रियलमी ने 26,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में रियलमी 16टी पेश किया, साथ में रियलमी बड्स एयर8 प्रो और रियलमी वॉच एस5 भी लॉन्च किए

- रियलमी 16टी 5जी में सेगमेंट की सबसे बेहतर 8,000 एम.ए.एच की बैटरी, ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो के साथ सोनी 50 मेगापिक्सल का ए.आई कैमरा, तथा सेगमेंट का पहला सेल्फी मिरर, 6 साल तक स्मूथ एक्सपीरियंस का वादा और आईपी69 प्रो-लेवल वॉटर रज़िस्टैंस जैसी खूबियाँ हैं।
- रियलमी 16टी 5जी 27 मई, 2026 से विश्व में चुनिंदा देशों में 26,999 रुपये में फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम, मेनलाईन स्टोर्स और अधिकृत रिटेल चैनलों पर मिलेगा।
- रियलमी बड्स एयर8 प्रो में फ्लैगशिप लेवल के ऑडियो अनुभव और स्पष्ट कॉल के लिए 55 डेसिबल का ए.एन.सी, वी.पी.यू-पॉवर्ड 6-माईक सिस्टम, 50 घंटे तक का प्लेबैक, ड्युअल ड्राईवर (11 मिमी + 6 मिमी) और ब्लूटूथ 6.1 है। इसकी पहली सेल 3 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे से 5 जून तक चलेगी तथा यह 6,699 रुपये के शुरुआती मूल्य में फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, मिंत्रा, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
- रियलमी वॉच एस5 20 दिन तक की बैटरी लाईफ, 110+ स्पोर्ट्स मोड और 5एटीएम वॉटर रज़िस्टैंस के साथ एक प्रीमियम और इंटैलिजेंट स्मार्टवॉच का अनुभव प्रदान करती है। इसकी पहली सेल 5 जून, रात 12 बजे से 7 जून तक चलेगी और यह 7,499 रुपये के शुरुआती मूल्य में फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली, भारत, 22 मई, 2026: भारतीय युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज़ में नए स्मार्टफोन, रियलमी 16टी 5जी का लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने रियलमी बड्स एयर 8 प्रो और रियलमी वॉच एस5 भी पेश की है। ये प्रोडक्ट युवाओं को सुगम ईकोसिस्टम और सोशल-फर्स्ट अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। रियलमी 16टी 5जी में “8,000 एम.ए.एच 3-डे पॉवरहाउस’’ बैटरी लगी है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबी बैटरी लाईफ प्रदान करती है। इसके अलावा, ए.आई आधारित पोर्ट्रेट इमेजिंग, लॉन्ग टर्म स्मूथनेस ऑप्टिमाईज़ेशन और जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी इसे गेमिंग, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कंटेंट निर्माण के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाते हैं।
ट्रू 3-डे हैवी यूसेज़ एंड्योरेंस के लिए सेगमेंट की सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ बनाई गई 8000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी
रियलमी 16टी में सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 8000 एम.ए.एच की बैटरी एंड्योरेंस के नए मानक स्थापित करती है। यह लंबे गेमिंग सत्रों, स्ट्रीमिंग, दैनिक आवागमन, हैवी सोशल मीडिया यूज़ जैसे भारी कामों के लिए बनाई गई है। यूज़र्स को चार्जिंग की चिंता के बगैर हैवी यूज़ के दौरान भी कई दिनों की बैटरी लाईफ मिल जाती है।
लंबे समय तक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह डिवाईस सेगमेंट में पहली बार 7 साल के बैटरी हैल्थ सॉल्यूशन के साथ आ रही है। इसमें इंटैलिजेंट चार्जिंग ऑप्टिमाईज़ेशन और एडवांस्ड बैटरी प्रोटेक्शन का बेहतरीन मेल है, जो लंबे समय तक बैटरी की हैल्थ बनाकर रखता है। यह डिवाईस 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ऑल-सिनारियो बायपास चार्जिंग, एडवांस्ड टैंपरेचर मैनेजमेंट और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन जैसी खूबियाँ भी मिलती हैं, जिससे चार्जिंग एफिशियंसी में सुधार होता है और गेमिंग के दौरान हीट कम हो जाती है। यह लंबे समय तक स्थिर बैटरी परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
रियलमी 16टी 5जी स्थिर मल्टीटास्किंग के साथ मुश्किल दैनिक उपयोग में भी बेहतरीन एंटरटेनमेंट और गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
50 मेगापिक्सल का सोनी ए.आई पोर्ट्रेट कैमरा, सोशल एक्सप्रेशन के लिए क्रिएटिव ए.आई फीचर्स के साथ
रियलमी 16टी के साथ दैनिक फोटोग्राफी काफी बेहतर होती है। इसमें ए.आई पॉवर्ड पोर्ट्रेट इमेजिंग एक्सपीरियंस है, जो सेगमेंट के अग्रणी 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स852 कैमरा के साथ शानदार नतीजे देता है। विशाल सोनी सेंसर, एफ1.8 एपर्चर, ऑटोफोकस सपोर्ट और एडवांस्ड ल्युमाकलर इमेजिंग इंजन के साथ यह कैमरा सिस्टम विभिन्न तरह के परिदृश्यों में ज्यादा शार्प पोर्ट्रेट, संपूर्ण डिटेल्स, बेहतर टैक्सचर और ज्यादा प्राकृतिक कलर्स कैप्चर करता है।
ल्युमाकलर इमेज इंजन ए.आई आधारित ऑप्टिमाईज़ेशन द्वारा स्किन टैक्सचर, स्किन टोन और फेशियल कंपोज़िशन को बेहतर बनाता है, साथ ही, प्राकृतिक फेशियल डिटेल्स को सुरक्षित रखता है। यह कैमरा सिस्टम रॉ एचडीआर प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाईट बैलेंस ट्यूनिंग के साथ ज्यादा संतुलित हाईलाईट, गहरे शैडो और ज्यादा व्यापक पोर्ट्रेट लाईटिंग पेश करता है।
लाईटिंग की मुश्किल परिस्थितियों में पोर्ट्रेट की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो है, जो फेशियल लाईटिंग और ब्राईटनेस को पहचानकर उसे ऑप्टिमाईज़ कर देता है, जिससे रात के समय, रेस्टोरैंट में, बैकलिट वातावरण में और ट्रैवल के दौरान आदि विभिन्न परिदृश्यों में ज्यादा साफ और प्राकृतिक पोर्ट्रेट मिलते हैं।
रियलमी 16टी 5जी में सेगमेंट का पहला रियर सेल्फी मिरर दिया गया है, जिसकी मदद से यूज़र्स मुख्य रियर कैमरा से सेल्फी लेते हुए फ्रेमिंग और चेहरे के हावभाव भी देख सकते हैं।
रियलमी 16टी में सोशल कंटेंट क्रिएशन के लिए कई ए.आई पॉवर्ड क्रिएटिव टूल पेश किए गए हैं, जिनमें ए.आई पॉपआउट कोलाज, ए.आई स्टाईलमी, और ए.आई इंस्टैंट क्लिप शामिल हैं। इनकी मदद से यूज़र्स आसानी से स्टाईलाईज़्ड पोर्ट्रेट और सिनेमेटिक शॉर्ट-फॉर्म वीडियो बना सकते हैं।
विश्वसनीय दैनिक अनुभवों के लिए 6 साल तक स्मूथनेस और मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी।
रियलमी 16टी में रियलमी यू.आई 7.0 और ऑल-न्यू फ्लक्स इंजन दिया गया है, जो बहुत ही स्मूथ मल्टीटास्किंग, ज्यादा रिस्पॉन्सिव एनिमेशन और रोज लंबे समय तक उपयोग के लिए लगातार स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह डिवाईस 6 साल तक के फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ आती है। यानी गेमिंग, ऐप स्विचिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसका सिस्टम लगातार रिस्पॉन्सिव बना रहता है।
गेमर्स को रियलमी 16टी स्थिर फ्रेम रेट परफॉर्मेंस, प्रभावशाली थर्मल मैनेजमेंट और इंटैलिजेंट पॉवर ऑप्टिमाईज़ेशन प्रदान करता है, जिससे ज्यादा स्मूथ और स्थिर गेमिंग का अनुभव मिलता है।
वॉटर एवं डस्ट रज़िस्टैंस के लिए यह डिवाईस आई.पी66, आई.पी68, आई.पी69 और आई.पी69के रेटिंग के साथ आती है। यह पानी के छींटों, बारिश और बाहर की चुनौतीपूर्ण स्थितियों में भी भरोसेमंद और सुरक्षित बनी रहती है। साथ ही, इसमें मिलिटरी-ग्रेड शॉक रज़िस्टैंस और मजबूत स्ट्रक्चरल डिज़ाईन है, जो ड्रॉप प्रोटेक्शन और ड्यूरेबिलिटी बढ़ाता है। इसलिए यह रोजमर्रा के आवागमन, यात्रा और आउटडोर इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद डिवाईस है।
रियलमी ने रियलमी 16टी 5जी के साथ रियलमी बड्स एयर8 प्रो भी लॉन्च किए हैं। यह नैक्स्ट-जनरेशन के हाई-रेज़ ऑडियो बीस्ट हैं, जो 55 डेसिबल के एक्टिव नॉईज़ कैंसेलेशन और इमर्सिव हाई-रेज़ साउंड के साथ ट्रू वायरलेस ऑडियो का फ्लैगशिप अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। साथ ही, इनमें 6 माईक सिस्टम के साथ वी.पी.यू हैं, ताकि सुनने का बेहतरीन अनुभव और पूरे दिन सुगम परफॉर्मेंस मिल सके। रियलमी बड्स एयर8 प्रो में एडवांस्ड प्रीमियर 11मिमी + 6मिमी का ड्युअल ड्राईवर सेटअप, एलएचडीसी 5.0 सपोर्ट और सुगम कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 दिए गए हैं। रियलमी बड्स एयर8 प्रो स्मूथ गेमप्ले के लिए अल्ट्रा-लो 45एमएस लेटेंसी, स्पष्ट कॉल्स के लिए ट्रिपल माईक्रोफोन, इंटैलिजेंट टच कंट्रोल, आईपी55 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस और 50 घंटे तक के प्लेबैक के साथ आते हैं। अपने मास्टर डिज़ाईन के साथ रियलमी बड्स एयर8 प्रो सुविधा के साथ प्रीमियम ऑडियो इनोवेशन भी पेश करते हैं।
रियलमी वॉच एस5 में एडवांस्ड फिटनेस ट्रैकिंग, सुगम कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाईफ के साथ प्रीमियम और स्मार्ट वियरेबल अनुभव मिलता है। इसमें 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले लगा है, जो 1500 निट्स की पीक ब्राईटनेस के साथ इनडोर और आउटडोर वातावरण में व्यूईंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। यह स्वतंत्र जीपीएस और 5 ग्लोबल सैटेलाईट नैविगेशन सिस्टम की सपोर्ट के साथ आती है। वॉच एस5 फिटनेस और एक्टिव लाईफस्टाईल के लिए बनी है। इसके एडवांस्ड हैल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में हार्ट रेट, एसपीओ2, स्लीप, स्ट्रेस और नॉईज़ ट्रैकिंग तथा 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स की सपोर्ट, ब्लूटूथ कॉलिंग, कस्टमाईज़ेबल वॉच फेस, 5एटीएम वॉटर रज़िस्टैंस और 20 दिन तक की बैटरी लाईफ शामिल है। यह वॉच स्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ दैनिक उपयोगिता का बेहतरीन मेल पेश करती है।
मूल्य व उपलब्धता
रियलमी 16टी 5जी में सेगमेंट की अग्रणी बैटरी एंड्योरेंस, ए.आई पोर्ट्रेट इमेजिंग, लॉन्ग टर्म स्मूथनेस ऑप्टिमाईज़ेशन और भरोसेमंद ड्यूरेबिलिटी मिलती है। यह उन युवा यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो हर रोज भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन सोशल अनुभव चाहते हैं। यह डिवाईस तीन स्टाईलिश रंगों, ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाईट रेड और स्टारलाईट ब्लैक में उपलब्ध होगी।
रियलमी 16टी 5जी 27 मई, 2026 से विश्व के चुनिंदा देशों में 26,999 रुपये में फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स तथा अधिकृत रिटेल चैनल्स पर मिलेगा।
रियलमी बड्स एयर8 प्रो दो रंगों, मास्टर व्हाईट और मास्टर ब्लैक में 3 जून, 2026 से 6,699 रुपये में मिलेंगे। ये ईयरबड फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, मिंत्रा, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
रियलमी वॉच एस5 दो रंगों सैंड व्हाईट और रॉक ग्रे में 5 जून, 2026 से 7,499 रुपये में फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स पर मिलेगी।
| रियलमी 16टी 5जी | ||||||
| प्रोडक्ट | वैरिएंट | कीमत | फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम ऑफर | मेनलाईन स्टोर्स | प्री बुक/फर्स्ट सेल | ऑफर मूल्य |
| रियलमी 16टी 5जी | 6जीबी + 128 जीबी | 29,999 रुपये | 3,000 रु. तक क्रेडिट कार्ड ई.एम.आई या 2,000 रु. बैंक ऑफर/यूपीआई 3,000 रु. तक क्रेडिट कार्ड ई.एम.आई या 2,000 रु. बैंक ऑफर/यूपीआई 5,000 रु. बी.यू.पी 12 | 0 मौजूदा रियलमी यूज़र्स को 1,000 रु. का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। | 3,000 रु. तक क्रेडिट कार्ड ई.एम.आई या 2,000 रु. यूपीआई 5,000 रु. बी.यू.पी 12 | 0 प्रीबुक: अतिरिक्त उपहार | प्रीबुक: 22 मई दोपहर 12 बजे से 26 मई 2026 तक पहली सेल: 27 मई, 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 जून तक | 26,999 रु. |
| 8जीबी + 128जीबी | 31,999 रुपये | 28,999 रु. | ||||
| 8जीबी + 256जीबी | 34,999 रुपये | 31,999 रु. | ||||
| फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध | ||||||
| रियलमी बड्स एयर8 प्रो | ||||
| प्रोडक्ट | मूल्य | ऑफर | फर्स्ट सेल | ऑफर मूल्य |
| रियलमी बड्स एयर8 प्रो | 6999 रु. | 300 | पहली सेल: 3 जून दोपहर 12 बजे से 5 जून रात 11:59 बजे तक | 6999 रु. |
| फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, मिंत्रा, रियलमी.कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध | ||||
| रियलमी वॉच एस5 | ||||
| प्रोडक्ट | मूल्य | ऑफर | फर्स्ट सेल | ऑफर मूल्य |
| रियलमी वॉच एस5 | 7999 रु. | 500 रु. | पहली सेल: 5 जून दोपहर 12 बजे से 7 जून रात 11:59 बजे तक | 7499 रु. |
| फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध | ||||
* रियलमी 16टी 5जी, रियलमी बड्स एयर8 प्रो और रियलमी वॉच एस5 की रिव्यू गाइडलाइंस और प्रोडक्ट इमेज के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें: लिंक
