new launch – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Thu, 25 Apr 2024 10:33:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png new launch – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 रियलमी ने 10,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में एंट्री-लेवल 5G किलर, रियलमी 12X 5G पेश किया https://fnnnewshindi.com/realme-introduces-entry-level-5g-killer-realme-12x-5g-at-a-starting-price-of-rs-10999/ https://fnnnewshindi.com/realme-introduces-entry-level-5g-killer-realme-12x-5g-at-a-starting-price-of-rs-10999/#comments Wed, 03 Apr 2024 16:02:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2927

प्रयागराज: रियलमी ने आज भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन सेवा प्रदाता के रूप में रियलमी 12x 5जी का लॉन्च किया। यह रियलमी नंबर सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है, जो युवा आबादी की डायनामिक पसंदों को ध्यान में रखते हुए ‘मेक इट रियल’ के सिद्धांत को जीवंत करता है।

एंट्री-लेवल 5G किलर के रूप में रियलमी 12X 5G यूज़र्स को अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। यह 45W सुपरवूक चार्जिंग और 5000 mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ भारत में अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। इसमें एयर जेस्चर कंट्रोल अपने सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। इस स्मार्टफोन में अपने सेगमेंट में 120Hz के सर्वाधिक रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट लगा है और अपने सेगमेंट का पहला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम* भी दिया गया है। यह फैशन से प्रेरित डिज़ाइन के साथ 7.69 मिमी पतली सुपर स्लिम बॉडी के साथ आता है। इसमें 50MP के AI कैमरा, 2MP के सेकंडरी कैमरा और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ एक शानदार कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें IP54 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टेंस, ड्युअल स्टीरियो स्पीकर और 128GB की विशाल स्टोरेज क्षमता के साथ 8GB+8GB की डायनामिक रैम जैसी अन्य फ्लैगशिप विशेषताएं भी शामिल हैं।

इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, “हम रियलमी 12x 5G पेश करके बहुत उत्साहित हैं। यह हमारी नंबर सीरीज़ का सबसे नया स्मार्टफोन है। यह एक एंट्री-लेवल 5G किलर है, जो अपनी आधुनिक विशेषताओं और बेहतरीन मूल्य के साथ एंट्री-लेवल बाजार में हलचल मचा देगा। हमने युवा ग्राहकों को समर्थ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ रियलमी 12x 5G में कई इनोवेटिव फीचर्स दिए हैं। इसमें 5G स्मार्टफोन में पहली बार 45W सुपरवूक चार्ज और एयर जेस्चर कंट्रोल जैसी खूबियाँ 11,000 रुपये से कम मूल्य में दी गई हैं। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी हर किसी तक पहुँचनी चाहिए, और रियलमी 12x 5G के साथ हम अपने इस उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं।

रियलमी 12x 5G दो रंगों- ट्वाइलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन तथा तीन स्टोरेज वैरिएंट- 4GB+128GB, 11,999 रुपये; 6GB+128GB, 13,499 रुपये और 8GB+128GB 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

रियलमी 12x 5G की अर्ली बर्ड सेल रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर 2 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी, और स्पेशल सेल 5 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। रियलमी 12x 5G (4GB+128GB) पर ग्राहकों को 1000 रुपये के बैंक ऑफर का लाभ मिलेगा, तथा रियलमी 12x 5G (6GB+128GB) पर 500 रुपये की छूट और रियलमी.कॉम एवं फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये के बैंक ऑफर का लाभ मिलेगा।

सेल के दौरान, रियलमी 12x 5G (4GB+128GB) 10,999 रुपये में, रियलमी 12x 5G (6GB+128GB) 11,999 रुपये में और रियलमी 12x 5G (8GB+128GB) 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। मेनलाइन स्टोर्स से रियलमी 12x 5G (8GB+128GB) खरीदने पर ग्राहकों को 1000 रुपये के कैशबैक का लाभ मिलेगा।

]]>
https://fnnnewshindi.com/realme-introduces-entry-level-5g-killer-realme-12x-5g-at-a-starting-price-of-rs-10999/feed/ 3 2927