रियलमी ने रियलमी नार्ज़ो 80प्रो और 80एक्स को किया लॉन्च, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ क्रमशः ₹17,999 और ₹11,999 के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है

- रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G एक दमदार फोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 5G चिपसेट है, 4500 निट्स की हाइपरग्लो डिस्प्ले है, सोनी IMX882 OIS 50MP कैमरा है, 6000 mAh टाइटन बैटरी है, और यह 80W की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, साथ ही इसमें BGMI के लिए 90 FPS सपोर्ट मिलता है। यह फोन दो मनोरम रंगों स्पीड सिल्वर और रेसिंग ग्रीन में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹17,999 है।
- रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G में है मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 5G चिपसेट और 45W की फास्ट चार्जिंग, साथ ही इसमें 120Hz का आई कम्फर्ट डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डीप ओशन और सनलिट गोल्ड जैसे आकर्षक रंगों में मिलेगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 है।
- इनकी पहली सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी। ये रियलमी.कॉम और एमेजॉन पर उपलब्ध होंगे। इनकी खरीद पर बैंक ऑफर्स के तहत ₹2,000 तक की छूट भी मिलेगी।
नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025: रियलमी, जो आज के भारतीय युवाओं का सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड है, उसने आज रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G और रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G को लॉन्च किया। ये दोनों ही फोन अपनी कैटेगरी में परफॉर्मेंस के मायने में उम्दा है। इनमें रियलमी की खास टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स का शानदार मेल हैं, वो भी बेहतरीन और किफायती कीमतों पर।
रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G और रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G में कई इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे IP69 वॉटरप्रूफिंग, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और एडवांस कूलिंग सिस्टम। रियलमी की “मेक इट रियल” सोच के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स में प्रीमियम डिज़ाइन को जबरदस्त मजबूती के साथ भावी पीढ़ी के लिए अव्वल दर्जे की परफॉर्मेंस देने वाले के रूप में तैयार किया गया है। जो उन यूज़र्स के लिए एक दम सही है, जो हर चीज़ में कुछ ज्यादा चाहते हैं।
रियलमी के प्रवक्ता ने कहा कि, “नार्ज़ो 80 सीरीज़ हमारा अब तक का सबसे पावरफुल ऑफर है उन यूज़र्स के लिए, जो बिना समझौता किए दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। 80 प्रो की गेमिंग ताकत और 80एक्स की बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के साथ, हम मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स लाए हैं। 80 प्रो में 4500nits की डिस्प्ले है और 6000mAh की बैटरी दी गई है, साथ ही 80एक्स में सेगमेंट का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट है। यह सब मिलकर हमारे ‘मेक इट रियल’ के वादे को पूरा करते हैं।”
तन्मय शाह, कैटेगरी लीडर – स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़, एमेजॉन इंडिया ने बताया कि “हमें खुशी है कि हम एमेजॉन.इन पर अपने बढ़ते 5G स्मार्टफोन रेंज में नया रियलमी नार्ज़ो 80 सीरीज़ जोड़ रहे हैं, नार्ज़ो 80 प्रो 5G शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस देने का वादा करता है, वहीं नार्ज़ो 80एक्स 5G की बैटरी काफी लंबे समय तक साथ न छोड़ने का वादा करती है। हमें पूरा भरोसा है कि ये दोनों डिवाइसेज़ उन सभी यूज़र्स की जरूरतों को पूरा करेंगे, जो दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स को किफायती कीमत पर ढूंढ रहे हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एमेजॉन.इन पर रोमांचक कूपन ऑफर्स और आसान नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगे।”
रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G: अल्टीमेट गेमिंग का पॉवरहाउस
रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G मोबाइल गेमिंग के अनुभव को सातवें आसमान पर ले जाता है, इसमें दिया गया है बेहतरीन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 5G चिपसेट, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह फोन 780k से भी ज़्यादा का एंटुटू स्कोर देता है और साथ ही BGMI में 90FPS की स्मूद गेमप्ले का मज़ा भी देता है। इतना ही नहीं इस फोन में है एक बड़ी 6.7-इंच की 4500nits हाइपरग्लो डिस्प्ले, जो इस सेगमेंट की सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। इसके साथ ही आपको मिलता है 120Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैंपलिंग, और 3840Hz PWM डिमिंग की सुविधा, जिससे गेमिंग के लुत्फ के साथ – साथ आंखों को आराम भी मिलता है। इतना ही नहीं इसमें मिलती है दमदार 6000mAh की टाइटन बैटरी, जिसमें है 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग, जिससे सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे से भी ज़्यादा तक गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। साथ ही इसमें है 6050mm² का साइक्लोन VC कूलिंग सिस्टम, जो फोन को ठंडा रखता है जिससे इसकी परफॉर्मेंस हमेशा सबसे बढ़िया रहती है।
इस फोन की एक और खासियत है कि इसकी फोटोग्राफी नए आयाम पर ले जाने वाली है। यह सोनी IMX882 OIS 50MP मेन कैमरा के साथ, पहली बार लो-लाइट पोर्ट्रेट ब्लर और एआई मोशन डेब्लर जैसी सुविधाएं भी देता है, जिससे एक्शन शॉट्स बेहद क्रिस्प और साफ दिखते हैं। साथ ही इस कैमरा सिस्टम में एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे नाइट मोड 2.0 और एआई स्नैपशॉट, जो सही समय पर परफेक्ट शॉट्स लेने में मदद करते हैं। इसके अलावा, 16MP का फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी के लिए एआई ब्यूटीफिकेशन और पोर्ट्रेट मोड की मदद से बेहतरीन सुधार करता है।
ऐसा लगता है कि रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5G को कठोर परिस्थितियों का सामना करने के लिए ही बनाया गया है। क्योंकि इसमें IP66/68/69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आर्मरशेल प्रोटेक्शन दिया गया है। इसका डिज़ाइन रेसिंग से प्रेरित है और यह शानदार स्पीड सिल्वर और रेसिंग ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। इसमें एक खास स्पीड स्ट्राइप टेक्सचर भी है, जिससे यह पकड़ने में आसान होने के साथ – साथ स्टाइल में बोल्ड दिखता है। इसके अलावा, इसमें मिलते हैं कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे स्टीरियो डुअल स्पीकर हाई-रेज़ ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ और रियलमी UI 6.0 जो एडवांस एआई क्षमताओं से लैस है।
रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G: परफेक्ट परफॉर्मेंस, ऑल-राउंडर
रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G एक नया इतिहास रचने के लिए बनाया गया है क्योंकि यह दुनिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 5G चिपसेट (6nm प्रोसेस) दिया गया है, जो 420K+ का एंटुटू स्कोर देता है और स्मूद परफॉर्मेंस का वादा करता है। इसमें 6.5-इंच की 120Hz आई कम्फर्ट डिस्प्ले भी है, जिसमें 10-लेयर प्रोटेक्शन, DC डिमिंग, बेडटाइम मोड, और पेपर-लाइक डिस्प्ले सेटिंग्स दी गईं हैं, जो आंखों की थकान को कम करने में काफ़ी हद तक मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं इसमें 6000mAh की बैटरी है, जिसमें है 45W सुपरवूक चार्जिंग (38 मिनट में 50% चार्ज) और इनोवेटिव सब-ज़ीरो चार्ज टेक्नोलॉजी जो -10°C तापमान में भी बेहतरीन काम करती है।
रियलमी नार्ज़ो 80एक्स 5G को लंबे समय तक टिकाऊ रहने के लिए बनाया गया है, इसमें IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है, साथ ही इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसका स्टेलर आइसफील्ड डिज़ाइन प्रीमियम वेगन लेदर से बना है, जिसमें माइक्रोन-लेवल एंग्रेविंग है। यह दो मनमोहक रंग डीप ओशन और सनलिट गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। इसका 50MP एआई कैमरा शानदार डिटेल्स कैप्चर करता है, और कुछ खास सॉफ़्टवेयर फीचर्स जैसे एआई स्मार्ट सिग्नल बूस्ट (+15% नेटवर्क स्पीड), रेनवाटर स्मार्ट टच (98% गीले स्क्रीन की सटीकता), और 200% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड (शोर भरे माहौल में क्रिस्टल क्लियर ऑडियो) यूज़र एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं।
*रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5जी और 80एक्स 5जी की रिव्यू गाइडलाइंस और प्रोडक्ट इमेजेस के लिए इस लिंक पर जाएं: Link
रियलमी नार्ज़ो 80 सीरीज़ 5जी के मूल्य और सेल का विवरण निम्नलिखित है:
| रियलमी नार्ज़ो 80 सीरीज़ 5जी | |||||||
| उत्पाद | वैरिएंट | मूल्य | मूल्य ऑफर | कूपन | ऑफर मूल्य | अर्ली एक्सेस एवं लिमिटेड सेल ऑफर | नो कॉस्ट ईएमआई (एनसीई) |
| realme Narzo 80 Pro 5G | 8 + 128 | 19,999 | — | 2000 | 17,999 | अर्ली बर्ड सेल 9 अप्रैल शाम 6 बजे से अर्धरात्रि तक चलेगी, जिसके बाद लिमिटेड पीरियड सेल 11 अप्रैल शाम 6 बजे से अर्धरात्रि तक चलेगी। | 6 महीने |
| 8 + 256 | 21,499 | — | 2000 | 19,499 | |||
| 12 + 256 | 23,499 | — | 2000 | 21,499 | |||
| realme Narzo 80x 5G | 6 + 128 | 13,999 | 500 | 1500 | 11,999 | लिमिटेड पीरियड सेल 11 अप्रैल शाम 6 बजे से अर्धरात्रि तक चलेगी। | — |
| 8 + 128 | 14,999 | 500 | 1500 | 12,999 | |||
| realme.com और Amazon पर उपलब्ध | |||||||
रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5जी पर लॉन्च ऑफर के अंतर्गत ₹1299 मूल्य के एक्सक्लूसिव स्टूडेंट बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। रियलमी.कॉम और अमेज़न पर 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से मध्यरात्रि तक रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5जी की विशेष अर्ली बर्ड सेल शुरू होगी, जिसके बाद रियलमी नार्ज़ो 80 प्रो 5जी और रियलमी नार्ज़ो 80x 5जी की लिमिटेड पीरियड सेल रियलमी.कॉम और अमेज़न पर 11 अप्रैल शाम 6 बजे से मध्यरात्रि तक चलेगी।

Great wordpress blog here.. It’s hard to find quality writing like yours these days. I really appreciate people like you! take care
Hey very cool web site!! Man .. Beautiful .. Amazing .. I’ll bookmark your web site and take the feeds also…I am happy to find a lot of useful information here in the post, we need work out more techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .
Hey there! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I truly enjoy reading your blog posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums that go over the same topics? Appreciate it!
Someone essentially assist to make critically posts I would state. This is the first time I frequented your website page and to this point? I amazed with the analysis you made to create this actual put up extraordinary. Great process!
I love the efforts you have put in this, appreciate it for all the great content.
I truly enjoy reading on this website , it holds superb blog posts.
Do you mind if I quote a couple of your posts as long as I provide credit and sources back to your blog? My blog site is in the very same niche as yours and my users would really benefit from a lot of the information you present here. Please let me know if this alright with you. Many thanks!
Excellent web site. Lots of useful info here. I’m sending it to several pals ans also sharing in delicious. And of course, thanks in your sweat!
Have you ever thought about creating an ebook or guest authoring on other sites? I have a blog based upon on the same information you discuss and would love to have you share some stories/information. I know my subscribers would appreciate your work. If you are even remotely interested, feel free to send me an e-mail.