signify – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Mon, 27 Jan 2025 12:03:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png signify – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 महाकुंभ 2025: सिग्निफाई ने हरित ऊर्जा और डायनामिक लाइटिंग से श्रद्धालुओं की यात्रा रोशन की https://fnnnewshindi.com/signify-illuminates-the-spiritual-journey/ https://fnnnewshindi.com/signify-illuminates-the-spiritual-journey/#comments Thu, 23 Jan 2025 11:56:38 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=5690

भव्य स्तर के आध्यात्मिक आयोजन, महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुँच चुके हैं। इस साल इस विशाल धार्मिक समागम में 45 करोड़ लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान है। महाकुंभ 2025 के इस आध्यात्मिक सफर में लाइटिंग के क्षेत्र में विश्व की प्रमुख कंपनी, सिग्निफाई अपने इनोवेटिव और सस्टेनेबल लाइटिंग समाधानों द्वारा श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक अनुभव बेहतर बना रही है। अपने इस अभियान के अंतर्गत कंपनी ने विमान मंडपम, शास्त्री ब्रिज को रोशन किया है, तथा कुंभ मेला ग्राउंड्स में सोलर लाइटें लगाई हैं।

विमान मंडपम में इनोवेटिव फसाड लाइटिंग

सिग्निफाई ने कुंभ मेला स्थल पर पवित्र संरचना, विमान मंडपम में फिलिप्स यूनि डायनामिक कलर-चेंजिंग लीनियर ग्रेज़र्स और फ्लड लाइट्स के साथ एक लीनियर लाइटिंग डिज़ाइन का निर्माण किया है, जिसने इसकी वास्तुकला को निखारकर चारों ओर जीवंत और रंगबिरंगी रोशनी फैला दी है। ये लाइट्स स्थापित करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। काफी ऊँचाई पर काम करने से लेकर जटिल संरचनाओं पर लाइट लगाने और मंडपम की संरचना को कोई नुकसान न हो, इसके लिए कम से कम ड्रिलिंग करने तक लाइटिंग के लिए एक मल्टी-लेयर दृष्टिकोण के साथ काम किया गया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए एक भव्य और दिलचस्प अनुभव का निर्माण हुआ।

एकता और भक्ति के प्रतीक के रूप में जगमगाया शास्त्री ब्रिज

सिग्निफाई ने प्रयागराज और वाराणसी के बीच महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करने वाले शास्त्री ब्रिज को विमान मंडपम में लगाए गए फिलिप्स यूनि डायनामिक कलर-चेंजिंग आरजीबीडब्ल्यू लीनियर ग्रेज़र्स और फ्लड लाइट्स की आकर्षक रोशनी से जगमगा दिया। यह इनोवेटिव रोशनी ब्रिज के क्षैतिज डेक और ऊर्ध्वाधर स्तंभों को उभारती है, जिससे एक संतुलित और समन्वयपूर्ण लाइटिंग डिज़ाइन निर्मित होता है। डीएमएक्स-कंट्रोल्ड फिक्स्चर से अनेक लाइटिंग थीम्स और इफेक्ट्स का निर्माण होता है, जिससे यह ब्रिज शहर के जीवंत प्रतीक में बदल जाता है।

उद्योग की अग्रणी सोलर लाइट्स ने महाकुंभ को रोशन कर दिया

इतने विशाल स्तर पर सोलर हाईब्रिड इंस्टॉलेशन ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मानक स्थापित कर दिया है। सिग्निफाई ने सस्टेनेबिलिटी की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत

सनस्टे हाईब्रिड सोलर लाइट्स स्थापित की हैं, जो कुंभ मेला ग्राउंड में 175 lm/w की एफिशियंसी प्रदान कर रही हैं। इन लाइट्स की मजबूत, प्रेशर डाई-कास्ट हाउसिंग ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है, वहीं हाईब्रिड डिज़ाइन से कोहरे में भी पूरी रात 100% रोशनी मिलती है। यह अभियान बड़े स्तर के आयोजनों में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए सोलर एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी की ओर एक कदम है, जिसकी मदद से श्रद्धालुओं को जगमगाते हुए रास्ते मिल सके हैं।

सिग्निफाई का आधिकारिक बयान

श्री गिरीश के चावला, हेड, प्रोफेशनल बिज़नेस, सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया ने कहा, ‘‘हम अपने ‘ब्राइटर लाइव्स, बेटर वर्ल्ड’ के लक्ष्य के अनुरूप भारत में सबसे बड़ी हिंदू तीर्थयात्राओं में से एक, महाकुंभ 2025 में सस्टेनेबल लाइटिंग समाधान प्रदान करके गर्व महसूस कर रहे हैं। यूपी सरकार, प्रयागराज मेला प्रशासन, यूपीएसटीडीसी, यूपीपीसीएल और यूपी टूरिज़्म द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम सराहनीय है। हमारा मानना है कि सस्टेनेबल लाइटिंग एक रोशन और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महाकुंभ में हमारे प्रयास हमारे इसी विश्वास को प्रमाणित करते हैं। इनसे प्रदर्शित होता है कि इनोवेटिव लाइटिंग समाधान किस प्रकार पर्यावरण के संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए भव्य आयोजनों में अपना योगदान दे सकते हैं। हम भारत में समुदायों को इस तरह के इनोवेटिव और सस्टेनेबल लाइटिंग समाधान पेश करते रहेंगे।’’

महाकुंभ 2025 का महत्व

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस अवसर पर एक विशेष खगोलीय स्थिति बन रही है, जो 144 सालों में एक बार होती है। इसलिए इस आयोजन का एक खास आध्यात्मिक महत्व है। सिग्निफाई महाकुंभ 2025 लाइटिंग प्रोजेक्ट के लिए अभी तक मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित है और हमें विश्वास है कि 26 फरवरी तक महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालु भी इसकी सराहना करेंगे। इस प्रोजेक्ट की सफलता इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सिग्निफाई की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/signify-illuminates-the-spiritual-journey/feed/ 19 5690