सिमरन चौधरी अपने नए गाने  ‘सैयां ना माने’ के साथ सुनाएंग़ी दिल की कहानी!

भारत, 19 जून 2025: जरूरी नहीं कि हर प्रेम कहानी दुखद हो। कुछ कहानियों को बस एक बीट, एक तिरछी नजर और एक किलर हुक की ज़रूरत होती है। फोक-पॉप इनोवेटर सिमरन चौधरी अपने नए ट्रैक ‘सैय्यां ना माने’ में मस्ती, भावनाओं और स्टोरी-टैलिंग की शक्ति का मिश्रण पेश कर रही हैं। इंटरनेट के लोकप्रिय गीतों, ‘अजे ना जा’ और ‘रहले मेरे कोल’ को अपनी आवाज़ देने वाली सिमरन अपनी विशेष शैली बना रही हैं, जो देसी अंदाज में ग्लोबल बीट जैसी महसूस होती है।

‘सैय्यां ना माने’ में  सिमरन ने अपनी खुद की कहानी लिखी, कंपोज़ की है। इस म्यूज़िक वीडियो में अभिनय भी उन्होंने खुद किया है। यह केवल एक गाना नहीं है, बल्कि यह उनका स्टेटमेंट है। यह लोकधुन में पुरानी यादों को ताजा करता है। आधुनिक पॉप का एहसास देता है। यह इतना मधुर है कि इसे नजरअंदाज करना असंभव है। इस गीत में मिश्रित इशारों के पीछे भागते हुए थक चुकी एक महिला की आवाज़ है, जो पूरी कहानी में अपना ख़ुद का डांस चुनती है, अपनी आँखें अपने अंदाज़ में घुमाती है, अपने ख़ुद के मूड के अनुसार वॉल्यूम बढ़ाती है।

इस ट्रैक के बारे में सिमरन ने कहा, “हम सबके जीवन में एक ऐसा व्यक्ति होता है जो आपकी बात नहीं सुनता, चाहे आप उससे कितना भी प्यार क्यों न करें। इस गाने में मैंने अपने अंदाज़ में कहा है कि ‘ठीक है, मत सुनो’ लेकिन फिर भी मैं तुम्हें अपने तरीके से प्यार करती हूँ। सैय्यां ना माने हर उस लड़की के लिए है जिसने कभी भी महसूस किया है कि उसे सुना नहीं जा रहा या दरकिनार कर दिया गया है। जब वह आपको अनदेखा कर दे, तो दिल छोटा ना करें, बल्कि अपनी कहानी अपने तरीक़े से सुनाएँ, भूलें नहीं, कि माइक अभी भी आपके हाथ में है।”

यह गीत वर्ल्ड म्यूज़िक डे से पहले पेश किया गया है। इसका विशेष प्रीव्यू मेटा ऑफिस में रखा गया। अपनी जबरदस्त ऊर्जा और वाइब के साथ, ‘सैय्यां ना माने’ में एक लड़की पूरी दुनिया को चंचलता से आँख मारती है। वह चैट करती है, ताने मारती है, और प्यार में डूब जाती है, वह अपने जिद्दी प्रेमी की कहानियाँ सुनाती है, जो उसे इंतजार करवाता है, फिर भी हमेशा उसके दिल पर राज करता है। चाहे आप दिल टूटने के बाद ख़ुद को सम्भाल रही हों, या एक और बिना पढ़ा टेक्स्ट देख रही हों, हर मामले में यह गाना आपका अपना है।

सिमरन चौधरी का सैय्यां ना माने यहाँ सुनें : http://SMI.lnk.to/SaiyyanNaMaane

Share This Post

2 thoughts on “सिमरन चौधरी अपने नए गाने  ‘सैयां ना माने’ के साथ सुनाएंग़ी दिल की कहानी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *