भारत को फेवरेट बताना बड़ी टीमों की स्ट्रैटजी- अश्विन:ऑफ-स्पिनर बोले- ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीत सकता है, अपनी टीम को भी बैक करूंगा
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे पता है दुनियाभर में क्रिकेट फॉलो करने वाले एक्सपर्ट्स हमेशा ही भारत को फेवरेट बताते हैं। सभी एक्सपर्ट्स और बाकी देशों के क्रिकेटर इस स्ट्रैटजी को ICC टूर्नामेंट से पहले यूज करते हैं। वो इस स्ट्रैटजी से अपने देश की टीम से प्रेशर हटा कर हम पर डालते हैं।’
रविचंद्रन अश्विन ने 8 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड कप को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप प्लान पर बात की।
ऑस्ट्रेलिया और भारत को फेवरेट बताया
36 साल के अश्विन वर्ल्ड कप पर बोले, ‘ऑस्ट्रेलिया पावरहाउस है, वो कप उठा सकते हैं। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में एक वनडे मुकाबला गंवाना पड़ा, लेकिन हमें टीम इंडिया को बैक करना चाहिए, उन्हें बगैर प्रेशर के वर्ल्ड कप खेलने भेजना चाहिए।’
अश्विन ने वैसे तो वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया का सपोर्ट किया है, लेकिन उन्होंने अपने चैनल पर ये भी कह दिया कि अगर टीम इंडिया कप नहीं जीत पाई, तो फैंस को इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए।
‘फैंस पूरे मैच को बदल सकते हैं’
अश्विन ने फैंस पर कहा, ‘अगर टीम अच्छा नहीं भी कर पाई, तो हम पूरा ब्लेम फैंस पर भी नहीं डाल सकते, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि किसी भी टीम के लिए उसके फैंस बहुत ज्यादा इम्पॉर्टेंट होते हैं। वो किसी भी मैच की वाइब को अपनी एनर्जी से बदलने की ताकत रखते हैं। जब घरेलू टीम के पास फैंस का सपोर्ट होता है तो बाकी टीमों का कॉन्फिडेंस डाउन ही रहता है। मैं इसी बात को हमेशा कहता रहूंगा।
देखिए जब बाकी टीमें एयरपोर्ट या होटल तक पहुंचती हैं, तो हम उनका वेलकम करते हैं, लेकिन इस बार हमें अपनी आवाज को थोड़ा तेज और क्लियर रखना होगा।’
अश्विन ने 18 महीने पहले आखिरी वनडे खेला था
रविचंद्रन अश्विन ICC टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट के वर्ल्ड कप खेले हैं, वह पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन वह वनडे वर्ल्ड कप में 2 ही बार 2011 और 2015 में भारत से खेल सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच भी 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका में उसके खिलाफ खेला था। तब से उन्हें टीम इंडिया की वनडे टीम में प्राथमिकता नहीं दी गई।
हालांकि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना जा सकता है, क्योंकि टीम इंडिया में लम्बे समय से एक भी ऑफ स्पिनर नहीं है और अश्विन जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।

Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.