sony – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Wed, 21 Aug 2024 12:15:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png sony – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 सिमिरन कौर धाडली ने जबरदस्त वापसी कीः पंजाबी पॉप की दुनिया में छा जाएगा ‘टाईम है नी’ https://fnnnewshindi.com/simiran-kaur-dhadli-returns-with-a-bang-time-hai-ni-is-all-set-to-dominate-punjabi-pop-music-scene/ https://fnnnewshindi.com/simiran-kaur-dhadli-returns-with-a-bang-time-hai-ni-is-all-set-to-dominate-punjabi-pop-music-scene/#comments Wed, 21 Aug 2024 12:15:45 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=4738

लखनऊ: अपनी मीठी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए मशहूर, सिमिरन कौर धाडली ने अपनी लेटेस्ट रिलीज़, ‘‘टाईम है नी’’ में अपना सिग्नेचर स्टाईल पेश किया है, जो पॉप की दुनिया में एक अलग प्रभाव छोड़ेगा। अपनी मोहक धुनों और शक्तिशाली संदेश के साथ यह गीत केवल एक धुन ही नहीं, बल्कि स्वयं की गरिमा और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है।

यह एक शक्तिशाली गीत है, जो अपने साहसी बोलों के साथ व्यक्तिगत सशक्तीकरण, स्वयं गरिमा, और दिखावटी संबंध त्यागने का विश्लेषण किया गया है। अपनी आकर्षक धुन और जीवंत लय के साथ यह गीत सिमिरन की पारंपरिक पंजाबी ध्वनियों के साथ आधुनिकता का मिश्रण पेश करता है। इसके बोल तीक्ष्ण बुद्धि और भावनात्मक गहराई के साथ लिखे गए हैं, जो उस हर व्यक्ति के हृदय को छू लेंगे, जिसने कभी भी अपमानित या तिरस्कृत महसूस किया है।

इस गीत की रिलीज़ के बारे में परफॉर्मर, लिरिसिस्ट, और कंपोज़र, सिमिरन कौर धाडली ने कहा, ‘‘यह ट्रैक टाईम है नीव्यक्तिगत स्वतंत्रता की खुशी मनाता है। यह उस हर महिला का स्मरण कराता है, जो बिना किसी शर्मिंदगी के अपने समय को प्राथमिकता देती है। मैं एक ऐसा गीत बनाना चाहती थी जो हर महिला को मजबूत और प्रबल महसूस कराए। इस गीत के माध्यम से मैंने संदेश दिया है, ‘‘आपका समय बहुमूल्य है, और इसकी हकदार केवल आप हैं’’। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को टाईम है नीमें वही ऊर्जा और शक्ति महसूस होगी।’’

देसी ट्रैप म्यूज़िक द्वारा निर्मित, ‘टाईम है नीमें पारंपरिकता और आधुनिकता का मिश्रण है। आधुनिक बढ़त के साथ शक्तिशाली स्वरों ने इस ट्रैक में एक ऐसी धुन तैयार कर दी है, जिसे सुनकर कोई भी अपने आप को रोक नहीं पाएगा। सिमिरन कौर धाडली का ‘‘टाईम है नी’’ यहाँ सुनेंःhttps://smi.lnk.to/timehaini

Time Hai Ni (Official Video) | Simiran Kaur Dhadli | New Punjabi song 2024

FOLLOW FOR MORE.

]]>
https://fnnnewshindi.com/simiran-kaur-dhadli-returns-with-a-bang-time-hai-ni-is-all-set-to-dominate-punjabi-pop-music-scene/feed/ 134 4738
जिंद यूनिवर्स ने भावनाओं की करी बौछार अपने नए प्रेम गीत “एंड अप” के साथ https://fnnnewshindi.com/jind-universe-brings-emotions-with-its-new-love-song-and-up/ https://fnnnewshindi.com/jind-universe-brings-emotions-with-its-new-love-song-and-up/#comments Wed, 24 Jan 2024 19:30:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2573

लखनऊ: पंजाब का उभरता सितारा, जो अपने भाव भरे गायन और उत्तेजना भरे प्रोडक्शन, जिंद यूनिवर्स के लिए जाना जाता है, ने अपनी नई रिलीज “एंड अप” के साथ अपने चाहने वालों के दिलों को छू लेने की तैयारी कर ली है। अपने मार्मिक गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए, यह ट्रैक दिल के दर्द, बिछड़ने और आगे बढ़ने की कोमल भावनाओं को दिखाता है, एक ऐसे अनुभव का एहसास कराता है, जो हर किसी को अपना सा लगे, मानों उसी की दास्तां छेड़ दी हो।

मनोरम प्रेम गीत “एंड अप”, श्रोताओं को अपनी भूली बिसरी यादों और पिछले टूटे रिश्ते के सुहाने दौर की यादें ताजा करता है। जिंद यूनिवर्स द्वारा गाया और निर्मित यह ट्रैक, इंद्रजीत सिंह द्वारा संगीतबद्ध और प्रभ संघा द्वारा लिखा गया है। यह गीत वह दौर है, जिस से लगभग सभी गुजरते है। जिसने कभी प्यार किया हो, और बदले में दर्द ए दिल लिया हो।

रिलीज पर अपना उत्साह दिखाते हुए, जिंद यूनिवर्स ने कहा, ”एंड अप’ एक व्यक्तिगत संगीत भरे एहसासों का सफर है जो ब्रेक अप के बाद अपने रास्ते जाने को दिखाता है। इसके माधुर और मनमोहक गीतों से, मैं श्रोताओं के साथ अपने तार जोड़ना चाहता हूं, उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने भावनात्मक सफर में अकेले नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि यह ट्रैक उन सभी लोगों का साथी बनेगा जो अपनी प्रेम कहानियों में कठिन समय से गुजर रहे हैं।”

अपनी संगीत प्रतिभा के अनूठे मिश्रण के साथ, जिंद यूनिवर्स, ‘एंड अप’ के रूप में दर्शकों को एक ऐसा गीत देने का वादा करता है जो प्रामाणिक हो और लम्बे समय तक सभी के दलों में बस जाए। गीत यहां सुनें- https://www.youtube.com/watch?v=fpSXBmysWg4

]]>
https://fnnnewshindi.com/jind-universe-brings-emotions-with-its-new-love-song-and-up/feed/ 7 2573
दिल से दुनिया तक: राघव कौशिक और निखिता गांधी का ‘जिया जैसे’ https://fnnnewshindi.com/jiya-jaise-the-latest-by-raghav-kaushik-and-nikhita-gandhi/ https://fnnnewshindi.com/jiya-jaise-the-latest-by-raghav-kaushik-and-nikhita-gandhi/#comments Sat, 13 Jan 2024 20:09:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2358

लखनऊ: इंडी सेंसेशन राघव कौशिक और बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्लेबैक पॉवरहाउस निखिता गांधी ने मिलकर एक जादु से भरा, प्रेम की भावना को उजागर करता गीत ‘जिया जैसे’ बनाया है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह इस उत्साहित लेकिन भावपूर्ण ट्रैक में खो जाएंगे और प्यार के एहसास के साथ भाव विभोर हो जाएंगे।

इंडी सेंसेशन राघव कौशिक और प्रतिभा की धनी निखिता गांधी द्वारा गाया गया, यह संगीत वीडियो बेहद ही मनमोहक है, जिसमें शानदार जोड़ी प्रनूतन बहल और वरुण पटेल शामिल हैं, जो इस मनोरम गीत में आप सभी का दिल जीत लेंगे। इसका संगीत असाधारण प्रतिभा के धनी, हिमांशु पारिख द्वारा निर्मित है।

इस रिलीज पर जोशीले अंदाज़ में बोलते हुए, राघव कौशिक ने बताया कि, “जिया जैसा एक खुशी भरा गीत है, जो दो दिलों के मिलन की मामूली खुशी को उजागर करता है। यह गीत डिजिटल युग में पहले प्यार की गहराइयों को समझता है, जहां कनेक्शन सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर है, फिर भी जटिलताएं कालातीत रहती हैं। निखिता और हिमांशु के साथ काम करना, मेरे लिए, गाने को एक अलग स्तर पर ले गया। मुझे उम्मीद है कि गीत के माध्यम से जो अंतर्निहित आशा है वह हमारे श्रोताओं तक भी पहुंचेगी।”

निखिता गांधी ने कहा, “राघव जैसे प्रतिभाशाली गायक के साथ सहयोग करना बहुत मजेदार था और जिया जैसा बनाना ताजी हवा के झोंके की तरह है। राघव के साथ सहयोग ने हम दोनों के अंदर छुपी सर्वश्रेष्ठ भावनाओं को उजागर किया है। जिसका सहजता से मिश्रण करके एक ऐसा संगीत तैयार किया गया है जो आत्मा को गुंजायमान कर देता है। यह ट्रैक प्यार का जश्न है और मुझे उम्मीद है कि श्रोता उस जादू को महसूस करेंगे जो हमने इस गाने को जीवंत करते समय अनुभव किया था।”

]]>
https://fnnnewshindi.com/jiya-jaise-the-latest-by-raghav-kaushik-and-nikhita-gandhi/feed/ 17 2358