एक्साइड ने ए.आई. और सेल्सफोर्स की मदद से कस्टमर अनुभव को बेहतर बनाया

  • व्यापक स्तर पर कनेक्टेड, ए.आई-पॉवर्ड अनुभव प्रदान करने के लिए एक्साइड सेल्सफोर्स पर सेल्स, सर्विस, फील्ड ऑपरेशन्स और पार्टनर इकोसिस्टम को एकीकृत कर रहा है।
  • सेल्सफोर्स की मदद से एक्साइड का सर्विस रिस्पॉन्स कई दिनों से घटकर केवल कुछ घंटे रह गया है, वहीं शिकायत निवारण के टर्न-अराउंड टाइम में 30% से अधिक कमी आई है। 95% शिकायतें एक ही विजिट में दूर हो जाती हैं।
  • फील्ड सर्विस क्लाउड द्वारा एक्साइड की डोर-स्टेप असिस्टेंस सर्विस, “बैटमोबाइल” का संचालन होता है, जो ग्राहकों को 30 मिनट के अंदर ऑन-साईट सपोर्ट पाने के लिए नजदीकी टेक्निशियन से जोड़ती है।

मुंबई, भारत, 12 नवंबर, 2026 : नं. 1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स ने आज घोषणा करके बताया कि भारत की अग्रणी बैटरी और एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी, एक्साइड इंडस्ट्रीज सेल्सफोर्स की मदद से कस्टमर इंगेजमेंट को एकीकृत कर रही है, जिससे अगली पीढ़ी के कस्टमर एवं सर्विस एक्सीलेंस की बुनियाद स्थापित होगी। डेटा, एआई और ऑपरेशंस के एकीकृत होने से एक्साइड को बेहतर डिसीजन-मेकिंग में मदद मिलेगी और कंपनी अपने बी2बी एवं बी2सी बिजनेस में सुगम व कनेक्टेड अनुभव प्रदान कर सकेगी।

एक्साइड ने सेल्स क्लाउड, सर्विस क्लाउड, फील्ड सर्विस क्लाउड, मार्केटिंग क्लाउड और एक्सपीरिएंस क्लाउड को तैनात किया है, ताकि ग्राहकों का पूरा अनुभव एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत हो सके। आज सेल्सफोर्स द्वारा देश में एक्साइड के 1,20,000 से अधिक डीलर्स, 20,000 मेकेनिक्स, 6,000 सर्विस टेक्नीशियंस और 1,000 सेल्स पर्सनल्स को एकीकृत किया जाता है, जिससे टीमों को ग्राहकों के साथ बातचीत, सर्विस हिस्ट्री, वॉरंटी, और पार्टनर ऑपरेशंस का 360 डिग्री व्यू मिलता है। इसकी मदद से सर्विस रिस्पॉन्स टाइम कई दिनों से घटकर कुछ घंटे रह गया है, वहीं शिकायत निवारण का टर्न-अराउंड टाइम 30% बेहतर हो गया है, जिससे एक्साइड को ज्यादा तेज और प्रभावशाली कस्टमर सपोर्ट प्रदान करने में मदद मिली है। अब 95% से अधिक शिकायतों का निवारण केवल एक विजिट में हो जाता है।

सेल्स क्लाउड ने अपने बी2बी और बी2सी बिजनेस में अवसरों के मैनेजमेंट, पाइपलाइन विजिबिलिटी और लीड कन्वर्जन में सुधार लाया है, जिससे ज्यादा अनुशासित और डेटा-संचालित सेल्स प्रक्रिया संभव हुई है। सर्विस क्लाउड से कस्टमर इंगेजमेंट को रिएक्टिव मॉडल से ज्यादा कनेक्टेड, प्रोएक्टिव अनुभव में बदलने में मदद मिली है। अब सेल्सफोर्स के वर्कफ्लो में इंटीग्रेटेड 80% से अधिक कस्टमर इंटरेक्शन सेल्फ-सर्विस चैनलों द्वारा संचालित होते हैं, वहीं, 500,000 से अधिक मासिक सर्विस टिकट ह्वाट्सऐप की मदद से सम्भाले जाते हैं। फील्ड सर्विस क्लाउड द्वारा एक्साइड की “बैटमोबाइल” डोरस्टेप असिस्टेंस सर्विस का संचालन होता है, जो भारत के सर्वोच्च 100 शहरों में 30 मिनट के अंदर तेज रिस्पॉन्स और ऑन-साईट सपोर्ट के लिए ग्राहकों को नजदीकी फील्ड टेक्निशियन से जोड़ती है। इस यूनिफाइड प्लेटफॉर्म द्वारा पूरे देश में फैले एक्साइड के नेटवर्क में बेहतर डीलर इंगेजमेंट, बेहतर सेल्स विजिबिलिटी, ज्यादा तेज वॉरंटी प्रोसेसिंग और बेहतर कस्टमर इनसाइट संभव होती है।

लगातार डिजिटल परिवर्तन के अपने सफर में एक्साइड द्वारा सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, वॉरंटी इंटेलिजेंस, कई भाषाओं में ग्राहकों के साथ बातचीत, प्रेडिक्टिव डायग्नोसिस, और ऑटोनोमस सर्विस ऑपरेशंस के लिए एआई एजेंट्स का उपयोग शामिल है। भारत में ईवी, कनेक्टेड व्हीकल, डिजिटाइज्ड सर्विस एक्सपेक्टेशन और ओम्नीचैनल कस्टमर इंगेजमेंट मोबिलिटी के परिदृश्य में बहुत तेज परिवर्तन ला रहे हैं। इस बदलते दौर में एक्साइड सबसे आगे बने रहने के लिए एआई आधारित कस्टमर ऑपरेशंस में  निवेश कर रहा है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज के चीफ डिजिटल एवं इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, रवि कुमार ने कहा, “हम केवल प्रक्रिया के डिजिटाइजेशन तक सीमित नहीं हैं। बल्कि हम एक ऐसा इंटैलिजेंट कस्टमर ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जिसमें डेटा, एआई और ऑटोमेशन मिलकर ग्राहकों की जरूरतों का अनुमान लगा सकें, हमारे डीलर इकोसिस्टम को मजबूत बना सकें और हमारी टीमों को ज्यादा तेजी से निर्णय लेने में मदद कर सकें। सेल्सफोर्स हमें एक डिजिटल आधार प्रदान करता है, जो हमारे इस उद्देश्य को पूरा कर ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है।”

मनकीरन चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर, सेल्सफोर्स इंडिया ने कहा, “मैन्युफ़ैक्चरिंग का अगला दौर इंडस्ट्रियल इंटेलीजेंस द्वारा संचालित होगा, जिसमें कनेक्टेड डेटा, एआई-पॉवर्ड इनसाइट्स, और ऑपरेशनल सिस्टम्स मिलकर फैक्ट्री फ्लोर से लेकर बोर्डरूम तक ज्यादा स्मार्ट डिसीजन लेने में मदद करेंगे। एक्साइड का एंड-टू-एंड परिवर्तन प्रदर्शित करता है कि संस्थान किस प्रकार अपने फील्ड ऑपरेशंस, सर्विस डिलीवरी और पार्टनर इंगेजमेंट को एक ही भरोसेमंद प्लेटफॉर्म द्वारा आधुनिक बना सकते हैं। हमें ज्यादा कनेक्टेड, डेटा-संचालित और एआई-पॉवर्ड कस्टमर ऑपरेशंस इकोसिस्टम के निर्माण में एक्साइड के साथ पार्टनरशिप करने पर गर्व है।”

* एआई टेक्नोलॉजी और क्षमताओं द्वारा पॉवर्ड सेल्सफोर्स, #1 सीआरएम 

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *