विनज़ो ने एडब्लूएस के साथ ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का विस्तार किया, भारत में गेमिंग और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम को बढ़ावा देना है लक्ष्य

इस सहयोग के बाद 2000 से अधिक स्टार्टअप्स को एडब्लूएस द्वारा मेंटरशिप, क्लाउड टूल्स, और वैश्विक अवसर प्राप्त हो सकेंगे

नई दिल्ली, 05 अगस्त, 2025 – अमेज़न.कॉम कंपनी, अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्लूएस) भारत के सबसे बड़े स्थानीय
सोशल गेमिंग और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, विनज़ो को उनके ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (जीसीओई) का
विस्तार करने में सहयोग दे रही है। विनज़ो का उपयोग प्रतिमाह 250 मिलियन से अधिक यूज़र्स करते हैं। विनज़ो ने
अपने फ्लैगशिप अभियान, जीसीओई का लॉन्च डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड
(डीपीआईआईटी), मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स, भारत सरकार के साथ गठबंधन में नवंबर, 2024 में किया था।
विनज़ो के जीसीओई द्वारा एडब्लूएस के सहयोग से एक समर्पित प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जो भारत में
इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (जेन एआई) की
परिवर्तनकारी क्षमता का उपयोग करने तथा विकास एवं विस्तार के नए रास्ते तलाशने में मदद करेगा। विनज़ो के
जीसीओई द्वारा भारत में गेम स्टूडियोज़ को एडब्लूएस के जेन एआई सॉल्यूशंस का उपयोग करके अपने गेम्स का
बेहतर व ज्यादा तेजी से निर्माण और विस्तार करने में मदद की जाएगी तथा एडब्लूएस क्लाउड मेंटरिंग एवं प्रशिक्षण
की मदद से स्थानीय स्तर पर गेमिंग की प्रतिभाओं का विकास होगा। इस अभियान के अंतर्गत नए गेम इंजन से लेकर
वर्चुअल वर्ल्ड के डिज़ाईन तक अनेक इनोवेशन किए जाएंगे तथा गेमिंग का ज्यादा सुरक्षित व दिलचस्प वातावरण
निर्मित किया जाएगा। इससे भारत में गेमिंग उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।
गेमिंग के लिए जनरेटिव एआई इनोवेशन
भारत में गेमिंग उद्योग बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। यह साल 2024 में 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर
से बढ़कर साल 2029 में 9.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। गेमिंग उद्योग का आकार विश्व में
324 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह मूवी और म्यूज़िक के संयुक्त आकार से भी अधिक बड़ा उद्योग है। यह भारत
को अपने डिजिटल फुटप्रिंट्स का विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। वहीं जेन एआई कंटेंट के
निर्माण, खिलाड़ी की पसंद के आधार पर व्यक्तिगत अनुभव और क्षेत्रीय भाषाओं एवं स्थानीय कंटेंट के उपयोग में
तेजी लाकर उद्योग को आकार दे रहा है।
गेमिंग कंपनियों को एडब्लूएस पर उपलब्ध जेन एआई एवं अन्य क्लाउड सेवाओं का उपयोग करके इनोवेट करने और
विकास करने में मदद करने के लिए विनज़ो का जीसीओई अमेज़न बेडरॉक जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। यह
एक फुली मैनेज़्ड सेवा है, जो जेन एआई एप्लीकेशंस के विकास, क्रियान्वयन और विस्तार को आसान बनाने के लिए
डिज़ाईन की गई है। यह एआई असिस्टैंट्स द्वारा 12 भाषाओं में तुरंत अनुवाद पेश करती है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों
के सवालों के जवाब देता है, समस्याओं का हल पेश करता है, जैसे अगर अभी तक हुई प्रगति को सेव न किया गया है,
तथा यह गेम की टिप्स प्रदान करता है, जिनमें लेवल को पूरा करने की रणनीतियाँ शामिल होती हैं। यह पूरे भारत में
खिलाड़ियों के लिए बहुत तेज और लोकलाईज़्ड तथा सदैव उपलब्ध रहने वाली सपोर्ट सुनिश्चित करता है। मैन्युअल
प्लेलिस्टिंग जैसी पारंपरिक विधियों के मुकाबले अमेज़न बेडरॉक का उपयोग करके जीसीओई डेवलपर्स को अपने
गेम्स का ज्यादा तेजी और प्रभावशाली तरीके से परीक्षण करने में समर्थ बनाएगा, जिससे कंटेंट डेवलपमेंट में लगने
वाले समय में 25 प्रतिशत तक की कमी आएगी। यह नया गेम टेस्ट सॉल्यूशन गेम्स की क्वालिटी के परीक्षण के लिए
आधुनिक ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और स्टेटिस्टिकल मॉडल का उपयोग करेगा।

जीसीओई द्वारा उपयोग की जाने वाली दूसरी टेक्नोलॉजी, अमेज़न सेज़मेकर है। यह एक फुली मैनेज़्ड सेवा है, जो
मशीन लर्निंग के निर्माण, प्रशिक्षण और क्रियान्वयन के लिए डिज़ाईन की गई है। यह गेम डेवलपर्स को खिलाड़ी के
व्यक्तिगत व्यवहार और पसंद के आधार पर टेलर्ड कंटेंट तथा गेम मोड का सुझाव देकर यूज़र अनुभव को पर्सनालाईज़
करने में मदद करती है। उदाहरण के लिए, एक आम खिलाड़ी, जो पहेलियाँ पसंद करता है, उसे नए ब्रेन गेम्स दिखाए
जा सकते हैं, वहीं जो खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा पसंद करता है, उसे तेज गति के मल्टीप्लेयर टूर्नामेंट प्रदर्शित किए जा सकते
हैं, जिससे हर गेमर को एक अधिक जीवंत और व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त होता है।
विकास के लिए अपस्किलिंग
इनोवेशन लाने और तेजी से विकसित होते हुए गेमिंग सेक्टर में बढ़त बनाने के लिए विनज़ो द्वारा जीसीओई की मदद
से निरंतर लर्निंग और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाता है। विनज़ो द्वारा जीसीओई से जुड़े कर्मचारियों और
गेम डेवलपर्स को एडब्लूएस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन द्वारा निशुल्क संरचनाबद्ध प्रशिक्षण प्रोग्राम उपलब्ध कराए जाते
हैं, ताकि गेम डेवलपर्स जेन एआई की मदद से इनोवेशन ला सकें, गेमप्ले में सुधार ला सकें और ज्यादा व्यक्तिगत
खिलाड़ी अनुभव सुनिश्चित कर सकें। जीसीओई के सदस्यों और पार्टनर्स को एडब्लूएस स्किल्स टू जॉब टेक अलायंस
इन इंडिया का लाभ भी मिलेगा। यह अलायंस एडब्लूएस के ग्राहकों, पार्टनर्स, सरकारी निकायों, कार्यबल विकास की
संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों को एक साथ लाता है, ताकि कौशल की कमी को दूर करते हुए मांग में रहने वाली
नौकरियों के लिए लर्नर्स को तैयार किया जा सके। 87 प्रतिशत संगठनों में डिजिटल परिवर्तन में आने वाली सबसे
बड़ी बाधा कौशल की कमी है। रोजगारप्रदाता क्लाउड में कुशल प्रतिभाओं को खोजने, उन्हें नियुक्त करने और अपने
संस्थान में बनाए रखने में काफी संघर्ष का सामना कर रहे हैं। विनज़ो एडब्लूएस की मदद से भविष्य के लिए तैयार
कार्यबल का विकास करके न केवल भारत में इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट उद्योग को मजबूत बना रहा है, बल्कि गेमिंग की
प्रतिभा के लिहाज से देश को विश्व के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित भी कर रहा है।
भारत के गेम टेक स्टार्टअप समुदाय का विकास
विनज़ो के जीसीओई द्वारा अरली स्टेज के भारतीय गेमिंग स्टार्टअप्स को कौशल के अलावा विभिन्न एडब्लूएस
एक्सेलरेटर प्रोग्राम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस गठबंधन द्वारा नई गेम कंपनियों को क्लाउड क्रेडिट, एडब्लूएस
और विनज़ो पार्टनर्स से विशेषज्ञ मेंटरशिप, गो-टू-मार्केट सपोर्ट, एआई, एमएल और डेटा पर केंद्रित वर्कशॉप आदि की
मदद दी जाएगी, ताकि वो अपने गेमिंग के विचार को ठोस रूप दे सकें। इससे पहले इस साल विनज़ो द्वारा स्टार्टअप
महाकुंभ 2025 में गेमिंग पवेलियन का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय गेम डेवलपर्स को उजागर किया गया।
इन्वेस्टर पिच सत्रों के साथ फंड-रेज़िंग एवं स्केलिंग पर पैनल आयोजित किए गए। 15 भाषाओं में 100 से अधिक मेड
इन इंडिया गेम्स के साथ विनज़ो एडब्लूएस की स्किलिंग और जेन एआई क्षमताओं का उपयोग करके भारत के गेमिंग
एवं गेम डेवलपर परिवेश की विकसित होती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में है। इस सेक्टर की
सबसे गंभीर टेक समस्याओं को हल करने के लिए विनज़ो के जीसीओई और एडब्लूएस ने फर्स्ट हैकेथॉन, विनज़ो
इग्नाईट का लॉन्च किया है। विनज़ो इग्नाईट के अगले संस्करण ग्लोबल होंगे तथा ज्यादा स्थायी समाधानों का निर्माण
करने के लिए और अधिक व्यापक परिवेश के साथ काम करेंगे।
विनज़ो के को-फाउंडर, पावन नंदा ने कहा, ‘‘विनज़ो में हमारा मानना है कि भारत युवाओं, रचनात्मकता और
विस्तार की अपनी असली क्षमताओं की मदद से ग्लोबल गेमिंग इनोवेशन की अगली लहर का नेतृत्व करने के लिए
तैयार है। हमारे ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की मदद से एडब्लूएस के साथ गठबंधन में हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना
रहे हैं, जो डेवलपर्स को जनरेटिव एआई का उपयोग करके अधिक दिलचस्प, सुरक्षित एवं समावेशी गेमिंग अनुभव
निर्माण करने में समर्थ बनाएगा। इस अभियान से अनेक अवसर मिलेंगे और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की
क्षमता पूरे विश्व में प्रदर्शित होगी।’’
एडब्लूएस इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर, सॉल्यूशन आर्किटेक्चर, सतिंदर पाल सिंह ने कहा, ‘‘क्लाउड में
भारत का गेमिंग उद्योग विकास कर रहा है। विनज़ो ग्लोबल स्केल पर गेमिंग के अनुभवों की कल्पना करने के लिए

जनरेटिव एआई का उपयोग करने में अग्रणी है। विनज़ो और एडब्लूएस के दीर्घकालिक सहयोग से ग्लोबल सेंटर ऑफ
एक्सिलेंस का विस्तार न केवल एंटरटेनमेंट और पर्सनालाईज़्ड गेमिंग में ज्यादा तेजी से इनोवेशन बढ़ाएगा, बल्कि
ग्लोबल टेलेंट एवं टेक्नोलॉजी केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत भी करेगा।’’

Share This Post

13 thoughts on “विनज़ो ने एडब्लूएस के साथ ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का विस्तार किया, भारत में गेमिंग और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम को बढ़ावा देना है लक्ष्य

  • September 22, 2025 at 7:36 am
    Permalink

    You completed a few fine points there. I did a search on the issue and found the majority of persons will go along with with your blog.

    Reply
  • October 23, 2025 at 10:20 am
    Permalink

    Thanks for the auspicious writeup. It in fact was a amusement account it. Look complicated to more added agreeable from you! However, how can we keep in touch?

    Reply
  • November 10, 2025 at 11:04 am
    Permalink

    I’m curious to find out what blog platform you are working with? I’m experiencing some minor security issues with my latest blog and I’d like to find something more risk-free. Do you have any solutions?

    Reply
  • November 11, 2025 at 4:57 pm
    Permalink

    Hi! I just wanted to ask if you ever have any issues with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing several weeks of hard work due to no backup. Do you have any solutions to protect against hackers?

    Reply
  • November 20, 2025 at 10:13 pm
    Permalink

    I do agree with all the ideas you’ve presented in your post. They are really convincing and will definitely work. Still, the posts are too short for novices. Could you please extend them a little from next time? Thanks for the post.

    Reply
  • November 28, 2025 at 8:49 am
    Permalink

    You could certainly see your enthusiasm in the work you write. The world hopes for more passionate writers like you who aren’t afraid to say how they believe. Always go after your heart.

    Reply
  • December 27, 2025 at 1:32 am
    Permalink

    Hello, i think that i saw you visited my website so i came to “return the favor”.I am attempting to find things to improve my web site!I suppose its ok to use a few of your ideas!!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *