हीरो फिनकॉर्प ने एजेंटफोर्स की मदद से लोन प्रोसेसिंग को तेज करने के लिए सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी की

हीरो फिनकॉर्प ने एजेंटफोर्स की मदद से टू-व्हीलर लोन प्रोसेसिंग के लिए लोन टर्नअराउंड टाईम को 72 प्रतिशत तेज किया
बैंगलुरु, 15 जून, 2026 – नंबर 1 एजेंटिक सीआरएम, सेल्सफोर्स ने आज डाईवर्सिफाईड भारतीय एन.बी.एफ.सी, हीरो फिनकॉर्प के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी का उद्देश्य एजेंटफोर्स की मदद से लोन प्रोसेसिंग में तेजी लाना है। हीरो फिनकॉर्प के साथ इस साझेदारी द्वारा लेंडिंग प्रक्रिया के मुख्य चरण स्ट्रीमलाईन हुए हैं, जिससे फर्स्ट-टाईम खरीददारों के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराने में तेजी आई है, डीलरशिप के साथ संबंध मजबूत हुए हैं और कस्टमर सैटिस्फैक्शन एवं टीम की प्रोडक्टिविटी में ठोस सुधार हुए हैं।
हीरो फिनकॉर्प ने एजेंटफोर्स, डेटा 360, म्यूलसॉफ्ट, एजेंटफोर्स सेल्स और एजेंटफोर्स सर्विस की मदद से इंटैलिजेंट लोन प्रोसेसिंग के लिए कनेक्टेड बुनियाद स्थापित की है। एजेंटफोर्स हीरो फिनकॉर्प में प्रि-सैंक्शनिंग और पोस्ट-सैंक्शनिंग टास्क को ऑटोमेट करता है, जिसमें डॉक्युमेंट निकालना, एप्लीकेशन का सत्यापन करना, पैन और आधार वैरिफिकेशन, क्रेडिट एवं बैंक चेक, ई-सिग्नेचर शुरू करना, डॉक्युमेंट और लोन का वितरण शामिल है। इससे व्यापक स्तर पर ज्यादा तेज और प्रभावशाली लेंडिंग संभव होती है। डेटा 360 सेल्सफोर्स और बाहरी डेटा स्रोतों को संगठित करता है और ऑटोमेशन के लिए एक विश्वसनीय आधार बनाता है। म्यूलसॉफ्ट एपीआई-आधारित इंटीग्रेशन द्वारा सरकारी सत्यापन सिस्टम, फाईनेंशियल संस्थानों और डॉक्युमेंट रिपॉज़िटरी को कनेक्ट करता है। एजेंटफोर्स सेल्स और एजेंटफोर्स सर्विस लोन देने की प्रक्रिया में कस्टमर एवं ऑपरेशनल वर्कफ्लो को सुगम बनाते हैं। इन सभी क्षमताओं को मिलाकर लोन अनुमोदन की प्रक्रिया स्ट्रीमलाईन होती है और हीरो फिनकॉर्प के ग्राहकों, डीलर्स और कर्मचारियों को बेहतर अनुभव प्राप्त होता है।
हीरो फिनकॉर्प ने टू-व्हीलर लोन प्रोसेसिंग के लिए लोन टर्नअराउंड टाईम में 72 प्रतिशत सुधार किया है। अब 92 प्रतिशत आवेदन एजेंटफोर्स-इनेबल्ड वर्कफ्लो से गुजरते हैं। कंपनी को सेल्स की स्टेज में 77 प्रतिशत नॉट इन गुड ऑर्डर (एनआईजीओ) से बचने में मदद मिली है, जिससे रिवर्क कम हुआ है। देर लगना कम हो गया है और ग्राहकों एवं डीलर्स के लिए ज्यादा तेज और स्मूथ लोन अनुभव सुनिश्चित हुआ है। आज यह सॉल्यूशन भारत में 6,461 डीलर्स को सपोर्ट करता है। इन सुधारों से हीरो फिनकॉर्प को बढ़ती मांग को ज्यादा फुर्ती से पूरा करने में मदद मिली है। कंपनी ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे पा रही हैं, डीलर के साथ संबंध मजबूत हो रहे हैं और भारत में क्रेडिट की उपलब्धता बढ़ रही है।
श्री अभिमन्यु मुंजल, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, हीरो फिनकॉर्प ने कहा, ‘‘हीरो फिनकॉर्प में हम ए.आई, डेटा और डिजिटल इनोवेशन की मदद से क्रेडिट प्राप्त करने का तरीका बदल रहे हैं। भारत में हमारे बिज़नेस के विस्तार और बढ़ते वित्तीय समावेशन के साथ हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्पीड, एफिशियंसी और कस्टमर अनुभव में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेल्सफोर्स के साथ हमारी साझेदारी हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने में मदद करेगी। इससे लेंडिंग की प्रक्रिया स्ट्रीमलाईन होगी और टर्नअराउंड टाईम में काफी कमी आएगी। यह ज्यादा फुर्तीला, डेटा आधारित और ग्राहकों पर केंद्रित लेंडिंग प्लेटफॉर्म बनाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापक स्तर पर ग्राहकों और डीलरों को सेवा मिल सकेगी तथा एक सतत व जवाबदेह विकास की बुनियाद मजबूत होगी।’’
मनकीरन चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर, सेल्सफोई इंडिया ने कहा, ‘‘ग्राहकों की अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। फाईनेंशियल संस्थान ज्यादा तेज व सुगम अनुभव प्रदान करने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। और फाईनेंशियल सेवाओं के भविष्य में ए.आई की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसलिए हीरो फिनकॉर्प इस परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाने के लिए एजेंटफोर्स, डेटा और ऑटोमेशन की मदद ले रहा है। इससे लोन प्रोसेसिंग में सुधार हो रहा है और एफिशियंसी, स्केलेबिलिटी एवं कस्टमर सेवा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उनके दृष्टिकोण से प्रदर्शित होता है कि संगठन किस प्रकार भरोसेमंद ए.आई का उपयोग कर मुख्य बिज़नेस ऑपरेशन आधुनिक बना सकते हैं और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हमें हीरो फिनकॉर्प के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। हम इनोवेशन लाने और भारत में फाईनेंशियल एक्सेस बढ़ाने के उनके लक्ष्य में उन्हें सहयोग देंगे।’’
यह सहयोग हीरो फिनकॉर्प की लंबे समय से चली आ रही सेल्सफोर्स बुनियाद पर आधारित है, जिसमें सेल्सफोर्स प्रोफेशनल सर्विसेज़ और सिग्नेचर सक्सेस सहयोग कर रहे हैं। तीन हफ्तों में अपना पहला एजेंट बनाकर लॉन्च करने के बाद हीरो फिनकॉर्प एजेंटफोर्स बिल्डर की मदद से अपने बिज़नेस लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और कार लोन टीमों के लिए लोन-प्रोसेसिंग एजेंट तैयार कर रहा है। साथ ही, सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव के बार-बार होने वाले टास्क ऑटोमेट करने के लिए सेल्स असिस्टैंट एजेंट भी तैयार कर रहा है। हीरो फिनकॉर्प की विकसित होती हुई डेटा एवं ए.आई स्ट्रेट्जी के साथ यह एक भरोसेमंद ऑटोमेशन की बुनियाद स्थापित कर रहा है, ताकि ऑपरेशन स्ट्रीमलाईन हों, कर्मचारी सशक्त बनें और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को फाईनेंस उपलब्ध हो सके।
