शहत गिल “हू वाज़ विद यू” में प्यार का अलग रूप पेश करती हैं: विश्वासघात के तूफान से जूझकर बाहर आना

लखनऊ: पॉप संगीत जगत में उभरती कलाकार शहत गिल एक बार फिर से सभी का दिल धड़कने के लिए लौट आई है, अपने नए एकल “हू वाज़ विद यू” के साथ। अपने हाल ही में रिलीज हुए “एवरीडे” से बहुत ज़्यादा रोमांच में भर शहत ने इस भाव विभोर कर देने वाले ट्रैक के साथ अपने सफर की गाड़ी का गियर बदल दिया है, जो विश्वासघात होने, दिल टूटने और दर्द का सामना करने से मिलने वाली एक अनोखी ताकत का जस्बती रूप दिखाता है। शहत की गुंजायमान और गहरी आवाज़ इस गीत की भावनाओं को जीवंत कर देती हैं, जिससे श्रोता को दर्द और आघात का एहसास होता है।

“हू वाज़ विद यू” शहत की नई पेशकश पहले हुई सभी रिलीज़ से कुछ हट कर है। बीते वक्त की यादों भरी बिट्स, स्वप्न सरीखे दृश्यों, दर्द भरे लिरिक्स के साथ यह गीत विश्वासघात से आहत हुए एक प्रेमी की मार्मिक भावनाओं को दिखाता है। साथ ही यह गीत देर रात के संदेह और उस भरोसे के टूटने पर दिल के दर्द को बयां करता है। केवल यही नहीं दर्द के भावनात्मक मंजर से गुज़रते हुए भी शहत के शब्द गरिमा में मर्यादित हैं, जिसमें उसकी आंतरिक मजबूती भी नजर आती हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह केवल दर्द के बारे में एक गीत नहीं है, यह इस आघात से उबरने की प्रेरणा भी देता है।

इस गीत के बारे में शहत गिल ने बताया कि, “यह ट्रैक किसी रिश्ते में आने वाली सबसे चुनौतीपूर्ण भावनाओं में से एक विश्वासघात को झलकाता है। यह जीवन के उन सबसे कठिन पलों का बड़ी ही भावनात्मक मजबूती के साथ सामना करने के बारे में है। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो आहत हुए लोगों को प्रभावित करे और उन्हे जीवन में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत भी बंधाए। मेरे लिए भावनाओं को व्यक्त करने का संगीत से बड़ा और कोई माध्यम नहीं है और मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को ‘हू वाज़ विद यू’ के साथ एक नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का साहस मिलेगा।”

अपनी हाल ही की रिलीज़ “एवरीडे” के अलावा, “हुलारे”, “ओजी”, और “पागल ए” जैसे गानों की सफलता के बाद, शहत ने “हू वाज़ विद यू” के साथ एक नया अध्याय लिखना जारी रखा है। चाहे आप एक दर्द भरे ब्रेकअप के मंजर से गुजर रहे हों, प्यार की मुश्किलों से जूझ रहे हों, या बस संगीत का मज़ा ले रहे हों, यह गीत हर एक के दिल को छू लेने वाली भावनाओं को दिखाता है, शहत की नई रिलीज भावनाओं के एक ऐसे तूफान का अनुभव कराती है जो काफी लंबे अरसे तक आपके साथ रहने वाला है।

शहत गिल का गाना “हू वाज़ विद यू” यहां सुनें: https://smi.lnk.to/WWWY

Who Was With You – Shahat Gill | Kaptaan | Trap Gang Films (Official Video)

Follow for more information.

Share This Post

4 thoughts on “शहत गिल “हू वाज़ विद यू” में प्यार का अलग रूप पेश करती हैं: विश्वासघात के तूफान से जूझकर बाहर आना

  • January 12, 2026 at 10:39 pm
    Permalink

    I haven’t checked in here for a while because I thought it was getting boring, but the last several posts are great quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂

    Reply
  • January 21, 2026 at 9:16 pm
    Permalink

    There is clearly a bunch to identify about this. I suppose you made certain good points in features also.

    Reply
  • February 10, 2026 at 7:29 pm
    Permalink

    Wow! Thank you! I always needed to write on my website something like that. Can I implement a portion of your post to my site?

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *