‘केस’ क्लोज़्डः दीप कलसी और गुरलेज़ अख्तर की दिलकश और जबरदस्त पेशकश!

लखनऊ : मशहूर पंजाबी हिपहॉप आर्टिस्ट, दीप कलसी अपने नए बेहतरीन ट्रैक, ‘केस’ के साथ ताकत, जुनून और जीवन में बढ़त का रोमांचक तालमेल लेकर आए हैं। इस वीडियो में ऑनलाईन दुनिया की लोकप्रिय अदाकारा, गीत गोराया को गुरलेज़ अख्तर ने अपनी आवाज दी है। डीआरजे सोहेल के शानदार प्रोडक्शन और दीप के ताजातरीन बोलों के साथ ‘केस’ एक बेतकल्लुफ गुफ्तगू पेश करता है।
‘केस’ दो दुनिया के बीच के टकराव की दिलचस्प कहानी है। दीप कलसी आत्मविश्वास से भरे गैंगस्टर हैं, जो अपनी दुनिया पर राज करते हैं। दूसरी तरफ, गुरलेज़ अख्तर उनकी प्रेमिका हैं, जो उनके फैसलों को लेकर खुश नहीं हैं। लेकिन दीप पीछे नहीं हटता है। बल्कि वह अपने खुद के कानून बनाता है, क्योंकि उसकी निगरानी में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। प्रभावशाली बोलों और जबरदस्त बेस के साथ यह गाना प्यार में लिपटा है, और इन दोनों कलाकारों के बीच की कैमिस्ट्री ने इसकी हर पंक्ति में जान फूँक दी है।
इस गाने के बारे में दीप ने कहा, ‘‘केस बनाते वक्त मैं शक्ति और कोमलता को एक साथ पेश करना चाहता था। गुरलेज़ की आवाज ने इस गाने में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया। यह केवल ताकत के बारे में नहीं, बल्कि इस सफर में हमारे रिश्तों के बारे में है, जिनकी हम रक्षा करते हैं। यह गाना उन सभी के लिए है, जो विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। यह प्राकृतिक है, वास्तविक है, और इसमें वह शक्ति है, जो आपको दुनिया में अपना दबदबा बनाने के लिए जरूरी होती है।’’
अपने आकर्षक छंदों और प्राकृतिक तीव्रता के साथ केस प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। तो दीप कलसी और गुरलेज अख्तर के इस गीत की ऊर्जा को महसूस करने के लिए तैयार हो जाईये, जो पूरे माहौल में शक्ति का संचार कर देगा।
यह गाना यहाँ पर सुनेंः

ord05m
im1w25
F*ckin’ tremendous things here. I’m very glad to see your article. Thanks a lot and i am looking forward to contact you. Will you kindly drop me a e-mail?