entertainment – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Mon, 16 Feb 2026 16:24:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png entertainment – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 पैंथर का “ये बातें” सादगी भरे रोमांस का एक खूबसूरत जश्न https://fnnnewshindi.com/panthers-yeh-baatein-a-beautiful-celebration-of-simple-romance/ https://fnnnewshindi.com/panthers-yeh-baatein-a-beautiful-celebration-of-simple-romance/#comments Mon, 16 Feb 2026 16:23:36 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=10659

मुंबई, 16 फरवरी, 2026: भारतीय हिप-हॉप की दुनिया में अपनी रॉ और ईमानदार आवाज़ के लिए पहचान बना चुके पैंथर अब एक ताज़गी भरे अंदाज़ के साथ वापसी कर रहे हैं। वह अपने व्यक्तित्व के एक कम चर्चित पहलू को उजागर करते हुए अपना नया रोमांटिक बैलेड “ये बातें” प्रस्तुत कर रहे हैं, जो अनकहे शब्दों के जादू को खूबसूरती से अभिव्यक्त करता है। पैंथर का लिखा और गाया हुआ, “ये बातें” लेस्स इज मोर की फिलॉसफी पर बना है। यह एक सपनों जैसा रोमांटिक ट्रैक है जो पैंथर की रीजनल आत्मा को ग्लोबल साउंड के साथ मिलाता है, जिससे यह आपकी प्लेलिस्ट में नंबर 1 बन जाता है। यह गीत प्यार में खामोशी की सुंदरता, ठहराव, नज़र और आधी मुस्कान को बहुत अच्छे से दिखाता है, जहां प्यार पूरी तरह से व्यक्त किए बिना भी पूरा महसूस होता है।

एक खास खुशमिजाज पॉप गाना, यह रोमांटिक गाना पैंथर के अनकहे शब्दों के जादू को दिखाता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार में आँखें बिना बोले सब कुछ दिखा देती हैं। ट्रैक पैंथर को अपने पूर्ण ‘शायराणा’ प्राइम में दिखाता है क्योंकि वह अपनी सिग्नेचर शैली और ताल में आत्मा और लय को आसानी से जोड़ता है। सच कहें तो पहली ही पंक्ति से इसका हुक इस तरह दिल में बस जाता है कि घंटों तक साथ बना रहता है और अनायास ही बार-बार होंठों पर लौट आता है।

“ये बातें” के रचनात्मक सफर के बारे में बात करते हुए पैंथर कहते हैं, “यह गीत मेरे दिल के बेहद करीब है। मैंने हमेशा खुद को दमदार बार्स और हार्ड रैप के जरिए व्यक्त किया है, लेकिन इस बार मैं अपने श्रोताओं को कुछ अलग देना चाहता था और “ये बातें” के साथ अपने सॉफ्ट और ज़्यादा शायराना साइड को अपनाना चाहता था, और मुझे यकीन है कि मेरे फैंस भी इस फीलिंग से रिलेट करेंगे।”


“ये बातें” 12 फरवरी को सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। यहां सुनें:  http://smi.lnk.to/yehbaatein

]]>
https://fnnnewshindi.com/panthers-yeh-baatein-a-beautiful-celebration-of-simple-romance/feed/ 6 10659
नेटफ्लिक्स ने नए साल की धमाकेदार शुरुआत की, ‘सिंगल पापा’ लौटेगा सीज़न 2 के साथ https://fnnnewshindi.com/netflix-started-the-new-year-with-a-bang-single-papa-will-return-with-season-2/ https://fnnnewshindi.com/netflix-started-the-new-year-with-a-bang-single-papa-will-return-with-season-2/#comments Wed, 07 Jan 2026 04:07:49 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=10001

वही प्यारा-सा परिवार, नए-नए मोड़, जीजी की अनोखी परवरिश और भावनाओं से भरी कई नई कहानियाँ

— सीज़न 2 में हर एहसास और भी खूबसूरती से देखने को मिलेगा

भारत और दुनिया भर में लोगों का दिल जीतने के बाद, नेटफ्लिक्स की पसंदीदा फैमिली कॉमेडी ‘सिंगल पापा’
अब सीजन 2 के साथ वापस आ रही है। इस बार कहानी में और ज़्यादा भावनाएँ होंगी, ज़्यादा हँसी होगी और
गहलोत परिवार की हमें और भी मज़ेदार मस्ती देखने को मिलेगी।
कुणाल केमू की दमदार एक्टिंग से सजी ‘सिंगल पापा’ में उन्होंने गौरव गहलोत का किरदार निभाया है। यह
सीरीज़ एक सिंगल पिता की ज़िंदगी को सच्चे, भावनात्मक और मनोरंजक अंदाज़ में दर्शाती है। जहाँ परिवार,
बच्चों की परवरिश और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी उलझनें देखने को मिलती हैं।
इस शो की खासियत इसकी शानदार स्टार कास्ट भी रही, जिसमें प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा, आयशा रज़ा,
नेहा धूपिया, सुहैल नय्यर, दयानंद शेट्टी, आयशा अहमद, अंकुर राठी और ईशा तलवार शामिल हैं। इन सभी
की बेहतरीन एक्टिंग ने गहलोत परिवार की दुनिया को और भी प्यारा, मज़ेदार और भावनाओं से भरा बना
दिया, जिससे ‘सिंगल पापा’ हर परिवार की पसंद बन गया।
इस सीरीज़ को ईशिता मोइत्रा और नीरज उदवानी ने बनाया और प्रोड्यूस किया है। शशांक खेतान इसके
एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने हितेश केवल्या और नीरज उदवानी के साथ मिलकर इसे डायरेक्ट भी
किया है। यह शो जगरनॉट प्रोडक्शंस के तहत आदित्य पिट्टी और समर खान ने बनाया है। ‘सिंगल पापा’ अब
नेटफ्लिक्स इंडिया की सबसे पसंद की जाने वाली फैमिली सीरीज़ बन चुकी है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/netflix-started-the-new-year-with-a-bang-single-papa-will-return-with-season-2/feed/ 1 10001
अभिजय शर्मा का प्रेम गीत ‘नूर’ रिलीज़ हुआ, जो बिल्कुल दैवीय महसूस होता है https://fnnnewshindi.com/abhijay-sharmas-love-song-noor-released-feels-absolutely-divine/ https://fnnnewshindi.com/abhijay-sharmas-love-song-noor-released-feels-absolutely-divine/#comments Mon, 22 Dec 2025 23:20:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9776

नेशनल, 22 दिसंबर, 2025: ‘ऑब्सेस्ड’ की जबरदस्त सफलता और आई-पॉप स्टार एस1 के
बाद अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए सिंगर-कंपोज़र-प्रोड्यूसर अभिजय शर्मा ने अपना नया
प्रेम गीत, ‘नूर’ पेश किया है। यह बहुत ही दिलकश और भावुक प्रेमगीत है, जिसकी रिलीज़
ने इंटरनेट और कलाकार समुदाय में खलबली मचा दी है।
रियलिटी शो के बाद उनकी पहली रिलीज़, ‘नूर’ एक मौन प्रार्थना की तरह है, जिसमें
आधुनिक कव्वाली की भावुकता और अभिजय का सिग्नेचर और समकालीन पॉप स्टाईल है।
भक्ति, नियति में लिखे जुड़ाव और चाहत की थीम पर आधारित यह ट्रैक प्यार को समर्पण के
रूप में देखता है, जिसमें दो लोगों की पहचान मिलकर एक हो जाती है और केवल प्रकाश
बाकी रह जाता है। गर्मजोश, बेहतरीन प्रोडक्शन और सरल एवं शुद्ध बोलों के साथ, ‘नूर’
ऐसा प्रेम प्रदर्शित करता है, जो एक दूसरे में मिल जाता है और सौंदर्य का निर्माण करता है।
इस गीत के बोलों, जैसे ‘‘बस इतनी दुआ, मेरी रूह भी तेरी रूह से मिल जाए’’ में एक
प्रार्थना है, जो गीत को आध्यात्मिक बना देती है, यानी ‘‘आत्मा से आत्मा के मिलन की
कामना, जो भौतिक दुनिया से परे है।
इस गीत के बारे में अभिजय ने कहा, ‘‘नूर इस साल मुझमें हुए परिवर्तन के बाद मेरा पहला
गीत है। यह मेरे लिए एक सुरक्षित स्थान बन गया है। मेरे लिए यह गाना प्यार के एक शुद्ध
रूप के बारे में है, जिसमें आप किसी के प्रति इतनी गहराई से समर्पित हो जाते हैं, कि आप
दोनों की आत्माएं एक दूसरे का प्रतिबिंब बन जाती हैं। यह मेरे लिए सबसे ईमानदार संगीत
है। इसे रिलीज़ करके ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अंततः लोगों के सामने अपना वह
पहलू रखा है, जो अभी तक मैंने छिपाकर रखा था।
नूर मैंने हमेशा महसूस किया लेकिन कभी कहा नहीं। यह किसी को इतनी गहराई से प्यार
करने के बारे में कि आपकी आत्मा उसमें मिल जाए। नूर रोमांस के बारे में नहीं है, यह भक्ति
के बारे में है। चाहत के बारे में है और किसी के साथ मिलकर एक हो जाने के बारे में है। मैं
चाहता था कि यह आपको एक गाने की तरह नहीं, बल्कि एक प्रार्थना की तरह महसूस हो।
आई-पॉप स्टार के बाद लोगों ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मेरा जीवन बदल दिया। नूर के
माध्यम से मैं उन्हें बिल्कुल ईमानदार और बिल्कुल शुद्ध भावना पेश कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद
है कि श्रोताओं को यह गाना सहारा देगा, उन्हें महसूस होगा कि उन्हें कोई समझता है और
हो सकता है कि उन्हें थोड़ा व्याकुल महसूस हो, जैसा प्यार में होता है।’’
अभिजय ने केवल 22 साल की उम्र में इंडी पॉप की दुनिया में अपनी एक पहचान बना ली
है। स्पॉटिफी पर उनके 2 मिलियन मासिक यूज़र हैं। वो केवल 20 साल में ‘ऑब्सेस्ड’ के लिए

स्पॉटिफी के ग्लोबल टॉप 100 में पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कलाकार हैं। यह
गाना बाद में बिलबोर्ड टॉप 100 इंडिया में भी पहुँचा।
‘नूर’ के साथ अभिजय अपना कला का दायरा बढ़ा रहे हैं। यह ट्रैक आधुनिक प्यार की एक
परिपक्व, हृदयस्पर्शी, भावुक और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति कर रहा है, जो समय से परे है
और बिल्कुल व्यक्तिगत महसूस होती है। इस गाने की रिलीज़ के साथ अभिजय के जीवन का
एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जो प्रतिभा, नाजुकता और नियति के भाव से भरा हुआ है।
अभिजय शर्मा का नूर यहाँ सुनेंः
https://www.youtube.com/watch?v=uCFICC7Wvho

]]>
https://fnnnewshindi.com/abhijay-sharmas-love-song-noor-released-feels-absolutely-divine/feed/ 2 9776
रुशिल का ‘प्यार टुकड़ों में’ रिलीज़ हुआ, यह प्यार है, पर वैसा नहीं, जैसा आप सोचते हैं https://fnnnewshindi.com/rushils-pyaar-tukke-mein-released-its-love-but-not-what-you-think/ https://fnnnewshindi.com/rushils-pyaar-tukke-mein-released-its-love-but-not-what-you-think/#comments Thu, 18 Dec 2025 18:03:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9725

भ्रमित, जादुई, नाजुक, ‘प्यार टुकड़ों में’ आज के प्यार के अनेक रूपों की खोज करता है

नेशनल, 18 दिसंबर, 2025: उभरते हुए पॉप कलाकार, रुशिल असवाल ने अपना नया हिंदी ईपी, प्यार
टुकड़ों में रिलीज़ किया है। आज प्यार कैसा महसूस होता है, यह गीत उसका एक ईमानदार, सिनेमेटिक
और खुशनुमा अंदाज में हलचलभरा लुक है। आज के समय में जहाँ प्यार के गीत अक्सर इंतहा तक जाकर,
‘‘अत्यधिक मधुर’’, ‘‘अत्यधिक जहरीले’’, ‘‘अत्यधिक नाटकीय’’ हो जाते हैं, वहीं रुशिल ने इन परंपराओं को
तोड़ दिया है। ‘प्यार टुकड़ों में’ कोमल होने के साथ बहुत तीव्र, सपनों जैसा होने के साथ वास्तविक और
नाजुक होने के साथ बिल्कुल शुद्ध है। इस ईपी में पाँच अलग-अलग ट्रैक हैं, जो प्यार के हर पहलू को पेश
करते हैं। तेरे इरादे में गहरी, पज़ेज़िव कमजोरी, तारे भी तुमसे घबराएं में भावभीना, देर रात का विश्वास,
घर सा में आशा से भरा पूरे दिल से किया वादा, तुम मिल गई जो! में रोमांटिक कॉमेडी की चमक और पानी
की लहर में बड़ा सिनेमेटिक भावनात्मक परिवर्तन पेश किया गया है। ये गाने मिलकर रिश्ते के अलग-अलग
चरण पेश करते हैं, जो अप्रत्याशित, भावनात्मक और मानवीय खूबसूरती से युक्त हैं।
इस ईपी के बारे में रुशिल ने कहा, ‘‘यह ईपी अभी तक की गई मेरी सभी रचनाओं में सबसे अधिक
व्यक्तिगत है। प्यार एक स्पष्ट भावना नहीं है। यह सैकड़ों छोटे-छोटे लम्हों का समूह है, जो आपको बदल
देता है। कुछ बहुत उलझे हुए होते हैं। कुछ जादुई होते हैं। पर ये सभी बहुत अहम होते हैं। प्यार टुकड़ों में
उन्हें गौरवान्वित करने का मेरा तरीका है। मुझे उम्मीद है कि ये गाने सुनकर लोग सोचेंगे कि हाँ प्यार
बिल्कुल ऐसा ही महसूस होता है।’’
रुशिल एक गायक-गीतलेखक हैं, जिनके फैन लगातार बढ़ रहे हैं। वो अपना संगीत खुद लिखते, कंपोज़ करते
और परफॉर्म करते हैं, जिससे उनकी रचना को वह प्रामाणिकता मिलती है, जो भारत के युवा श्रोताओं के
अनुरूप है। उनके सिनेमेटिक दृष्टिकोण और विज़्युअल स्टोरीटैलिंग ने उन्हें भारत के इंडी-पॉप के क्षेत्र में
सबसे आकर्षक नई आवाजों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।
‘प्यार टुकड़ों में’ के साथ रुशिल ने न केवल एक ईपी रिलीज़ की है, बल्कि वो यह दिखा रहे हैं कि यह पीढ़ी
प्यार को कैसा महसूस करती हैः नाजुक, जटिल, आशाओं से भरा हुआ, शुद्ध और वास्तविक।
रुशिल का प्यार टुकड़ों में यहाँ सुनेंः
https://youtube.com/playlist?list=OLAK5uy_mEqGJOtBi2Hf5STKMcv8CU85UQZpBL
YYE&si=XQ419FUuw7Z8vvJi

]]>
https://fnnnewshindi.com/rushils-pyaar-tukke-mein-released-its-love-but-not-what-you-think/feed/ 1 9725
चार्टबस्टर क्रिएटर्स रोनी और गिल ने ‘पिंडां दे मुंडे’ के साथ अपनी खुद की कहानी सुनाई https://fnnnewshindi.com/chartbuster-creators-ronnie-and-gill-tell-their-own-story-with-pinda-de-munde/ https://fnnnewshindi.com/chartbuster-creators-ronnie-and-gill-tell-their-own-story-with-pinda-de-munde/#comments Thu, 20 Nov 2025 18:55:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9489

‘सिर्रा’ और ‘कतल’ जैसे वायरल हिट्स के बाद, इस जोड़ी के पहले ट्रैक में सांस्कृतिक गौरव के साथ

आधुनिक पंजाबी स्वैगर शामिल है

नेशनल, 15 नवंबर, 2025: यो यो हनी सिंह, जेसी गिल और गुरु रंधावा जैसे दिग्गजों के लिए चार्टबस्टर
गीत बनाने के बाद मशहूर पंजाबी संगीतकार-गीतकार जोड़ी रोनी अंजलि और गिल मछराई ने अपना
लेटेस्ट गीत, ‘पिंडां दे मुंडे’ पेश किया है। इस गाने में पंजाबी संस्कृति की जबरदस्त ऊर्जा है, जो उनके
सिग्नेचर स्टाईल में लोकगीत की विश्वसनीयता और आधुनिक बीट्स के बेहतरीन तालमेल के साथ उभरकर
आई है।
‘पिंडां दे मुंडे’ अपने देसी स्वैग और संक्रामक अंदाज के साथ आज के युवाओं का नया एंथेम बन जाएगा। यह
रोनी और गिल के संगीत के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हम सालों से
दूसरों के लिए गाने बनाते आ रहे हैं। ‘पिंडां दे मुंडे’ के साथ हम अपनी खुद की सफलता की कहानी सुनाना
चाहते हैं। हम बताना चाहते हैं कि हम कहाँ से आए हैं। यह अपने सफर में मदद करने वाले लोगों और
स्थानों को भुलाए बिना जीवन की ऊँचाईयों का आनंद लेने के बारे में है। हम उत्सुक हैं कि श्रोता इस गीत
को सुनकर इसकी ऊर्जा को महसूस करें। हमें उम्मीद है कि इस गाने में उन्हें अपनी खुद की कहानी महसूस
होगी।’’
यह गीत एक जीवंत म्यूज़िक वीडियो के साथ पेश किया गया है, जिसमें यह ऊर्जा स्पष्ट दिखाई देती है।
इसमें युवा जश्न, जमीन से जुड़े विज़्युअल और रोनी एवं गिल को एक बिल्कुल नए अंदाज में दिखाया गया
है।
पिंडा दे मुंडे केवल एक सिंगल नहीं, बल्कि एक परिवर्तन का प्रतीक है। यह सोनी म्यूज़िक इंडिया के साथ
कई प्रोजेक्ट्स की डील में उनका पहला प्रोजेक्ट है। यह साझेदारी उन्हें पंजाबी मूल और आधुनिक साउंड के
अपने अद्वितीय मिश्रण को व्यापक मंच पर पेश करने का अवसर प्रदान करेगी।
रोनी और गिल का ‘पिंडां दे मुंडे’ यहाँ पर सुनेंः http://SMI.lnk.to/pindaandemunde

]]>
https://fnnnewshindi.com/chartbuster-creators-ronnie-and-gill-tell-their-own-story-with-pinda-de-munde/feed/ 7 9489
मनसिमरन संधू ने पार्टी एंथेम तेरे पीछे पेश किया, जिसमें देसी स्वैग और ग्लोबल वाईब्स का मिलन है https://fnnnewshindi.com/mansimran-sandhu-presents-party-anthem-tere-peechee-a-fusion-of-desi-swag-and-global-vibes/ https://fnnnewshindi.com/mansimran-sandhu-presents-party-anthem-tere-peechee-a-fusion-of-desi-swag-and-global-vibes/#comments Thu, 13 Nov 2025 04:58:10 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9167

नेशनल, 12 नवंबर, 2025: लाईट्स, रिद्म और शुद्ध देसी स्वैग के साथ शिकागो-स्थित पंजाबी कलाकार, मनसिमरन संधू ने ऐसा जबरदस्त पार्टी एंथेम पेश किया है, जो हर किसी को मोहित कर देगा। उनका यह नया सिंगल, ‘तेरे पीछे’ रिद्म और रोमांस की बेहतरीन कृति है। यह जबरदस्त ऊर्जा से भरपूर डांस ट्रैक है, जो किसी के पीछे दीवानगी, अफरा-तफरी और पंजाबी बीट्स के आकर्षण का बखूबी चित्रण करता है।

हाई-वोल्टेज आकर्षण और मीठे स्वर के साथ मनसिमरन ने अपने सिग्नेचर स्वैग में ऐसा गीत पेश किया है, जिसकी बीट्स दिल में उतर जाती हैं और श्रोताओं को सीधे वहाँ ले जाती हैं, जहाँ उन्हें अपना हर कदम एक जश्न की तरह महसूस होता है। तेरे पीछे केवल एक ट्रैक नहीं है, बल्कि यह एक अनुभव है, जो डांस फ्लोर पर छा जाता है और हर किसी को डांस करने को मजबूर कर देता है।

मनसिमरन संधू ने बताया, ‘‘तेरे पीछे वह ऊर्जा, वाईब, और जोश है, जो आपको तब महसूस होता है, जब आपके ऊपर संगीत हावी हो जाता है। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था, जिसे सुनकर महसूस हो कि आप किसी का पीछा कर रहे हैं, जब हर नजर और हर मूव वह रोमांच और अधिक बढ़ा दे। यह गाना हर उस व्यक्ति के लिए है, जो वर्तमान में जीने के यकीन रखता है और संगीत की धुनों में खुद को खो देता है।’’

‘मिलदे मिलदे’ और ‘महरमा’ जैसे गानों से लोगों का दिल जीतने के बाद मनसिमरन संधू अपनी खुद की पहचान बना रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि वो पंजाबी संगीत उद्योग की सबसे रोमांचक नई आवाजों में से एक हैं। उनकी विकसित होती हुई आवाज में लंबे समय तक उनका सहयोग करने वाले प्रोड्यूसर हितेन की मुख्य भूमिका रही है, जिन्होंने मनसिमरन के लगभग सभी पिछले ट्रैक्स में उनके साथ काम किया है। इन दोनों ने मिलकर एक खास सोनिक पहचान बनाई है, जो संक्रामक बीट्स में भावनाओं को पिरो देती है। ‘तेरे पीछे’ में म्यूज़िक वीडियो तब बहुत आकर्षक हो जाता है, जब मनसिमरन नंदिका द्विवेदी के साथ सामने आते हैं। स्क्रीन पर इन दोनों की कैमिस्ट्री बहुत शानदार रही है, जो इस गीत के चुलबुले तनाव को और अधिक बढ़ा देती है। हर फ्रेम में मूवमेंट और कलर का बेहतरीन तालमेल है, जो इस वीडियो और ट्रैक को बहुत ही दिलचस्प बना देता है।

इस गीत के रिलीज़ के साथ मनसिमरन ने पंजाबी म्यूज़िक उद्योग की सबसे आकर्षक आवाजों में अपनी जगह बना ली है। वो देसी मूल के साथ वैश्विक महत्वाकांक्षा प्रदर्शित करते हैं। यह ट्रैक इनोवेशन और ऊर्जा के साथ संगीत की एक नई लहर पेश करेगा।

तेरे पीछे यहाँ पर सुनेंः http://SMI.lnk.to/terepiche

]]>
https://fnnnewshindi.com/mansimran-sandhu-presents-party-anthem-tere-peechee-a-fusion-of-desi-swag-and-global-vibes/feed/ 8 9167
लव विर्क, करम ब्रार और इंदर ढींडसा के सहयोग से आया गाना ‘ग्लॉक टॉक’  https://fnnnewshindi.com/the-song-glock-talk-came-in-collaboration-with-luv-virk-karam-brar-and-inder-dhindsa/ https://fnnnewshindi.com/the-song-glock-talk-came-in-collaboration-with-luv-virk-karam-brar-and-inder-dhindsa/#comments Thu, 13 Nov 2025 04:45:14 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9164

नेशनल, 12 नवंबर, 2025: आज की दुनिया में जहाँ रचनात्मकता पर संख्या हावी है, वहीं रैस ने लव विर्क और करम ब्रार के सहयोग से अपने नए गाने ‘ग्लॉक टॉक’ में फिर से उत्कृष्टता पेश की है। ताकत, भाईचारे और सम्मान की नींव पर निर्मित यह गाना गलियों की संस्कृति में गहराई तक उतर गया है, जहाँ खामोशी बहुत कुछ कहती है और वफादारी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इस ट्रैक के साथ ऐसा गीत सुनने के लिए तैयार हो जाईये, जिसकी हर बीट दिल पर गहरा प्रभाव छोड़ती है और हर लुक, हक काम और हर मूव सोचा-समझा और इरादतन है।

‘ग्लॉक टॉक’ के बोल इंदर ढींडसा ने लिखे हैं। यह उत्कृष्टता और तेवर का ऐसा समागम है, जो अपनी पहली तान से ही आपका ध्यान आकर्षित कर लेता है। लव विर्क की जमीनी और प्रभावशाली प्रस्तुति तथा करम ब्रार की तीखी मधुरता के साथ यह ट्रैक संयम और वर्चस्व की दोहरी प्रकृति पेश करता है, जो बुलंद है, पर शोरगुल नहीं करती, उग्र है, पर नियंत्रित रहती है।

इसमें रैस की भूमिका केंद्रीय है, जो स्पॉटिफी और इंस्टाग्राम पर म्यूज़िकबायरैस नाम से मशहूर हैं। वो इस गीत के निर्माता रचयिता हैं। अपने प्रोडक्शन द्वारा उन्होंने ‘ग्लॉक टॉक’ को एक विज़्युअल आवाज बना दिया है, जो शीतल, सोची-समझी और तनाव की परतों में लिपटी है। यह गीत धीमी गति से शुरू होता है, लेकिन गहरी चोट करता है। इस गीत को आधिक्य की बजाय संयम के साथ बनाया गया है। इसकी हर पंक्ति को सोच-समझकर लिखा गया है। हर विराम इरादतन दिया गया है। यह गीत मौजूदगी और नियंत्रण तथा बिन मांगे ही सम्मान पाने के बारे में म्यूज़िकल स्टेटमेंट है।

प्रोड्यूसर रैस ने कहा, ‘‘ग्लॉक टॉक ऐसी शक्ति के बारे में है, जो बिन पूछे पूरे कमरे में अपना दबदबा बना लेती है। मैं इस ऊर्जा को ऐसी आवाज के रूप में पेश करना चाहता था, जो सीधे दिल पर चोट करे। जो सोची-समझी हो, तीव्र हो और सिनेमेटिक हो। मैंने इस ट्रैक की आवाज में इस ऊर्जा को उतारने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को यह गाना बहुत पसंद आएगा।’’

लव विर्क ने कहा, ‘‘ग्लॉक टॉक हथियारों या हमले के बारे में नहीं है। यह मौजूदगी, नियमों, नियंत्रण और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के बारे में है। यह हमारे जीने का तरीका है, हम किस प्रकार खुद को आगे बढ़ाते हैं, बिन मांगे सम्मान पाते हैं। मैं चाहता था कि इस गाने में यह मौन शक्ति प्रतिबिंबित हो। इसका हर बोल और हर लय इसकी अभिव्यक्ति करे। यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जो जानते हैं कि असली ताकत के लिए शोरगुल की जरूरत नहीं, बल्कि इरादे की जरूरत है।’’

जसकरन ग्रेवाल लाल पगड़ी, गहरे रंग की पोषाक, शहर की गलियों और शांत विरोध के साथ ‘ग्लॉक टॉक’ के म्यूज़िक वीडियो को जीवंत कर रहे हैं। उन्होंने इस कहानी को गहराई प्रदान की है। जसकरन की मौजूदगी ने सरल कैमिस्ट्री और शांत उग्रता के साथ इस कहानी को प्रभावशाली बना दिया है। हथियार आत्मविश्वास, नियंत्रण और जीवित बचे रहने का प्रतीक हैं।

‘ग्लॉक टॉक’ के साथ रॉस, लव विर्क, करम ब्रार और इंदर ढींडसा पंजाबी हिपहॉप में अपना एक अलग स्थान बना रहे हैं। वो इस बात का स्मरण करा रहे हैं कि असली ताकत शोरगुल नहीं करती है, बल्कि यह चुपचाप जाहिर होकर अपना वर्चस्व बना लेती है।

ग्लॉक टॉक यहाँ सुनेंः http://SMI.lnk.to/glocktalk

]]>
https://fnnnewshindi.com/the-song-glock-talk-came-in-collaboration-with-luv-virk-karam-brar-and-inder-dhindsa/feed/ 3 9164
डेल टेक्नोलॉजीज़ ने नए डेल प्रो एसेंशियल लैपटॉप पेश किए, जो भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए बनाए गए हैं https://fnnnewshindi.com/dell-technologies-launches-the-new-dell/ https://fnnnewshindi.com/dell-technologies-launches-the-new-dell/#comments Wed, 08 Oct 2025 20:45:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=8671

बैंगलोर, भारत, — अक्टूबर, 2025

सारांशः

  • नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और डेल प्रो 15 एसेंशियल किफायती और बिज़नेस-फ्रेंडली लैपटॉप हैं, जो भारत में बढ़ते हुए छोटे और मध्यम बिज़नेस सेगमेंट (एसएमबी) ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं।
  • इनमें सरलीकृत आईटी सॉल्यूशंस डेल मैनेजमेंट पोर्टल की मदद से क्लाउड-बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट और एप्लीकेशन पब्लिशिंग पेश करते हैं।
  • नए प्रो एसेंशियल पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल के बिज़नेस पीसी हैं, जो व्यापक स्तर पर एसएमबी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी लेकर आए हैं। इस श्रृंखला का शुरुआती मूल्य 31,999 रुपये है।

आज डेल टेक्नोलॉजीज़ ने भारत में दो नए डेल प्रो लैपटॉप, डेल प्रो 14 एसेंशियल और डेल प्रो 15 एसेंशियल पेश किए। ये लैपटॉप स्मॉल एवं मीडियम बिज़नेस (एसएमबी) की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। ये किफायती मूल्य में विश्वसनीय परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और लंबी बैटरी लाईफ प्रदान करते हैं। इन लैपटॉप्स के साथ वितरक और पार्टनर ज्यादा बड़े वर्ग और उद्योगों को सेवाएं दे सकेंगे, जो उनकी व्यवसायिक जरूरतों के अनुरूप अनुकूलित होंगी।

नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल लैपटॉप छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए आईटी एप्लीकेशंस को सरल बनाने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। ये इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, सुगम मैनेजिएबिलिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। ये लैपटॉप डेल मैनेजमेंट पोर्टल की मदद से क्लाउड बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट एवं एप्लीकेशन पब्लिशिंग पेश करते हैं। इनमें हार्डवेयर-लेवल का एन्क्रिप्शन, फिंगरप्रिंट रीडर और लॉक स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से बिज़नेस सुरक्षित रहते हुए संचालन कर सकते हैं। मिलिटरी ग्रेड की टेस्टिंग के कारण ये दैनिक उपयोग के लिए बहुत भरोसेमंद हैं। ये लैपटॉप एसएमबी को वह टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं, जो उनके विकास और सफलता के लिए आवश्यक है।

इस लॉन्च के बारे में इंद्रजीत बेलगुंडी, सीनियर डायरेक्टर एवं जनरल मैनेजर, क्लाईंट सॉल्यूशंस ग्रुप, डेल टेक्नोलॉजीज़, इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में एसएमबी तेजी से विकसित होते हुए विश्व में आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए सही टेक्नोलॉजी काफी मददगार साबित हो सकती है। हमारे नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल लैपटॉप के साथ हम किफायती, बिज़नेस-फ्रेंडली समाधान पेश कर रहे हैं, जो एसएमबी को सुरक्षा और सरल आईटी मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए विकसित किए गए हैं। इन डिवाईसेज़ को उत्पादकता बढ़ाने और दीर्घकालिक सफलता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इससे एसएमबी के विकास के सफर में भरोसेमंद पार्टनर बनने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। हमारी इन पेशकशों के साथ हम हर मूल्य वर्ग में असाधारण उत्पाद पेश कर रहे हैं ताकि हमारे ग्राहकों और पार्टनर्स को अपनी जरूरतों के अनुरूप सबसे बेहतर समाधान प्राप्त हो सके।’’

परफॉर्मेंस और उत्पादकता, विकास के लिए निर्मित

डेल प्रो एसेंशियल लैपटॉप उन यूज़र्स के लिए डिज़ाईन किए गए हैं, जो फ्लेक्सिबिलिटी के साथ गतिशील रहते हुए काम करते हैं और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में भरोसेमंद परफॉर्मेंस प्राप्त करना चाहते हैं। ये लैपटॉप में विशाल डिस्प्ले और न्यूमेरिक कीपैड के साथ पोर्टेबल हैं, तथा दैनिक कंप्यूटिंग, ऑफिस प्रोडक्टिविटी और सुगम मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त हैं।

दैनिक सहयोग बढ़ाने के लिए निर्मित

डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल में 2.5k डिस्प्ले और 16:10 का एस्पैक्ट अनुपात दिया गया है, जो प्रेज़ेंटेशन, दस्तावेजों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विस्तृत डिटेल और एक्युरेसी प्रदान करता है। इसकी मदद से एसएमबी की टीमें अपने विचार ग्राहकों के साथ ज्यादा स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ साझा कर सकती हैं। इसमें दिए गए एचडी वेबकैम और डिजिटल माईक्रोफोन की मदद से हर वीडियो कॉल बहुत प्राकृतिक और दिलचस्प बन जाती है, जिससे व्यवसायों को अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और कर्मचारियों के साथ कनेक्टेड रहने में मदद मिलती है।

आईटी एप्लीकेशंस सरल बनाने के लिए निर्मित

डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल को आईटी मैनेजमेंट सरल बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है। ये सिक्योरिटी एवं मैनेजमेंट का मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

  • हार्डवेयर टीपीएम 2.0: हार्डवेयर के लेवल पर संवेदनशील डेटा को एन्क्रिप्ट करता है।
  • फिंगरप्रिंट रीडरः तेज, सुरक्षित लॉग इन के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (चुनिंदा कॉन्फिगुरेशन में उपलब्ध)
  • प्राईवेसी शटरः यूज़र्स को कैमरे से बचाने के लिए फिज़िकल सुरक्षा।
  • लॉक स्लॉटः डिवाईस चोरी होने से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा।
  • डेल मैनेजमेंट पोर्टलः माईक्रोसॉफ्ट इनट्यून के साथ इंटीग्रेटेड क्लाउड-बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट।
  • एक्सकालिबर ओएस रिकवरी सपोर्टः यह सिस्टम फेल होने की स्थिति में ऑपरेशंस को रिस्टोर करने के लिए भरोसेमंद सपोर्ट प्रदान करती है।
  • माईक्रोसॉफ्ट ऑटोपायलटः जीरो-टच डिप्लॉयमेंट, जो सेटअप में तेजी लाकर आईटी वर्कलोड को कम करता है।

इस स्ट्रीमलाईंड दृष्टिकोण की मदद से आईटी टीमें सुरक्षित रहती हैं तथा ज्यादा आसानी से क्रियान्वयन कर सकती हैं। वहीं यूज़र्स को सुरक्षित रहते हुए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

दैनिक उपयोग के लिए मजबूत, पृथ्वी के लिए सुरक्षित

डेल कंप्यूटिंग की परफॉर्मेंस से समझौता किए बगैर लगातार सस्टेनेबल इनोवेशन की सीमाओं को बढ़ा रहा है। डिवाईस के प्रोडक्शन से लेकर रिटायरमेंट तक हर कदम से सर्कुलर डिज़ाईन के लिए डेल की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, जिसमें डिवाईस के निर्माण में कम उत्सर्जन वाले एलुमीनियम, रिसायकल्ड स्टील और बायोबेस्ड प्लास्टिक का उपयोग, डिवाईस को 100 प्रतिशत रिसायकल्ड पैकेजिंग में शिप करना तथा सभी ब्रांड्स की डिवाईस को जिम्मेदारीपूर्वक रिटायर करने के लिए सुरक्षित टेक-बैक प्रोग्राम पेश करना शामिल है।

प्रो 14 एसेंशियल में भी इसी सिद्धांत का पालन करते हुए रिसाईकल्ड एलुमीनियत और रिसाईकल्ड स्टील बिल्ड[i] का उपयोग किया गया है। ये दोनों ईपीट सिल्वर क्लाईमेट+[ii] और एनर्जी स्टार सर्टिफिकेशन[iii] के साथ आते हैं। प्रो 15 एसेंशियल प्रो के पामरेस्ट में 30 प्रतिशत तक पोस्ट-रिसाईकल्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसके बॉटम कवर में भी 50 प्रतिशत पोस्टकंज़्यूमर रिसाईकल्ड प्लास्टिक का उपयोग हुआ है[iv]। ये दोनों लैपटॉप मजबूती के साथ बने हैं। दैनिक व्यवसायिक उपयोग को सहन करने की क्षमता के लिए इनका MIL-STD 810H परीक्षण किया गया है, इसलिए ये जिम्मेदार डिज़ाईन के साथ लंबे समय तक टिकाऊपन प्रदान करते हैं।

मूल्य व उपलब्धता

नए डेल प्रो 14 एसेंशियल (AMD), डेल प्रो 14 एसेंशियल (इंटेल), डेल प्रो 15 एसेंशियल (AMD) और डेल प्रो 15 एसेंशियल (इंटेल) व्यवसायिक यूज़र्स के लिए 31,999 रुपये के शुरुआती प्रमोशनल मूल्य में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

विस्तृत प्रोडक्ट ब्रोशर यहाँ देखें।

अधिक जानकारी के लिए, प्रेस किट यहाँ देखें।

अधिक जानकारी के लिए www.dell.com पर जाएँ।


[i] Based on internal analysis, June 2025. Dell Pro 14 Essential includes 50% recycled aluminum and 50% low emissions aluminum in the thermal plate within the plastic enclosure and 15% recycled steel in the internal part of the palm rest. Dell Pro 14 Essential includes 50% recycled aluminum and 50% low emissions aluminum in the top cover and thermal plate and 15% recycled steel in the internal part of the palm rest.

[ii] Based on internal analysis, June 2025. Based on EPEAT Climate + Designations. EPEAT registered where applicable. EPEAT registration varies by country. See www.epeat.net for registration status by country. 

[iii] Based on internal analysis, June 2025. 

[iv] Percentage is of total plastic weight in product. Based on internal analysis, April 2025. 30% post-consumer recycled plastic in the palmrest and 50% post-consumer recycled plastic in the bottom cover

]]>
https://fnnnewshindi.com/dell-technologies-launches-the-new-dell/feed/ 2 8671
पंजाबी पॉप की मलिका सिमिरन कौर धाडली ने ‘‘लाला लाला’ पेश किया https://fnnnewshindi.com/punjabi-pop-queen-simiran-kaur-dhadli-presents-lala-lala/ https://fnnnewshindi.com/punjabi-pop-queen-simiran-kaur-dhadli-presents-lala-lala/#comments Wed, 01 Oct 2025 09:10:39 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=8499

दिलजीत दोसांझ हों, करन औजला या बादशाह, सभी की निगाहें पंजाब की सबसे जबरदस्त गायिकाओं में से एक, सिमिरन कौर धाडली पर हैं

नेशनल, 1 अक्टूबर, 2025: पंजाब की सबसे बेबाक गायिका, सिमिरन कौर धाडली ने अपना नया सिंगल, लाला लाला पेश किया है। यह उनके सिग्नेचर बोल, आकर्षक कंपोज़िशन, देसी स्वैग और ग्लोबल पॉप अपील के साथ जबरदस्त ऊर्जा वाला गीत है।

लाला लाला का निर्माण देसी ट्रैप म्यूज़िक ने किया है। इसमें सिमिरन के उदय, उनके व्यक्तित्व और निडर भावना को दर्शाया गया है, जो शुरुआत से ही सिमिरन के गीतों की पहचान रहे हैं। सिमिरन ने कहा, ‘‘यह गीत मेरे सफर और मेरी उस भागदौड़ के बारे में बताता है, जिन्होंने मुझे वो बनाया है, जो आज मैं हूँ। मेरे लिए यह गाना गर्व के साथ मेरी खुद की कहानी कहने और उसके हर क्षण का आनंद लेने के बारे में है।’’

‘पुत्त जट्ट दा’ जैसे हिट ट्रैक और बादशाह के चार्ट-बस्टर ‘कोकेन’ में अपनी स्टैंडआउट पंक्तियों के लिए मशहूर, सिमिरन अपने साहसी गीतलेखन और बेबाक प्रामाणिकता के साथ लगातार अपनी सीमाओं को बढ़ा रही हैं। जहाँ उनके गठबंधन उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, वहीं उनकी सोलो रिलीज़ जैसे प्यार नी सरया और लाला लाला इस बात की पुष्टि कर रहे हैं, कि उनकी आवाज उनकी अपनी है, जो मजबूत, स्टाईलिश, और अपनी जड़ों में समाई हुई है।

सिमिरन अक्टूबर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रही हैं, जहाँ से वो जबरदस्त एनर्जी प्रवासी दर्शकों के बीच पहुँचाएंगी। इससे आधुनिक पंजाबी पॉप में सबसे आकर्षक आवाज के रूप में उनकी स्थिति मजबूत होगी।

लाला लाला स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूज़िक, यूट्यूब, अमेज़न म्यूज़िक और सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

सिमिरन कौर धाडली का ‘लाला लाला’ यहाँ सुनेंः http://VA.lnk.to/LalaLala

]]>
https://fnnnewshindi.com/punjabi-pop-queen-simiran-kaur-dhadli-presents-lala-lala/feed/ 7 8499
एक गाना, जो सुनकर लगता है कि लहर आपको स्पर्श करके चली गईः रुशिल असवाल ने पेश किया पानी की लहर https://fnnnewshindi.com/a-song-which-makes-you-feel-as-if-a-wave-has-touched-you-and-gone-away-rushil-aswal-presents-paani-ki-lahar/ https://fnnnewshindi.com/a-song-which-makes-you-feel-as-if-a-wave-has-touched-you-and-gone-away-rushil-aswal-presents-paani-ki-lahar/#comments Fri, 19 Sep 2025 07:16:50 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=8286

गायक-गीतलेखक और विज़्युअल आर्टिस्ट ने पेश किया एक सिनेमेटिक सिंगल, जिसमें है गहराई, तीव्रता और प्यार की सुंदरता

नेशनल, 19, 2025: कहने लगा की सफलता के बाद, गायक-गीतलेखक और बहुआयामी कलाकार, रुशिल असवाल ने अपना नया सिंगल, पानी की लहर पेश किया है। यह उनके अगले पाँच गीतों, प्यार, टुकड़ों में… आदि की प्रॉपर्टी में दूसरी रिलीज़ है। इसमें उस प्यार की गहराई में उतरा गया है, जो एक लहर की तरह प्रतीत होता है, शांत लेकिन समा लेने वाला।

अपनी बेहतरीन सिनेमेटिक मेलोडी और ड्रम की जबरदस्त ताल के बीच, पानी की लहर बहुत विशाल और अंतरंग गीत है। इस गीत के बोल बिल्कुल लहर की तरह प्रतीत होते हैं, जिनका स्पर्श पहले तो बहुत कोमल महसूस होता है, फिर यह एक विशाल साउंडस्केप में तब्दील हो जाता है, जिसमें गीत का भावनात्मक वजन प्रतिबिंबित होता है। इसका निर्माण अखिल जोसेफ ने किया है तथा इसके बोल रुशिल असवाल ने लिखे हैं। यह ट्रैक बहुत ही विकसित और गहरा है। मूल में यह गाना नाजुक और अनछुआ है, जो रुशिल की हृदयस्पर्शी आवाज में पेश किया गया है। इसमें ‘‘मैं नदियों में पत्थर, तेरा प्यार है झरना, ये पड़ता जो मुझपर तभी आकार मैं लूँ’’ जैसे रूपक निखरकर आए हैं। जिस प्रकार पानी से पत्थर को आकार मिलता है, उसी प्रकार संगीत और शब्द मिलकर हमें एहसास कराते हैं कि प्यार किसा प्रकार हमें वह बना देता है, जो हमें होना चाहिए।

इस गीत के बारे में रुशिल ने कहा, ‘‘पानी की लहर के साथ मैं प्यार की सबसे अधिक अनकही तीव्रता पेश करना चाहता था। यह प्यार केवल सतह पर नहीं रहता है, बल्कि आपको गहराई में तब तक उतारता है, जब तक आप खामोशी में इसका वजन और सुंदरता को महसूस नहीं करने लगते। आप ऐसे शक्ति के लिए समर्पित हो जाते हैं, जो आपसे बहुत बड़ी है। वह शक्ति, तो आपको पूरी तरह से बदल देती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना ही नहीं, बल्कि यह पूरी कहानी बहुत पसंद आएगा। हमने इसे अपने म्यूज़िक वीडियो द्वारा जीवंत करने की कोशिश की है, ताकि श्रोता इसमें अपनी खुद की भावनाओं को महसूस कर सकें।’’

इस गाने को एक बहुत ही दिलचस्प म्यूज़िक वीडियो के साथ रिलीज़ किया गया है, जिसका निर्देशन रुशिल असवाल ने किया है तथा शुभम डबास ने इसे फिल्माया है। इसे 90 प्रतिशत पानी के अंदर फिल्माया गया है। पानी केवल इसकी एक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि एक जीवित किरदार है, जो प्यार की तरलता, तीव्रता और गहराई का प्रतीक है। इस फिल्म की कहानी प्यार का सबसे मूलभूत सफर दिखाती है, जिसमें प्यार तलाशना, प्यार में पड़ना, दिल टूटना, उपचार, लड़ाई, और अंत में मिलकर लहरों के प्रति समर्पित हो जाना शामिल है।

पानी की लहर के साथ रुशिल अपनी कला की गहराई पेश कर रहे हैं। वो एक भावुक कहानी को आकर्षक विज़्युअल्स के साथ दिखा रहे हैं। यह गाना केवल सुनने में ही अच्छा नहीं है, बल्कि इसका वीडियो भी देखने लायक है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे महसूस किया जाना चाहिए। इसमें श्रोताओं को प्यार की मौलिक उथल-पुथल और कोमल सुंदरता का एहसास मिलेगा।

रुशिल असवाल का गीत, पानी की लहर यहाँ सुनेंः http://va.lnk.to/PaaniKiLehar

]]>
https://fnnnewshindi.com/a-song-which-makes-you-feel-as-if-a-wave-has-touched-you-and-gone-away-rushil-aswal-presents-paani-ki-lahar/feed/ 1 8286