राज भवन में पंचतंत्र वाटिका का स्कूली बच्चो ने किया भ्रमण…

लखनऊ : कैलाशपति पब्लिक स्कूल जनपद सिद्धार्थनगर से आए कक्षा 3 से कक्षा 7 तक के स्कूल के बच्चे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ लखनऊ में राजभवन भ्रमण पर आए बच्चों ने राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर आर्शीवाद प्राप्त किया। राज्यपाल ने बच्चों से उनकी यात्रा के अनुभव पूछे और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। पहली बार भ्रमण पर आए बच्चों में राजभवन के प्रति कौतूहल तथा राज्यपाल की गरिमा और दायित्वों के विषय में जानकारी के लिए गहरी उत्सुकता भी दर्शनीय रही।बच्चों ने राजभवन में नवनिर्मित बोनसाई गार्डन के अतिरिक्त बच्चों के लिए विशेष रूप से राज्यपाल द्धारा निर्मित कराई गई पंचतंत्र वाटिका के साथ यहाँ के कला कक्ष तथा विविध वाटिकाओं और भवनों का अवलोकन किया।

Deference to author, some fantastic information .
There is noticeably a bundle to know about this. I assume you made sure good factors in features also.