रियलमी ने अल्टीमेट परफॉर्मेंस स्मार्टफोन – 22,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और 14,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 5जी पेश किए, जिनके साथ फीचर-पैक्ड रियलमी बड्स एयर 7 और बड्स टी200 लाईट भी पेश किए

- रियलमी पी3 अल्ट्रा 5 जी अब तक का सबसे स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले फोन है, जो अत्याधुनिक परफॉर्मेंस के लिए दुनिया के पहले मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट के साथ पेश किया गया।
- रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी ने दुनिया के पहले ग्लो-इन-द-डार्क लुनार डिज़ाईन की शुरुआत की है, यह तीन आकर्षक रंगों – ग्लोईंग लुनार व्हाईट, नेपच्यून ब्लू, और ओरियन रेड में 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसका शुरुआती मूल्य आकर्षक बैंक ऑफरों और एक्सचेंज ऑफर के साथ 22,999 रुपये है।
- रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में सेगमेंट का अग्रणी सोनी आईएमएक्स896 मेन कैमरा है, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शानदार अनुभव के लिए सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 4के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता प्रदान करता है।
- रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में 80 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और IP69 ड्यूरेबिलिटी के साथ 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी लगी है। रियलमी पी3 5जी में भारत का पहला स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट लगा है, जो सुगम और प्रभावशाली परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
- रियलमी पी3 5जी तीन आकर्षक रंगों: नेबुला पिंक, स्पेस सिल्वर और कॉमेट ग्रे में 6जीबी+128जीबी, 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट्स में बैंक ऑफरों के साथ 14,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।
- रियलमी बड्स एयर 7 में क्रिस्टल अलॉय डिज़ाईन है और यह तीन खूबसूरत रंगों- आईवरी गोल्ड, मॉस ग्रीन, और लैवेंडर पर्पल में 2,799 रुपये में उपलब्ध है।
- रियलमी बड्स एयर 7 में एन52 मैग्नेट और आधुनिक एसएचटीडब्लू कॉपर वायर कॉईल के साथ 12.4 मिमी. डीप बेस ड्राईवर है, जो बेहतर क्लैरिटी और डेप्थ के साथ शानदार ऑडियो प्रदान करता है।
- रियलमी बड्स टी200 लाईट तीन वाईब्रैंट रंगों – ऑरोरा पर्पल, स्टॉर्म ग्रे, और वोल्ट ब्लैक में उपलब्ध है। यह 1,199 रुपये के ऑफर मूल्य में उपलब्ध होगा।
- रियलमी बड्स टी200 लाईट में 12.4 मिमी के डायनामिक ड्राईवर डीप बेस प्रदान करता है। इसमें 48 घंटे की बैटरी लाईफ, ड्युअल माईक एआई नॉईज़ कैंसेलेशन, और सुगम ड्युअल-डिवाईस कनेक्शन जैसी खूबियाँ हैं।
- रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी की पहली सेल (25 मार्च, दोपहर 12 बजे से 28 मार्च, रात्रि 12 बजे तक) और रियलमी पी3 5जी की पहली सेल (26 मार्च, दोपहर 12 बजे से 28 मार्च, रात्रि 12 बजे तक) रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन चैनलों पर चलेगी, साथ ही 4,000 रुपये तक के आकर्षक बैंक ऑफर भी मिलेंगे।
- रियलमी बड्स एयर 7 की पहली सेल 24 मार्च, दोपहर 12 बजे से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और आपके नज़दीकी स्टोर्स पर शुरू होगी।
- रियलमी बड्स टी200 लाईट की सेल आज दोपहर 2 बजे से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और आपके नज़दीकी स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली, 21 मार्च, 2025: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने खास भारत के लिए डिज़ाईन की गई रियलमी पी3 सीरीज़ की दूसरा श्रृंखला पेश की है। इस सीरीज़ में रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी पेश किए गए हैं, जिनसे भारतीय यूज़र्स के लिए अनुकूलित अत्याधुनिक इनोवेशन की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। रियलमी ने परफॉर्मेंस, सुगम मल्टीटास्किंग, और गेमिंग के बेहतरीन अनुभव पर केंद्रित रहते हुए पी3 सीरीज़ 5जी पेश की है, जिसने मिड-रेंज सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर दिए हैं, और यूज़र अनुभव में सुधार लाने के लिए सेगमेंट के सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन पेश किए हैं।
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी सीमाओं को बढ़ाते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें खत्म कर देते हैं। मिड रेंज सेगमेंट में नए मानक स्थापित करके ये डिवाईस अत्याधुनिक डिज़ाईन के साथ शानदार परफॉर्मेंस प्रदान कर रही हैं, ताकि अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में भी उनका दबदबा बना रहे। रियलमी एक मेक इट रियल सिद्धांत के अनुरूप, ये दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन कारीगरी, अत्याधुनिक इनोवेशन, और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी की मिसाल पेश करते हैं, साथ ही ऐसा अनुभव प्रदान करते हैं, जो शक्तिशाली होने के साथ प्रीमियम भी हो।
इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी पेश करके बहुत उत्साहित हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एआई-पॉवर्ड परफॉर्मेंस, सुगम मल्टीटास्किंग, और शानदार गेमिंग के लिए उत्तम हैं। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी अपने लुमिनस कलर-चेंजिंग फाईबर और दुनिया के पहले मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट के साथ अत्याधुनिक स्पीड और इनोवेशन पेश करता है। साथ ही, रियलमी पी3 5जी में भारत का पहला स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट लगा है। यह अपनी शक्तिशाली बैटरी और टॉप-टियर वॉटरप्रूफिंग के साथ ड्यूरेबिलिटी एवं एंड्योरेंस के लिए बना है। ये दोनों डिवाईस नैक्स्ट लेवल की एआई, शक्तिशाली गेमिंग और अतुलनीय यूज़र अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाईन की गई हैं।’’
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में दुनिया का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट लगा है, जो बीजीएमआई में 90एफपीएस पर अल्ट्रा-स्टेबल गेमिंग प्रदान करता है। इसका एंटुटु स्कोर 1.45 मिलियन से अधिक है, इसलिए यह अपने सेगमेंट में हर स्मार्टफोन से बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। शानदार गेमिंग के लिए बनाई गई जीटी बूस्ट टेक्नोलॉजी इसके टच रिस्पॉन्स और फ्रेम रेट स्टेबिलिटी को बढ़ा देती है, जिससे बहुत स्मूथ और दिलचस्प अनुभव प्राप्त होता है। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी के डिज़ाईन में नए मानक पेश करते हुए दुनिया का पहला ग्लो-इन-द-डार्क लुनार डिज़ाईन दिया गया है, जो वातावरण की रोशनी के अनुकूलित होकर, टैक्सचर और रंगों का अद्भुत प्रभाव पेश करता है। यह एक्सक्लुसिव भारत के लिए बनाया गया है, और ग्लोईंग लुनार व्हाईट, नेपच्यून ब्लू एवं ओरियन रेड रंगों में आता है, ताकि हर यूज़र को एक विशेष पहचान मिल सके।
इसकी मोटाई केवल 7.38 मिमी है। इसलिए रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी अपनी श्रेणी में सबसे पतला 1.5के क्वार्ड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले स्मार्टफोन है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है और 3840 हर्ट्ज़ की अल्ट्रा-हाई-फ्रीक्वेंसी पीडब्लूएम डिमिंग के साथ कम रोशनी में भी सुगम और आरामदायक व्यूईंग प्राप्त होती है।
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में बेजोड़ मल्टीटास्किंग के साथ केवल 94 सेकंड में एक के बाद एक 30 ऐप खुल सकते हैं, जो अपनी श्रेणी में सबसे तेज है। यह 30 मिनट तक बिना किसी लैग के 4के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, तथा 2जीबी 4के वीडियो को सुगमता से एडिट कर सकता है। इसलिए यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत शक्तिशाली स्मार्टफोन है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6050mm² का एयरोस्पेस वीसी कूलिंग सिस्टम है, जो तापमान को नियंत्रित रखता है, ताकि लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी बिना ड्रॉप के उच्च फ्रेम दर मिलती रहे। इस सेगमेंट की अग्रणी 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ 80W की अल्ट्रा चार्जिंग है, जो केवल 5 मिनट की चार्जिंग में 1.8 घंटे तक गेमिंग संभव बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए, रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में सेगमेंट का अग्रणी सोनी आईएमएक्स896 50मेगापिक्सल एआई सेंसर दिया गया है, जो बेहतर लाइट इनटेक, शानदार पोर्ट्रेट क्लैरिटी और रियलिस्टिक लाइटिंग इफ़ेक्ट के साथ सिनेमा-क्वालिटी की इमेजिंग प्रदान करता है। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है। यह IP66/68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, इसलिए यह धूल, पानी और अत्यधिक तापमान को सहन कर सकता है। इसलिए यह रोजमर्रा के उपयोग और आउटडोर एडवेंचर के लिए उत्तम है।
रियलमी पी3 5जी भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट लगा है। इसका एंटुटु स्कोर 750,000 है। 4nm प्रक्रिया पर निर्मित, इस स्मार्टफोन का सीपीयू 15% बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है, जिससे अल्ट्रा-स्मूथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी-ड्यूटी एप्लिकेशन संभव होती हैं। इस डिवाइस में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और प्रो-एक्सडीआर हाई डायनामिक डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 120हर्ट्ज़ का एमोलेड ईस्पोर्ट्स डिस्प्ले लगा है, जिस पर तेज धूप में भी बेहतरीन विज़ुअल्स प्राप्त होते हैं।
रियलमी पी3 ड्यूरेबिलिटी और सहनशीलता के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह IP66/68/IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसलिए यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी लगी है। यह ग्रेफाइट बैटरी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक ऊर्जा घनत्व प्रदान करती है। इसके साथ बैटरी लाइफ और तेज़ रिचार्जिंग के लिए रियलमी द्वारा विकसित चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 45W का फ़ास्ट चार्जर मिलता है। इसमें 50मेगापिक्सल का एआई कैमरा लगा है, जो प्रोफ़ेशनल-ग्रेड की फ़ोटोग्राफ़ी सुविधाएँ प्रदान करता है। रियलमी पी3 एक आकर्षक इंटरस्टेलर-प्रेरित डिज़ाइन के साथ पॉवर, इनोवेशन और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है।
रियलमी बड्स एयर7 में आकर्षक डिज़ाइन के साथ शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जो ऑडियो का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। ये बड्स यह क्रिस्टल अलॉय डिज़ाइन के साथ तीन रंगों – आइवरी गोल्ड, मॉस ग्रीन और लैवेंडर पर्पल में आते हैं। इनमें 12.4 मिमी डीप बेस ड्राइवर और टाइटेनियम-कोटेड डायाफ्राम लगा है, जो डीप बेस के साथ क्रिस्प मिड्स और क्लियर हाई प्रदान करता है। इसमें मौजूद एन52 मैग्नेट आवाज की क्लैरिटी बढ़ा देता है, वहीं SHTW कॉपर वायर कॉइल द्वारा सटीक ऑडियो रिप्रोडक्शन प्राप्त होता है। ये बड्स हाई-रेज़ ऑडियो सर्टिफिकेशन और LHDC टेक्नोलॉजी के साथ, हाई-फ़िडेलिटी, लॉसलेस साउंड प्रदान करते हैं, वहीं HRTF एल्गोरिदम द्वारा पॉवर्ड 360° स्पैटियल ऑडियो से दिलचस्प 3D ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है।
इसमें 52डेसिबल नॉईज़ रिडक्शन के साथ स्मार्ट एक्टिव नॉईज़ कैंसेलेशन (एएनसी) दिया गया है, जो वातावरण के प्रति अनुकूलित होकर 6-माईक कॉल नॉईज़ कैंसेलेशन की मदद से क्रिस्टल क्लियर कॉल्स प्रदान करता है। ये कुल 52 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं, और केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का प्लेबैक मिलता है। इसमें 45एमएस की सुपर लो लेटेंसी के साथ बेहतरीन गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। वहीं, IP55 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस, ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और ड्युअल-डिवाईस कनेक्शन 2.0 द्वारा ड्यूरेबिलिटी के साथ स्मूथ डिवाईस स्विचिंग भी संभव होती है।
रियलमी बड्स टी200 लाईट में स्टाईल, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी की बेहतरीन मिश्रण है। इसलिए यह ऑडियो के बेहतरीन अनुभव के लिए उत्तम है। यह स्लीक और आधुनिक डिज़ाईन के साथ तीन जीवंत रंगों – ऑरोरा पर्पल, स्टॉर्म ग्रे, और वोल्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसमें 12.4 मिमी. का डायनामिक बेस ड्राईवर दिया गया है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा विशाल है। इसलिए यह डीप बेस के साथ रिच, डायनामिक साउंड प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें ड्युअल-माईक एआई डीप कॉल नॉईज़ कैंसेलेशन है, जो बैकग्राउंड नॉईज़ को कम करके क्रिस्टल क्लियर बातचीत संभव बनाता है। वहीं, ड्युअल डिवाईस पेयरिंग के साथ ब्लूटूथ 5.4 द्वारा सुगम कनेक्टिविटी प्राप्त होती है।
इसमें 48 घंटे की बेहतरीन बैटरी लाईफ दी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 26 प्रतिशत बेहतर है। इसलिए बड्स टी200 लाईट ज्यादा लंबा प्लेबैक प्रदान करते हैं। वहीं केवल 10 मिनट की चार्जिंग में घंटों तक बात की जा सकती है। ड्यूरेबिलिटी के लिए ये IPएक्स4 वॉटर रज़िस्टैंस के साथ आते हैं, इसलिए ये दैनिक उपयोग के लिए उत्तम हैं। बड्स टी200 लाईट बेहतरीन बेस और पॉवर प्रदान करते हैं, जो इस सेगमेंट में बेजोड़ मूल्य पेश करते हैं।
*रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और पी 3 5 जी की रिव्यू गाइडलाइंस और प्रोडक्ट इमेजेस के लिए इस लिंक पर जाएं: Link
रियलमी पी3 सीरीज़ 5जी के मूल्य और सेल का विवरण निम्नलिखित है:
| रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी | |||||
| उत्पाद | वैरिएंट | मूल्य | बैंक ऑफर | ऑफर मूल्य | सेल की तारीखें |
| रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी | 8 + 128 | 26,999 | 3,000 रुपए का बैंक ऑफर + 1,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर + 6 महीने की नो कॉस्ट EMI + 1 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी (केवल प्रि–बुकिंग पर) | 22,999 | आज दोपहर 2 बजे से प्रि-बुक करें पहली सेल: 26 मार्च, दोपहर 12 बजे – 28 मार्च, रात्रि 12 बजे |
| 8 + 256 | 27,999 | 23,999 | |||
| 12 +256 | 29,999 | 25,999 | |||
| realme.com, Flipkart और आपके नजदीकी स्टोर्स पर उपलब्ध | |||||
| रियलमी पी3 5जी | |||||
| उत्पाद | वैरिएंट | मूल्य | बैंक ऑफर | ऑफर मूल्य | सेल की तारीखें |
| रियलमी पी3 5जी | 6 + 128 | 16,999 | 2000 बैंक ऑफर | 14,999 | अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पहली सेल: 26 मार्च दोपहर 12 बजे – 28 मार्च रात्रि 12 बजे तक |
| 8 + 128 | 17,999 | 15,999 | |||
| 8 + 256 | 19,999 | 17,999 | |||
| realme.com, Flipkart और आपके नजदीकी स्टोर्स पर उपलब्ध | |||||
| रियलमी बड्स एयर 7 | ||||
| उत्पाद | मूल्य | बैंक ऑफर | ऑफर मूल्य | सेल की तारीख |
| रियलमी बड्स एयर 7 | 3,299 | 500 बैंक ऑफर | 2,799 | पहली सेल: 24 मार्च, दोपहर 12 बजे से |
| realme.com, Flipkart और आपके नजदीकी स्टोर्स पर उपलब्ध | ||||
| रियलमी बड्स T200 लाइट | ||||
| उत्पाद | मूल्य | बैंक ऑफर | ऑफर मूल्य | सेल की तारीख |
| रियलमी बड्स T200 लाइट | 1,399 | 200 बैंक ऑफर | 1,199 | पहली सेल: आज, दोपहर 2 बजे से |
| realme.com, Flipkart, Amazon और आपके नजदीकी स्टोर्स पर उपलब्ध | ||||
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी के मुख्य आकर्षणः
बेजोड़ परफॉर्मेंस के लिए डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट की शुरुआत
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी शक्तिशाली मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। यह मोबाईल परफॉर्मेंस के नए मानक स्थापित कर देगा। इसका एंटुटु स्कोर 1.45 मिलियन से अधिक है। इसलिए यह अतुलनीय एफिशियंसी के साथ बहुत तेज प्रोसेसिंग स्पीड प्रदान करता है। गेमर्स के लिए विकसित की गई जीटी बूस्ट टेक्नोलॉजी ने इसके टच रिस्पॉन्स और फ्रेम रेट स्टेबिलिटी को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे बीजीएमआई में 90एफपीएस के साथ अल्ट्र-स्मूथ गेमिंग प्राप्त होती है।
सेगमेंट की अग्रणी बैटरी और चार्जिंग का मिश्रण
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में 6,000 mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग, स्ट्रीमिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए बनाई गई है। यह डिवाईस पूरे दिन आसानी से चलती है, इसलिए गहन उपयोग के दौरान भी बैटरी के खत्म होने की कोई चिंता नहीं रहती। इसके साथ 80 वॉट की अल्ट्रा चार्जिंग दी गई है, जिसकी मदद से यूज़र्स केवल 5 मिनट की चार्जिंग में 1.8 घंटे तक लगातार गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।
सेगमेंट का अग्रणी 1.5के क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में 1.5के का क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रीमियम विज़्युअल अनुभव प्रदान करता है। इसकी मोटाई केवल 7.39 मिमी है, इसलिए यह अब तक का सबसे स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले फोन है, जो स्लीक और आधुनिक डिज़ाईन के साथ हाथ के लिए बहुत आरामदायक है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ बहुत ही स्मूथ स्क्रॉलिंग प्रदान करता है, वहीं 3840 हर्ट्ज़ की अल्ट्रा-हाई-फ्रीक्वेंसी पीडब्लूएम डिमिंग के कारण कम रोशनी में लंबे समय तक स्मार्टफोन देखने पर भी आँखों को बहुत कम थकान होती है। पी3 अल्ट्रा 5जी का डिस्प्ले गेमिंग, कंटेंट देखने या ब्राउज़िंग, चाहे जो काम हो, हर मामले में व्यूईंग का बहुत दिलचस्प और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है।
सेगमेंट में अग्रणी सोनी आईएमएक्स896 एआई कैमरा
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है, जिसमें इस सेगमेंट का सबसे बड़ा सोनी आईएमएक्स896 50 मेगापिक्सल एआई सेंसर लगा है। यह सेंसर बेहतर लाईट इनटेक के साथ विस्तृत और खूबसूरत इमेज कैप्चर करता है। इसमें 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ओवी08डी10 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड-एंगल कैमरा है। 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा को एक पंच होल संरचना में रखा गया है, जिससे बहुत शार्प और वाईब्रेंट सेल्फी प्राप्त होती हैं। यह आधुनिक सेंसर बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी प्रदान करता है तथा प्राकृतिक लाईटिंग एवं शैडो इफेक्ट के साथ थ्री डायमेंशनल डेप्थ का निर्माण करता है।
रियलमी पी3 5जी की मुख्य विशेषताएं
स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट के साथ भारत का पहला स्मार्टफोन
रियलमी पी3 स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसने परफॉर्मेंस के मायने बदल दिए हैं। 750,000 के बेहतरीन एंटुटु बेंचमार्क स्कोर के साथ यह आधुनिक 4एनएम के लो-पॉवर प्रोसेस नोट पर निर्मित है। इसलिए यह डिवाईस अपने पूर्ववर्ती के मुकाबले 15 प्रतिशत बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस प्रदान करती है। यह चिपसेट सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग, और हैवी ड्यूटी एप्लीकेशंस को बहुत आसान और लैग-फ्री बना देती है। इसके अलावा रियलमी पी3 अपनी श्रेणी में पहली बार बीजीएमआई 90एफपीएस को सपोर्ट कर रहा है।
120 हर्ट्ज़ का एमोलेड ईस्पोर्ट्स डिस्प्ले
रियलमी पी3 में उद्योग का अग्रणी एआई आई प्रोटेक्शन फंक्शन दिया गया है। इसकी पीक ब्राईटनेस 2000 निट्स है, इसलिए यह स्क्रीन नैविगेशन और फोटोग्राफी के दौरान तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है। साथ ही, रियलमी पी3 अपनी श्रेणी की एकमात्र डिवाईस है, जो प्रो-एक्सडीआर हाई डायनामिक डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। इसलिए यह ज्यादा बेहतर और प्राकृतिक डिटेल्स प्रदान करती है तथा ब्राईटनेस एवं कलर्स को पूरी तरह से रिस्टोर कर सकती है।
IP66/IP68/IP69 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस
रियलमी पी3 को कठोर वातावरण को सहन करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए यह IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह उच्च तापमान और उच्च दबाव के पानी की धार को सहन कर सकता है। इसलिए भारी बारिश हो, पानी की तेज धार हो, या फिर डिवाईस पानी में डूब जाए, पी3 हर परिस्थिति को सहन कर सकता है।

I appreciate, cause I found exactly what I was looking for. You’ve ended my 4 day long hunt! God Bless you man. Have a nice day. Bye
It’s actually a nice and useful piece of info. I am glad that you shared this helpful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.
Hi, I think your site might be having browser compatibility issues. When I look at your website in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, fantastic blog!
Great – I should certainly pronounce, impressed with your site. I had no trouble navigating through all the tabs as well as related info ended up being truly simple to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or anything, website theme . a tones way for your client to communicate. Excellent task.
I enjoy what you guys are up too. Such clever work and exposure! Keep up the amazing works guys I’ve added you guys to my own blogroll.
I think other website proprietors should take this website as an model, very clean and great user genial style and design, as well as the content. You’re an expert in this topic!
Some really prize articles on this web site, saved to my bookmarks.
I view something really special in this web site.
It is the best time to make some plans for the future and it’s time to be happy. I have read this post and if I could I desire to suggest you few interesting things or advice. Perhaps you can write next articles referring to this article. I want to read more things about it!