रिलेक्सो फुटवियर्स ने आगामी त्योहारों के सीज़न के लिए लॉन्च की स्टाइलिश फुटवियर रेंज

• अपने ब्राण्ड्स स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास की व्यापक रेंज पेश की, जिसे पूरे परिवार की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

जयपुर, 28 अगस्त, 2025: भारत के सबसे बड़े फुटवियर निर्माताओं में से एक रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने आगामी त्योहारों के लिए सीज़न के लिए अपनी स्टाइलिश एवं आधुनिक फुटवियर रेंज का अनावरण किया। रिलेक्सो के विभिन्न ब्राण्ड्स- स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास के तहत पेश किए गए इस कलेक्शन को पूरे परिवार की रोज़मर्रा एवं खास मौकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। जो आरामदायक होने के साथ-साथ फैशनेबल परिधानों के साथ भी खूब जंचते हैं।
इस अवसर पर श्री गौरव कुमार दुआ, होल टाईम डायरेक्टर, रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘रिलेक्सो में हम अपने ब्राण्ड्स- फ्लाइट, स्पार्क्स एवं बहामास- के तहत फुटवियर का विविध पोर्टफोलियो लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं- जो इन त्योहारों में स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक और टिकाउ भी हो। इस मीट के दौरान हमारे नए कलेक्शन के लिए रीटेलर पार्टनर्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया उन्हें सही टूल्स, जानकारी एवं इनोवेशन्स के साथ सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।’
जयपुर में आयोजित रिलेक्सो की रीटेलर मीट के दौरान इस फेस्टिव कलेक्शन को पेश किया गया, जहां क्षेत्र से 250 से अधिक ट्रेड पार्टनर्स मौजूद रहे। मीट के दौरान स्टाइलिश फुटवियर्स की व्यापक रेंज दर्शाई गई, जिसमें युवाओं एवं स्टाइल के प्रति सजग उपभोक्ताओं की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए स्लीपर्स, स्लाइड्स, क्लॉग्स और फेस्टिव-रैडी फैशन सैंडल्स शामिल हैं। कार्यक्रम में रिलेक्सो की मजबूत रीटेल साझेदारी का जश्न भी मनाया गया, रीटेलरों को आगामी कलेक्शन, प्रोडक्ट इनोवेशन्स एवं विकास योजनाओं का एक्सक्लुज़िव प्रीव्यू देखने का मौका मिला।
कार्यक्रम का आकर्षण केन्द्र था स्पार्क्स की ओर से 50 से अधिक नए फेस्टिव स्टाइल्स का अनावरण, जिन्हें आधुनिक डिज़ाइनों, वाइब्रेन्ट रंगों और बेहतरीन फीचर्स जैसे ऑटो-लेसिंग टेक्नोलॉजी एवं विशेष आरामदायक आउटसोल के साथ तैयार कियागया है। नई फेस्टिव रेंज को रीटेलरों ने खूब पसंद किया।
रीटेल, डी2सी वेबसाइट, ई-कॉमर्स एवं आधुनिक ट्रेड चैनलों पर बढ़ती मौजूदगी के साथ रिलेक्सो बेहतरीन गुणवत्ता के फुटवियर उपलब्ध कराने के वादे पर खरा उतरते हुए एक लाईफस्टाइल ब्राण्ड के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है।

Share This Post

26 thoughts on “रिलेक्सो फुटवियर्स ने आगामी त्योहारों के सीज़न के लिए लॉन्च की स्टाइलिश फुटवियर रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *