songs – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Wed, 13 Dec 2023 06:27:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png songs – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 एज़ु और बी यंग के ‘‘अंजानी एक्स” में एक नई आवाज़ के साथ ओल्ड स्कूल बॉलिवुड की यादों का आनंद लीजिए https://fnnnewshindi.com/relive-the-memories-of-old-school-bollywood-with-a-new-voice-in-ezu-and-b-youngs-anjaani-x/ https://fnnnewshindi.com/relive-the-memories-of-old-school-bollywood-with-a-new-voice-in-ezu-and-b-youngs-anjaani-x/#comments Fri, 17 Nov 2023 18:24:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2129

लखनऊ: संगीत का ऐसा फ्यूज़न, जिसकी कोई सीमा न हो, पेश करते हुए ‘अंजानी एक्स’ में एज़ु के जीवंत गीत और बी यंग के विशेष अंतर्राष्ट्रीय आरएंडबी फ्लेयर का बेहतरीन संगम हुआ है। यह सेंसेशनल गीत ‘अंजानी एक्स’ कुछ कुछ होता है के लोकप्रिय गीत ‘लड़की बड़ी अनजानी है’ की यादों में ले जाएगा, जिसके बोल इंग्लिश और पंजाबी लिरिक्स के साथ इस गीत में शामिल किए गए हैं, और एक ऐसा संगीत का अनुभव पेश किया गया है, जो पूरे विश्व के श्रोताओं का मन मोह लेगा।

इस आकर्षक ट्रैक ‘‘अनजानी एक्स”  में एज़ु और बी यंग के विशेष स्टाईल के खूबसूरत मिश्रण के साथ बॉलिवुड की वास्तविक भावना को जीवंत किया गया है। पंजाबी गीत पर एज़ु के एक नए रुख और बी यंग के अद्वितीय आरएंडबी स्टाईल के बेहतरीन तालमेल से संगीत का एक ऐसा अनुभव उत्पन्न हुआ है, जो संगीत की विभिन्न रुचियों के अनुरूप है। इसकी आकर्षक बीट्स, गीत के मोहक बोल, और शानदार संगीत वीडियो ने इस ट्रैक को बेहद लुभावना बना दिया है।

इसके म्यूज़िक वीडियो की शुरुआत एज़ु और बी यंग के साथ होती है, जो इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह बहुत ही दिलकश वीडियो है, जो सभी कलाकारों को उनके सिग्नेचर स्टाईल में दिखाता है। बॉलिवुड शैली में डांसर इस गीत को और ज्यादा लुभावना बना रहे हैं। संगीत के इस बहुआयामी प्रयोग में पूर्व और पश्चिम की शैलियाँ एक साथ आकर दर्शकों के लिए एक आकर्षक अनुभव का निर्माण कर रही हैं।

अपने इस गीत के बारे में एज़ु ने कहा, ‘‘अंजानी एक्स बनाने के लिए हमें आधुनिक बीट्स में सांस्कृतिक प्रभावों का प्रयोग करना था, जो एक बहुत ही रोमांचक और समृद्ध अनुभव रहा। मुझे बॉलिवुड पसंद है, और कुछ कुछ होता है मेरी पसंदीदा फिल्म थी। बी यंग के साथ ‘लड़की बड़ी अनजानी है’ का अंश लेकर एक नया गीत बनाना मेरे लिए बहुत ही आकर्षक लम्हा था। अब मैं अपने इस ट्रैक के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूँ।”

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बी यंग ने कहा, ‘‘अंजानी एक्स मेरे लिए बहुत खास गीत है। यह एक गीत से बढ़कर है। इसमें मेरे स्टाईल के साथ बॉलिवुड साउंड और पंजाबी लिरिक्स का फ्यूज़न एक बहुत ही आकर्षक अनुभव था, और मुझे खुशी है कि एज़ु के साथ मुझे यह करने का अवसर मिला। मैं इस ट्रैक के लिए फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूँ।’’

]]>
https://fnnnewshindi.com/relive-the-memories-of-old-school-bollywood-with-a-new-voice-in-ezu-and-b-youngs-anjaani-x/feed/ 22 2129