सोनाटा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने भारत में क्लाउड आधुनिकीकरण को गति देने के लिए AWS के साथ 5 साल के रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

एडब्लूएस

भारत में क्लाउड परिवर्तन क्षमताओं का विस्तार करने और एंटरप्राइजेज के आधुनिकीकरण का समर्थन करने के लिए सहयोग

भारत, 15 सितंबर, 2026सोनाटा सॉफ्टवेयर [NSE: SONATSOFTW, BSE: 532221] ने आज घोषणा की कि उसके घरेलू व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनाटा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड (SITL) ने, पूरे भारत में एंटरप्राइजेज के लिए क्लाउड को अपनाने और आधुनिकीकरण को तेज करने के लिए अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) के साथ 5 साल के रणनीतिक सहयोग समझौते (SCA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता सोनाटा की हाइपरस्केलर-नेतृत्त्व वाली विकास रणनीति को आगे बढ़ाता है और भारतीय बाजार में क्लाउड परिवर्तन के अवसरों का लाभ उठाने की उसकी क्षमता को बढ़ाता है।

बढ़ती AI और क्लाउड परिवर्तन की संभावनाओं का सामना करने के लिए दोनों कंपनियां भारत में संयुक्त गो-टू-मार्केट (GTM) रणनीति लागू करेंगी। इस समझौते के तहत, सोनाटा BFSI, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, IT और हेल्थकेअर उद्योगों में संयुक्त गो-टू-मार्केट प्रयासों का विस्तार करते हुए, AWS-केंद्रित समर्पित बिक्री, प्री-सेल्स, तकनीकी और डिलीवरी क्षमताओं में निवेश करेगी। इस सहयोग से सोनाटा को माइग्रेशन एक्सीलरेसन प्रोग्राम और मैनेज्ड सर्विसेज प्रोग्राम जैसे AWS कार्यक्रमों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी, जो जटिल क्लाउड परिवर्तन पहलों का समर्थन करते हैं और ग्राहकों को पुराने तकनीकी वातावरण से आधुनिक क्लाउड आर्किटेक्चर की ओर जाने में मदद करते हैं। इस निवेश का उद्देश्य अवसरों की पहचान करने और कार्यान्वयन के माध्यम से ग्राहकों का समर्थन करने के लिए एक अधिक एकीकृत मॉडल तैयार करना है।

प्रमुख आधुनिकीकरण और AI पहलों में सोनाटा की आधुनिकीकरण इंजीनियरिंग क्षमताओं को AWS के साथ जोड़कर, यह साझेदारी अमेज़न अरोरा, अमेज़न रेडशिफ्ट, अमेज़न बेडरोक, अमेज़न सेजमेकर, अमेज़न EC2, अमेज़न EKS और AWS ट्रांसफॉर्म को अधिक अपनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनियों का उद्देश्य एंटरप्राइजेज की चपलता में सुधार करने, ऑपरेशनल लचीलापन बढ़ाने और डिजिटल व AI-नेतृत्त्व वाले परिवर्तन के लिए एक स्केलेबल आधार तैयार करने में मदद करना है। जैसे-जैसे भारत में संगठन क्लाउड-नेतृत्त्व वाले आधुनिकीकरण में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं, इस सहयोग से बड़े और अधिक जटिल कार्यों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

5 साल की यह अवधि सोनाटा को अपने AWS व्यवसाय को और मजबूत करने, तकनीकी और गो-टू-मार्केट संसाधनों को ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुसार ढालने और बड़े पैमाने पर निरंतर कार्यान्वयन की आवश्यकता वाले परिवर्तन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की क्षमता देती है। AWS के प्रीमियर पार्टनर के रूप में, सोनाटा के निवेश और AWS व्यवसाय निर्माण में हुए परिवर्तन ने उसे जबरदस्त विकास के लिए स्थापित किया है और यह SCA इसका एक प्रमुख साधन है।

सुजित मोहंती, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ऑफ सोनाटा सॉफ्टवेअर्स डोमेस्टिक बिजनेस (SITL) ने कहा: “AWS के साथ यह 5 साल का सहयोग भारत में हमारे क्लाउड व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमें अपनी AWS क्षमताओं को और मजबूत करने, ग्राहकों की परिवर्तन यात्रा में उन्हें जल्द से जल्द जोड़ने और अधिक रणनीतिक अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। हमारा ध्यान ऐसे तरीकों से एंटरप्राइजेज के तकनीकी वातावरण को आधुनिक बनाने में मदद करने पर है जो मापने योग्य व्यावसायिक परिणाम प्रदान करते हैं।”

प्रवीण श्रीधर, हेड ऑफ पार्टनर और आईएसवी बिजनेस, एडब्ल्यूएस इंडिया और साउथ एशिया ने कहा: “भारत में एंटरप्राइजेज अपनी क्लाउड यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं – जहां वे केवल प्रारंभिक स्वीकार्यता से आगे बढ़कर महत्वपूर्ण वर्कलोड्स का आधुनिकीकरण कर रहे हैं और AI-प्रेरित नवाचार के लिए आधार तैयार कर रहे हैं। सोनाटा के साथ यह सहयोग ग्राहकों को इन जटिल परिवर्तनों को गति देने के लिए गहरी आधुनिकीकरण इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और AWS क्लाउड सेवाओं को एक साथ लाता है। संयुक्त रूप से, हमारा उद्देश्य संगठनों के लिए नए व्यावसायिक मूल्य को अनलॉक करने वाले स्केलेबल, आधुनिक आर्किटेक्चर की ओर बढ़ना आसान बनाना है।”

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *