टी.ए.एस.सी ने स्टाफिंग के लिए सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स का क्रियान्वयन किया

एजेंटफोर्स पर निर्मित मुख्य सोर्सिंग एवं इंगेजमेंट एजेंट सेल्स टीमों के साथ 24/7 काम करके उत्पादकता बढ़ाएंगे
मुंबई, 10 दिसंबर, 2025: दुनिया के नं. 1 ए.आई सीआरएम, सेल्सफोर्स ने टी.ए.एस.सी के साथ साझेदारी की
है, जो भारत एवं मिडिल-ईस्ट में रिक्रूटमेंट, स्टाफिंग और एच.आर सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली एक
मल्टीनेशनल फर्म है। सेल्सफोर्स की मदद से टी.ए.एस.सी अपने सेल्स एवं मार्केटिंग कार्यों को सेल्सफोर्स पर
एकीकृत करेगी। ऑटोनोमस ए.आई एजेंट्स क्रियान्वित किए जाएंगे ताकि कई हिस्सों में बँटी हुई प्रक्रियाओं को
व्यवस्थित करके राजस्व बढ़ाया जा सके और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित हो सकें।
टी.ए.एस.सी के पास यू.ए.ई, सऊदी अरब और मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका में 500 से अधिक ग्राहक और 8,000
एसोसिएट्स हैं। टी.ए.एस.सी द्वारा अब अपने पारंपरिक रिक्रूटमेंट कार्यों को एक एकीकृत, सेल्स के लिए तैयार
सिस्टम में बदलने के लिए एजेंटफोर्स सेल्स का उपयोग किया जाएगा। टी.ए.एस.सी के एटीएस (एप्लीकैंट ट्रैकिंग
सिस्टम) और ईआरपी के साथ मिलकर यह प्लेटफॉर्म एंड-टू-एंड सेल्स एवं ऑपरेशंस को व्यवस्थित करेगा ताकि
सेल्स, रिक्रूटमेंट और डिलीवरी टीमों के बीच ज्यादा तेज प्रतिक्रिया प्राप्त हो, मजबूत तालमेल स्थापित हो और
उत्पादकता में वृद्धि हो। टी.ए.एस.सी ने एजेंटफोर्स द्वारा संचालित दो ऑटोनोमस ए.आई एजेंट, लीड-सोर्सिंग
एजेंट और आउटरीच एजेंट क्रियान्वित किए हैं, जो व्यापक स्तर पर लीड्स को कैप्चर करते हैं, क्वालिफाई करते हैं
और उन्हें बढ़ावा देते हैं। लीड सोर्सिंग एजेंट ने नतीजे देने वाली 2,000 से अधिक लीड्स निर्मित की हैं। वहीं
इंगेजमेंट एजेंट ने ईमेल की परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है, जिससे प्रतिक्रिया की दरों में छः गुना वृद्धि हुई है।
क्षेत्र में एडवांस्ड सेल्स परफॉर्मेंस एनालिटिक्स के लिए टेब्लो के साथ सेल्सफोर्स के उत्पादों के इस रणनीतिक
क्रियान्वयन ने टी.ए.एस.सी को स्टाफिंग उद्योग में ए.आई आधारित इनोवेशन में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा कर
दिया है। इससे पारंपरिक स्टाफिंग एजेंसी को टेक्नोलॉजी-फर्स्ट सॉल्यूशन कंसल्टैंसी में बदलने के कंपनी के लक्ष्य में
तेजी आई है।
इस सहयोग के माध्यम से सेल्सफोर्स और टी.ए.एस.सी पीपुल सॉल्यूशन और एचआर आउटसोर्सिंग सेक्टर में
ए.आई आधारित एफिशियंसी के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। सेल्स, रिक्रूटमेंट और ऑपरेशनल वर्कफ्लो को
एकीकृत करके संगठन ज्यादा तेज प्रतिक्रिया दे सकते हैं, डेटा पर आधारित निर्णय ले सकते हैं और तेजी से
प्रतिस्पर्धी होते बाजार में आत्मविश्वास के साथ विस्तार कर सकते हैं।
प्रमुख टिप्पणियाँः
सेल्सफोर्स इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर, सेल्स एवं डिस्ट्रीब्यूशन, मनकीरन चौहान ने कहा, ‘‘ए.आई काम के
भविष्य को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। टी.ए.एस.सी आउटसोर्सिंग के साथ हमारी साझेदारी इस बात का
एक शक्तिशाली उदाहरण है कि टेक्नोलॉजी किस प्रकार चुस्ती और इंटैलिजेंस में जबरदस्त वृद्धि कर सकती है।
सेल्सफोर्स पर सेल्स, रिक्रूटमेंट और ऑपरेशनल वर्कफ्लो को एकीकृत करके टी.ए.एस.सी न केवल विकास में तेजी
ला रहा है, बल्कि यह भारत और मिडिल-ईस्ट में एक ज्यादा स्मार्ट, अधिक कनेक्टेड स्टाफिंग परिवेश का निर्माण
भी कर रहा है। यह व्यवसाय का भविष्य है, जो डेटा-संचालित और ऑटोमेटेड होने के साथ पूरी तरह से इंसानी
परिणाम देता है।’’
रिचर्ड जैकसन, चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर, टी.ए.एस.सी ग्रुप ने कहा, ‘‘जीसीसी के उद्यम तेजी से डिजिटल हो
रहे हैं। कार्यबल के परिदृश्य में भी तीव्र विकास दर्ज हो रहा है। सेल्सफोर्स के साथ अपने सहयोग के माध्यम से हम
ऑनबोर्डिंग, क्रियान्वयन और अनुपालन के लिए ज्यादा तेज, स्मार्ट और इंटीग्रेटेड वर्कफोर्स समाधान उपलब्ध
करा पाएंगे। अपनी मुख्य प्रक्रियाओं में रियल-टाईम इनसाईट्स और ऑटोमेशन को शामिल करके हम भविष्य के
लिए तैयार संगठन का निर्माण कर रहे हैं, जो विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों को असाधारण सुविधा प्रदान करते हुए
तेजी से विस्तार कर सके। इससे हम लगातार विस्तार के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और जिन व्यवसायों का हम
सहयोग करते हैं, उन्हें बेजोड़ मूल्य प्राप्त होगा।’’

Great post. I am facing a couple of these problems.
Hi, just required you to know I he added your site to my Google bookmarks due to your layout. But seriously, I believe your internet site has 1 in the freshest theme I??ve came across. It extremely helps make reading your blog significantly easier.
Thanks for the auspicious writeup. It if truth be told used to be a leisure account it. Look complex to more delivered agreeable from you! However, how could we be in contact?
Saved as a favorite, I really like your blog!