ख़्वाबों में भी न सोची हो ऐसी जोड़ी: विश (W.i.S.H.) और पैंथर लेकर आए हैं नया गाना “बोलो बोलो”

मिकी मैक्लियरी और पार्थ पारेख द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह गाना “बोलो बोलो” विश (W.i.S.H.) और पैंथर की जोड़ी का शानदार एंथम है, जो झिझक को मस्ती भरे हिट में तब्दील करता है।

नेशनल – 15 जुलाई 2025: भारत के पहले आई-पॉप गर्ल ग्रुप, विश (W.i.S.H.) ने धमाकेदार वापसी की है अपने नए गाने “बोलो बोलो” के साथ, जिसमें उन्होंने उभरते हुए रैपर पैंथर के साथ काम किया है। यह गाना एक दमदार अफ्रो-देसी फ्यूजन है, जिसमें जोशीले बीट्स, दमदार आवाज़ें और बेबाक अंदाज़ देखने को मिलता है। यह साल की सबसे चर्चित म्यूज़िक पार्टनरशिप में से एक बन गई है।“बोलो बोलो” एक जोश से भरपूर गाना है, जिसमें इमोशन है, टकराव है और जश्न है। जहां विश (W.i.S.H.) इस गाने के ज़रिए इंडियन पॉप में गर्ल पावर को सामने लाती है, वहीं पैंथर अपने दमदार और स्टाइलिश रैप से गाने को एक उम्दा तड़का लगाते है। यह म्यूज़िक एकदम नया,बेबाक और हमेशा याद रहने वाल बन गया है।

मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर और मेंटर मिकी मैक्लियरी के साथ नए टैलेंट पार्थ पारेख द्वारा प्रोड्यूस किया गया “बोलो बोलो” एक ऐसा गाना है, जो कई म्यूज़िक स्टाइल्स को मिलाकर बना है। इसे इस साल की सबसे चौंकाने वाली और धमाकेदार म्यूज़िक जोड़ी में से एक माना जा रहा है। इस गाने को मिकी, पार्थ, लिरिसिस्ट स्मृति भोकार और पैंथर ने मिलकर लिखा है। इसमें अलग-अलग अंदाज़ और आवाज़ों को एक साथ जोड़कर एक शानदार पार्टी सॉन्ग बनाया गया है।

ग्लैमरस, जोश से भरपूर और परफॉर्मेंस से भरे इस म्यूज़िक वीडियो में शानदार फैशन, लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले बेहतरीन डांस स्टेप्स और खुद मिकी मैक्लियरी का एक खास सरप्राइज़ कैमियो है। पॉप स्टाइल और दमदार ग्लोबल लुक के साथ शूट किया गया यह वीडियो पुराने म्यूज़िक वीडियो के गोल्डन दौर की याद दिलाता है, लेकिन उसमें देसी तड़का लिए शानदार विज़ुअल्स, फिल्मी अंदाज़ की शूटिंग और ध्यान खींचने वाली कोरियोग्राफी इसे सिर्फ एक म्यूज़िक वीडियो नहीं बल्कि एक यादगार पल बना देती है।

इस गाने के पीछे अपनी प्रेरणा बताते हुए विश (W.i.S.H.) ने बताया कि, “बोलो बोलो उसी ‘उफ्फ, अब तो बोल ही दो!’ वाले मूड से आया है। हम सब उस स्थिति में होते हैं जब इशारे करते हैं, सिग्नल भेजते हैं, लेकिन सामने वाला समझता ही नहीं। हमने इस गाने को एक मज़ेदार अंदाज़ में उस सिचुएशन को दिखाने के लिए बनाया है, जिसमें थोड़ा आंखों का मटकाना है और ढेर सारी गर्ल कोड वाला कॉन्फिडेंस है। जो दिल चाहता है, बस साफ़-साफ़ बोल दो! हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी सुनने वाले और हमारे फैंस ‘विशस्टार्स’ इससे आसानी से जुड़ सकेंगे और हमें ऐसे ही प्यार और सपोर्ट देते रहेंगे।”

पैंथर ने बताया कि, “’बोलो बोलो’ में एक मस्त और मज़ेदार एनर्जी है, जिसने मुझे शुरू से ही अपनी ओर खींचा है। सच में, लोग घुमा-फिराकर बात करना बंद करें और सीधा बोले, यार! इन टैलेंटेड लड़कियों के साथ अपना रैप करना बहुत मज़ेदार रहा। जब कोई बात सच्ची होती है और साथ में बीट धमाकेदार हो, तो उसका असर और भी ज़्यादा होता है। अब मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि मेरे फैंस इस गाने को भी पहले जैसे ढेर सारा प्यार दें। दिल में जो है, बस बोल दो!”

विश (W.i.S.H.) और पैंथर का नया गाना ‘बोलो बोलो’ यहाँ सुनें: http://smi.lnk.to/bolobolo

Share This Post

3 thoughts on “ख़्वाबों में भी न सोची हो ऐसी जोड़ी: विश (W.i.S.H.) और पैंथर लेकर आए हैं नया गाना “बोलो बोलो”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *