सैनडिस्क ने भारत में WD Blue® SN5100 NVMe™ एसएसडी का लॉन्च किया

यह एसएसडी क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाई गई है
सैनडिस्क ने भारत में WD Blue® SN5100 NVMe™ एसएसडी पेश की है। क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाई गई यह एसएसडी परफॉर्मेंस के मामले में नए मानक स्थापित करती है। इसे एआई वर्कफ्लो में तेजी लाने, भारी प्रोडक्टिविटी टास्क संभालने और 4K एवं 8K वीडियो एडिटिंग को स्ट्रीमलाईन करने के लिए बनाया गया है। यह पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करती है3।
इसमें SANDISK® BiCS8 QLC 3D CBA NAND के साथ SANDISK nCache™ 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। WD Blue® SN5100 NVMe™ एसएसडी 7,100 MB/s1 (1TB-2TB मॉडल) तक की रीड स्पीड प्रदान करती है। यह 500GB से 4 TB2 तक की स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध है। यह एसएसडी लार्ज-फाईल ट्रांसफर ज्यादा तेजी से करती है, हैवी एप्लीकेशंस के लिए बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करती है, और आज के गहन डेटा आधारित वर्कलोड के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।
WD Blue® SN5100 NVMe™ के मुख्य फीचर्स हैंः
- 7,100MB/s (1TB–2TB मॉडल) तक की रीड स्पीड के साथ PCIe® Gen 4.0 परफॉर्मेंस, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% तक ज्यादा तेज गति प्रदान करती है।3
- SANDISK® nCache™ 4.0 टेक्नोलॉजी के साथ लार्ज फाइल्स या प्रोजेक्ट फोल्डर्स को बहुत तेजी से कॉपी करती है।
- उच्च घनत्व और क्षमता के लिए SANDISK BiCS8 QLC 3D CBA NAND टेक्नोलॉजी।
- M.2 2280 सिंगल-साइडेड असेंबली पर 500GB, 1TB, 2TB और 4TB2 की क्षमता में उपलब्ध है।
- 5 साल की सीमित वारंटी4।
- सुगम डेटा माइग्रेशन के लिए Sandisk सॉफ्टवेयर डाउनलोड के लिए Free Acronis® True Image™।
- हेल्थ मॉनिटरिंग और फर्मवेयर अपडेट्स के के लिए Sandisk डैशबोर्ड एप्लिकेशन5।
मूल्य व उपलब्धता
WD Blue® SN5100 NVMe™ SSD 500GB, 1TB, 2TB और 4TB क्षमता में उपलब्ध है. 500GB मॉडल के लिए इसका शुरुआती मूल्य ₹3,899 है। यह shop.sandisk.com, मुख्य ई-कॉमर्स साइट्स और आपके नजदीकी आईटी स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Some really quality articles on this website , saved to fav.