भगवामय हुई राजधानी हर तरफ गूँजा जय श्रीराम…

रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और पवनसुत हनुमान, हाथों से रथ को खींचते भक्त, गुंजायमान होते जय श्रीराम के जयकारे और ढोल नगाड़ों की थाप व भजनों पर झूमते भक्त। अधर्म पर धर्म की जीत के पावन पर्व विजयादशमी पर मंगलवार को धूमधाम से निकली भव्य शुभकामना पदयात्रा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

लखनऊ : श्री श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट लखनऊ द्वारा निकाली गई पदयात्रा बालाजी मंदिर सेक्टर-क्यू अलीगंज से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले पंडित राजेंद्र पांडे गुरुजी ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम और श्याम प्रभु की पूजा अर्चना वंदना की। उसके बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा व समाजसेविका बिंदु बोरा ने यात्रा को रवाना किया। विधायक डॉ. नीरज बोरा की अगुवाई में यात्रा शुरू होते ही भगवान श्री राम और श्याम प्रभु की जय जयकार हुई। हजारों की संख्या मे वहां मौजूद भक्त जनों के उत्साह और उमंग से यात्रा का माहौल पूरी तरह से राममय हो गया। यात्रा में भक्त प्रभु श्री राम शुभकामना निशान लेकर चल रहे थे। यात्रा में काफी संख्या में बच्चों ने भी प्रभु शुभकामना पत्र प्रभु को भेंट करने के लिए शामिल हुए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में 201 ढोल, नगाड़े, 18 डीजे चल रहे थे। यात्रा को राममय बनाने के लिए भजन गायक पवन मिश्रा, शिवा बाजपेई, अनुष्का ने सुंदर-सुंदर भजनों को गाते हुए चल रहे थे। सुंदर-सुंदर भजनों के बीच संस्था के जितेंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता, शरद अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, कृष्ण पूजन गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अनुराग साहू सहित अन्य श्रद्धालु झूम झूम कर नाच गा रहे थे।

यात्रा में जगह-जगह लोगों ने अपने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में सबसे पीछे चल रहे हैं भगवान प्रभु श्री राम का रथ रोककर मंगल आरती की और प्रसाद प्राप्त किया। यात्रा में प्रभु श्री राम का लकड़ी का बना हस्त चलित रथ आकर्षण का केंद्र बना। अद्भुत व दर्शनीय रथ को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा।

बच्चे, बुजुर्ग, महिला हो या युवा, यात्रा में चल रहे भक्तों में काफी उत्साह दिखा। हर कोई रथ को खींचने के लिए आतुर दिखे। काफी संख्या में भक्त नंगे पैर श्रीराम शुभकामना निशान लेकर चल रहे थे। जिसमें काफी संख्या में बच्चे व महिलाएं भी थी।

अध्यक्ष अरविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के चरणों में यात्रा पूर्ण होगी। महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों द्वारा लिखा हुआ यह संदेश यात्रा के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या रोड पर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में यात्रा का पहला पड़ाव हुआ। कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान जगह जगह संस्था द्वारा फूलो की बरसात एवं जल पान की व्यवस्था की गई। यात्रा बालाजी जी मन्दिर से आरंभ होकर पुरनिया चौराहा, आंचलिक विज्ञान नगरी, अलकापुरी चौराहा, आठ नंबर चौराहा निराला नगर, डालीगंज बाजार, आईटी चौराहा होते हुए निशातगंज, भूतनाथ और अंत में पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंची। यात्रा में पार्षद स्वदेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, अवधेश सिंह, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्या, अनुराग साहू, मनीष गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, मनोज सिंह सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Share This Post

One thought on “भगवामय हुई राजधानी हर तरफ गूँजा जय श्रीराम…

  • August 21, 2026 at 8:13 pm
    Permalink

    Definitely, what a splendid site and enlightening posts, I will bookmark your blog.Best Regards!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *