एशियन फुटवियर ने विकास के अगले चरण में कस्टमर्स से जुड़ाव बढ़ाने के लिए सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप की
भारत, 15 अक्टूबर, 2026: नं. 1 एजेंटिक सीआरएम, सेल्सफोर्स और भारत के प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स में से एक एशियन फुटवियर ने पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य फिजिकल और डिजिटल चैनलों द्वारा मिले कस्टमर डेटा को एक जगह लाना तथा ज्यादा व्यक्तिगत, ए.आई-संचालित जुड़ाव का आधार तैयार करना है। यह पार्टनरशिप एशियन फुटवियर को एजेंटिक एंटरप्राईज बनने का अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेगी।
देश में एशियन फुटवियर के 100 से अधिक एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट और 30,000 से अधिक रिटेल पार्टनर हैं। कंपनी के ऑपरेशन मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, ई-कॉमर्स और कई मार्केटप्लेस तक फैले हैं। कंपनी के लगातार होते विस्तार ने कस्टमर इंटरैक्शंस के वॉल्यूम और कॉम्प्लेक्सिटी को काफी बढ़ा दिया है, जिसके कारण एक भरोसंमंद, रियल-टाईम डेटा फाउंडेशन की जरूरत भी बढ़ गई है, जो कंपनी को विकास के अगले चरण में सपोर्ट कर सके।
सेल्सफोर्स की मदद से एशियन फुटवियर मार्केटिंग, कॉमर्स और सर्विस के लाखों कस्टमर रिकॉर्ड्स को एक ही सोर्स में ला सकेगा, जिससे टीमों को कस्टमर्स का रियल-टाईम और 360-डिग्री व्यू मिलेगा। साथ ही, उनके साथ जुड़ाव का ज्यादा तेज व बेहतर आधार तैयार होगा।
बिखरे हुए इंटरैक्शंस को कनेक्टेड कस्टमर अनुभव में बदलना
सेल्सफोर्स डेटा 360 की मदद से एशियन फुटवियर अपने एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट्स, वेबसाईट, मार्केटप्लेस और ऑफलाईन सेल्स के डेटा को एक ही यूनिफाईड प्रोफाईल में लेकर आएगा, जिससे अलग-अलग ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टचपॉईंट्स का एक यूनिफाईड व्यू मिलेगा और टीमें हर इंटरैक्शन को अलग-अलग की बजाय एक ही कॉन्टैक्स्ट में समझ सकेंगी।
यह आधार एशियन फुटवियर और ग्राहकों के बीच व्यवहार का तरीका बदल रहा है। मार्केटिंग क्लाउड की मदद से कंपनी पुराने शॉपर्स से फिर से जुड़ने के लिए कस्टमर कॉन्टैक्स्ट का इस्तेमाल करेगी और अधूरे छोड़े गए कार्ट्स को रिकवर करेगी। साथ ही, सभी को एक ही संदेश भेजने की बजाय सही समय पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी।
सर्विस और इंटरनल टीमों के लिए एक ही कनेक्टेड दृष्टिकोण
सर्विसक्लाउड की मदद से एशियन फुटवियर ने चैट, ईमेल, सोशल मीडिया और टेलीफोन के कस्टमर इंटरैक्शंस को एक सिंगल व्यू विंडो में यूनिफाईड कर दिया है, जिससे सर्विस टीमों को कस्टमर के अनुभव का पूरा कॉन्टैक्स्ट प्राप्त हो सकेगा। कंपनी की वेबसाईट पर सेल्सफोर्स पॉवर्ड बॉट पहले ही ग्राहकों की शंकाओं के एक बड़े हिस्से को संभालता है, जिससे रिस्पॉन्स में काफी तेजी आ गई है और टीमों का समय ज्यादा जटिल कामों के लिए बच पाया है।
ग्राहकों से सीधे बात करने वाली टीमों के अलावा, एशियन फुटवियर अपनी टेक्नोलॉजी, डिजाईन और ऑपरेशंस को कनेक्ट करने के लिए स्लैक का उपयोग भी कर रहा है। अब संगठन में इसका उपयोग बढ़ाने की योजना है। कंपनी ग्राहक और कर्मचारियों के वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने और इंटैलिजेंस बढ़ाने के लिए एजेंटफोर्स और रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज (आरसीएस) का इस्तेमाल भी करने वाली है।
आशीष प्रकाश, सीटीओ, एशियन फुटवियर ने कहा, ‘‘एशियन फुटवियर में टेक्नोलॉजी केवल हमारे बिजनेस को चलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होती है, बल्कि यह हमारे बिजनेस को खड़ा करने और उसका विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम मैन्युफैक्चरिंग, वितरण, रिटेल और डिजिटल कॉमर्स में काम करते हैं, इसलिए हमारे पास बहुत बड़ी मात्रा में डेटा और कस्टमर इंटरैक्शन होते हैं। हम इस डेटा को कनेक्ट करने और इसे ऐसी इंटैलिजेंस में बदलने पर केंद्रित हैं, जिस पर रियल टाईम में काम किया जा सके।
सेल्सफोर्स के साथ हमारा सहयोग इस सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कस्टमर डेटा, मार्केटिंग और सर्विस को एक कनेक्टेड प्लेटफॉर्म पर लाकर व्यक्तिगत इंगेजमेंट और ए.आई-संचालित अनुभवों का एक मजबूत आधार बनाया जा सकता है। साथ ही, हम अपने संगठन में अपनी खुद की ए.आई और डेटा क्षमताओं का विकास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक इंटैलिजेंट और एजेंटिक संगठन बनना है, जिसमें हमारी टीमें ए.आई की मदद से बेहतर निर्णय लेने, बार-बार होने वाले कामों को ऑटोमेट करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में समर्थ बनें।’’
अदिति शर्मा, वाईस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एवं मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री सेगमेंट, सेल्सफोर्स इंडिया ने कहा, ‘‘रिटेल के लिए अगला दौर पहुँच बढ़ाने का नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर उपयोगिता बढ़ाने का है। स्टोर में, ऑनलाईन या ग्राहक सेवा द्वारा उत्पन्न होने वाला एक-एक इंटरैक्शन एक महत्वपूर्ण कॉन्टैक्स्ट प्रदान करता है। अब संगठनों की काबिलियत इसमें है कि वो इस कॉन्टैक्स्ट को ठोस काम में कैसे तब्दील करते हैं। एशियन फुटवियर सेल्सफोर्स की मदद से कस्टमर इंटरैक्शन के डेटा को कनेक्ट करके विश्वसनीय ए.आई का आधार तैयार कर रहा है। यह केवल टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं है, बल्कि विकास का एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है, जिसमें डेटा, ए.आई और लोग मिलकर काम करते हैं और ग्राहकों की जरूरतों को समझकर बाधाओं को दूर करते हैं एवं मजबूत संबंधों का निर्माण करते हैं।
फुटवियर वैल्यू चेन में टेक्नोलॉजी का उपयोग
एशियन फुटवियर में डिजिटल परिवर्तन का दायरा ग्राहक-जुड़ाव से आगे बढ़ गया है। इसमें प्रोडक्ट्स, इन्वेंटरी, मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, रिटेल और डिजिटल कॉमर्स के लिए ए.आई एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में निवेश भी शामिल हो गया है। इन सिस्टम्स को आपस में कनेक्ट करके कंपनी ए.आई और ऑटोमेशन के ज्यादा व्यापक उपयोग का आधार तैयार कर रही है, जिससे टीमों को ज्यादा तेज और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी और ग्राहक अनुभवों में बड़ा सुधार होगा।
