आज की ताजा ख़बरें :

केईआई इंडस्ट्रीज़ ने “ज्योति” सीएसआर पहल के अंतर्गत ‘कौशल ज्योति’ की शुरुआत की, पूरे भारत में हज़ारों पिछड़े परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य

इस पहल के तहत देश भर में बिजली क्षेत्र से जुड़े पिछड़े परिवारों को सरकारी कौशल विकास कार्यक्रमों, करियर मार्गदर्शन और रोज़गार के मौकों से जोड़ा जाएगा।

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026: भारत में तार और केबल बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक, केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, ‘कौशल ज्योति’ नाम से एक देशव्यापी सीएसआर पहल की शुरुआत की है। इसका मकसद देश भर में बिजली क्षेत्र बिजली समुदाय से जुड़े हज़ारों पिछड़े परिवारों को सशक्त बनाना है।

इस पहल की औपचारिक शुरुआत सोमवार, 2 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से द ऑपुलेंस होटल एंड बैंक्वेट्स, पीरागढ़ी, नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हुई।

समावेशी विकास और समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में, कौशल ज्योति का उद्देश्य जागरूकता, शिक्षा, कौशल और रोज़गार के मौकों के बीच की दूरी को मिटाना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बिजली क्षेत्र में काम कर रहे मिस्त्रियों, कामगारों , दुकानों के कर्मचारी ,सामान उठाने वाले कुलियों .सफाई कर्मचारी इत्यादि और उन पर निर्भर उनके परिवारों को करियर के रास्ते तलाशने, सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रशिक्षण योजनाओं को समझने और स्थायी रोज़गार के अवसर के बारे में जानकारी पाने में मदद करेगा।

केईआई इंडस्ट्रीज़ की सीएसआर पहलों की व्यापक ‘ज्योति सीरीज़’ का हिस्सा, “कौशल ज्योति” कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भारत के बिजली बुनियादी ढांचे और विकास में योगदान देने वाले समुदायों का समर्थन करने के लिए है।

सशक्तिकरण के तीन मुख्य आधार

यह पहल तीन आपस में जुड़े आधारों पर टिकी है – जागरूकता, करियर की खोज और कौशल विकास – जिन्हें प्रतिभागियों को जानकारी से लेकर अवसर तक का स्पष्ट रास्ता दिखाने के लिए बनाया गया है।

जागरूकता के तहत, शामिल होने वाले परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा के अवसरों और कौशल विकास योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

करियर की खोज के ज़रिए युवाओं और उनके परिवारों को उनकी रुचियों, खूबियों और करियर के संभावित रास्तों को पहचानने में मदद मिलेगी। इससे वे शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और भविष्य के रोज़गार के बारे में सही फैसले ले सकेंगे।

कौशल विकास के तहत, सरकार की कौशल भारत (स्किल इंडिया) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी पहलों के माध्यम से, पात्रता और कोर्स की उपलब्धता के आधार पर, उद्योगों से जुड़े व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच आसान बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के रास्तों में, सौर ऊर्जा स्थापना, डिजिटल मार्केटिंग, आर्टफिशल इंटेलिजेंस, खुदरा बिक्री, सौंदर्य,स्वास्थ्य, सहायक बिजली मिस्त्री तथा अन्य रोज़गार-उन्मुख कौशल सहित कई व्यावसायिक विषय शामिल होंगे। इन अवसरों का उद्देश्य रोज़गार पाने की क्षमता को बढ़ाना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से अधिक स्वतंत्र बनने में मदद करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को पंजीकरण में सहायता, रुचि और योग्यता का आकलन, पाठ्यक्रम में दाखिला और प्रशिक्षण की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और सम्मान की व्यवस्था भी की गई है।

नेतृत्व की भागीदारी और सीएसआर प्रतिबद्धता

इस शुभारंभ कार्यक्रम में केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती अर्चना गुप्ता, और सामाजिक विकास क्षेत्र में टीवीईटी विशेषज्ञ और शोधकर्ता, डॉ. निधि गौतम मौजूद थी। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास में डॉ. गौतम की विशेषज्ञता ने इस पहल को एक मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान किया।

केईआई इंडस्ट्रीज़ की प्रबंधन टीम के वरिष्ठ सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित थे, जिनमें श्री रवि शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग; श्री गोविंद शर्मा – मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन हेड; श्री दीपक शर्मा, जनरल मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग; श्री सुमित श्रीवास्तव, असिस्टेंट जनरल मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग; और श्री अमित अग्रवाल, सीनियर मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग शामिल हैं।

कौशल ज्योति के माध्यम से, केईआई इंडस्ट्रीज़ बिजली क्षेत्र के समुदाय के साथ अपने जुड़ाव को पेशेवर रिश्तों से आगे ले जाना चाहती है। इसके लिए कंपनी उनके परिवारों की आकांक्षाओं, शिक्षा और आर्थिक भलाई में निरंतर काम कर रही है।

यह पहल इस विश्वास को रेखांकित करती है कि सार्थक सामाजिक प्रगति जानकारी तक पहुंच से शुरू होती है और शिक्षा, कौशल विकास तथा नए अवसरों को अपनाने के आत्मविश्वास से आगे बढ़ती है।

देश भर में बिजली समुदाय के भले के लिए करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास की जागरूकता पहुंचाकर, केईआई इंडस्ट्रीज़ एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती है कि व्यापार से आगे बढ़कर हमे समाज के उत्थान का कार्य पूरी लगन और निष्ठा से करना चाहिए ताकि समाज के निचले तबके के लोगो का जीवन और बेहतर हो सके तथा सरकारी योजनाओ का लाभ उनके परिवारों और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे।

कौशल ज्योति केवल एक जागरूकता पहल नहीं है; यह क्षमता को अवसर में बदलने और एक अधिक कुशल, आत्मविश्वासी व आत्मनिर्भर भविष्य बनाने के केईआई इंडस्ट्रीज़ के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

कौशल ज्योति – सीख कौशल उन्नति

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *