info written in such a perfect way? I have a project that I’m simply now running on, and I have been at the glance out for such info.