भारत में इन्फिनिक्स हॉट 60 5जी+ का लॉन्च हुआः वन टैप एआई बटन के साथ एक नया गेमिंग-रेडी स्मार्टफोन

  • इस सेगमेंट का पहला कस्टमाईज़ेबल वन टैप एआई बटन, जो 30 से अधिक कॉन्टैक्सचुअल ऐप एक्शंस के साथ मैप किया गया है।
  • टीयूवी एसयूडी द्वारा प्रमाणित 5 साल की फ्लुएंसी गारंटी के साथ।
  • सेगमेंट में पहली बार मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 + एलपीडीडीआर5एक्स रैम के साथ, जिसका एंटुटू स्कोर 500,000 से अधिक है।
  • 90 एफपीएस सपोर्ट, एक्सएरीना गेम मोड, गेम ऑडियो बूस्ट, इमेज स्टेब्लाईज़ेशन, और बायपास चार्जिंग जैसी अनेक खूबियों के साथ।
  • सेगमेंट में पहला सर्किल टू सर्च फीचर, जो स्क्रीन से हटे बिना ज्यादा तेज और सुगम सर्च संभव बनाता है।
  • भारत का सबसे स्लिम 5जी स्मार्टफोन, जिसकी थिकनेस 7.8 मिमी. है, यह वॉटर और डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी64 रेटेड है।
  • सुपर नाईट, स्काई शॉप, और स्लो मोशन फोटोग्राफी मोड्स के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा।
  • फोलैक्स वॉईस असिस्टैंट, एआई वॉलपेपर जनरेटर, एआई कॉल ट्रांसलेशन, एआई समराईज़ेशन, एआई नोट्स आदि के साथ इन्फिनिक्स वन टैप एआई सुईट।
  • यह तीन आकर्षक रंगों – शैडो ब्लू, टुंड्रा ग्रीन और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध है।

नई दिल्ली, 11 जुलाई, 2025: नए युग के स्मार्टफोन ब्रांड, इन्फिनिक्स ने अपना लेटेस्ट हॉट 60 5जी+ लॉन्च किया है। जबरदस्त फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बहुउपयोगिता, स्पीड और लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। हॉट 60 5जी+ में इस उद्योग के कई अग्रणी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कस्टमाईज़ेबल वन टैप एआई बटन, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर, 500,000 से अधिक एंटुटू स्कोर, 6जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम, 90एफपीएस गेमिंग सपोर्ट और आईपी64-सर्टिफाईड स्लिम 5जी डिज़ाईन हैं। इतनी सारी खूबियों के बाद भी लॉन्च के दिन इस स्मार्टफोन की कीमत केवल 9,999 रुपये (प्रिपेड ऑफरों के साथ) होगी। यह डिवाईस फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर तीन रंगोंः शैडो ब्लू, टुंड्रा ग्रीन और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध होगी, जो अपने परफॉर्मेंस डीएनए के अनुसार प्रीमियम अपील प्रदान करेगी।

वन टैप एआई बटनः एआई पॉवर आपकी उंगलियों पर

हॉट 60 5जी+ में इस उद्योग का पहला कस्टमाईज़ेबल वन टैप एआई बटन दिया गया है। यह स्मार्टफोन के डिज़ाईन में इंटीग्रेट होकर दैनिक कामों का आसान नियंत्रण प्रदान करता है। दो बार प्रेस और लंबा प्रेस के ड्युअल फंक्शन के साथ यह फीचर 30 से अधिक ऐप्स और एक्शंस के लिए कस्टमाईज़ किया जा सकता है, जिससे दैनिक टास्क ज्यादा तेज व प्रभावशाली बन जाते हैं। चाहे तेजी से टाईपिंग करना हो, या गेमिंग और आवश्यक टूल्स तुरंत शुरू करने हों, वन टैप एआई बटन हर काम को बहुत आसान बना देता है। लंबा प्रेस करने पर तुरंत इन्फिनिक्स का बिल्ट-इन एआई असिस्टैंट फॉलेक्स एक्टिवेट हो जाता है, जो स्क्रीन पर दिख रही महत्वपूर्ण जानकारी को रखते हुए यूसेज़ के अनुसार अनुकूलित होकर ऑनस्क्रीन अवेयरनेस बढ़ाता है। इससे भटकाव कम होते हैं, तथा स्क्रीन से हटे बिना आपको सर्च करने का एक स्मार्ट और आसान तरीका मिलता है। यह पूरी तरह से कस्टमाईज़ेबल और एक्सओएस 15 के साथ इंटीग्रेटेड है। वन टैप एआई बटन एक व्यक्तिगत, रिस्पॉन्सिव अनुभव प्रदान करता है, जो प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और दैनिक उपयोगिता के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है।

डायमेंसिटी 7020 + 6जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम से मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस

हॉट 60 5जी+ में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर लगा है। यह एक 6एनएम का पॉवरहाउस है, जिसका बेंचमार्क एंटुटू स्कोर 500,000 से अधिक है, जो इस श्रेणी में पहली बार संभव हुआ है। इसके साथ 6जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम दी गई है, जो इस मूल्य वर्ग में सबसे तेज मैमोरी कॉन्फिगुरेशन है। इससे सुगम मल्टीटास्किंग, ज्यादा तेजी से ऐप लॉन्च और बेहतरीन गेमिंग संभव होती है। जबरदस्त परफॉर्मेंस के अलावा यह स्मार्टफोन काफी लंबे समय की ड्यूरेबिलिटी के साथ भी आता है। इसे टीयूवी एसयूडी ए लेवल के लिए 60 महीने का फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन मिला है। यह डिवाईस 5 साल की सुगम परफॉर्मेंस की गारंटी देती है, जो इस उद्योग में अग्रणी है। इसलिए समय के साथ स्लोडाउन नहीं होता, और यूज़र्स लंबे समय तक गेमिंग, स्ट्रीमिंग एवं दैनिक प्रोडक्टिविटी का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हॉट 60 5जी+ की ड्यूरेबिलिटी को आईपी64 रेटिंग और ज्यादा बढ़ा देती है। यह धूल और पानी के छींटों से मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए यह उन यूज़र्स के लिए एक उत्तम डिवाईस है, जो अपने स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ मजबूती भी चाहते हैं।

शानदार गेमिंगः 90एफपीएस प्ले, एक्सएरीना इंजन, गेम ऑडियो, और इमेज प्रेसिज़न

मोबाईल गेमर्स के लिए बनाया गया हॉट 60 5जी+ एक्सएरीना गेम मोड द्वारा पॉवर्ड फ्रेम स्टेबिलिटी के साथ 90एफपीएस गेमिंग को सपोर्ट करता है। यह गेमिंग के गहन सत्रों के दौरान फ्रेम ड्रॉप को रोकने के लिए सिस्टम के रिसोर्सेज़ आवंटित करता है, बैकग्राउंड ऐप हस्तक्षेप को कम करता है और स्वतः ही टच सेंसिटिविटी बढ़ा देता है। इसके अलावा, इसमें इमेज स्टेब्लाईज़ेशन मोड और गेम ऑडियो इन्हांसमेंट दिया गया है, जो गेम के अंदर कदमों की आहट, तूफान, गोली की आवाज, और बम ब्लास्ट जैसे संकेतों को उभारकर लाता है, तथा हैवी मोशन वाले दृश्यों में शार्पनेस बनाए रखते हुए हाई-स्पीड एक्शन के दौरान विज़्युअल क्लैरिटी बढ़ाता है।

लंबी चलने वाली बैटरी

हॉट 60 5जी+ में 5200 एमएएच की हाई-कैपेसिटी बैटरी लगी है, जो यूज़र्स को एक ही चार्ज में गेमिंग, स्ट्रीमिंग, कॉल्स और सोशल ऐप के लिए पर्याप्त पॉवर प्रदान करती है। इसके साथ बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर दिया गया है, जो बहुत तेजी से स्मार्टफोन को फिर से चार्ज कर देता है। इसके अलावा, रिवर्स चार्जिंग के साथ यह डिवाईस एक पोर्टेबल पॉवर बैंक बन जाती है, जो वियरेबल्स एवं दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी बायपास चार्जिंग है। यह एक हीट-रिड्यूसिंग फीचर है, जिसमें जब स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए प्लग में लगा होता है, तब करेंट बैटरी की ओर न जाकर सीधे मदरबोर्ड की ओर जाता है, ताकि गेमिंग और बिंज-वॉचिंग के लिए ज्यादा ठंडा व प्रभावशाली ऑपरेशन संभव हो सके। यह बैटरी पैक पूरे दिन के लिए पर्याप्त पॉवर प्रदान करता है तथा डिवाईस की सुरक्षा व लाईफसायकल भी बढ़ाता है।

अल्ट्रालिंक वॉकी-टॉकी मोडः बिना सिग्नल के कनेक्टेड रहें

हॉट 60 5जी+ में अल्ट्रालिंक दिया गया है। यह सेगमेंट का पहला फीचर है, जिसकी मदद से आपका स्मार्टफोन एक वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। यह बिना नेटवर्क वाली या कम नेटवर्क वाली जगहों के लिए बहुत ही उत्तम फीचर है। आप दूरदराज के पहाड़ों पर हों, मेट्रो के बेसमेंट में हों, या फिर समारोहों की भीड़ में, अल्ट्रालिंक द्वारा आपको सैलुलर नेटवर्क के बिना ही स्पष्ट वॉईस कॉल प्राप्त होती है। यह एडवेंचरप्रेमियों, लॉजिस्टिक्स का काम करने वाले लोगों, आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले लोगों, फील्ड ट्रिप पर जाने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी फीचर है, जिन्हें चुनौतीपूर्ण नेटवर्क के बीच भी तुरंत और स्पष्ट कॉल बहुत जरूरी होती है।

भारत का सबसे स्लिम 5जी स्मार्टफोन+आईपी64 ड्यूरेबिलिटीः रियल लाईफ के लिए बना

हॉट 60 5जी+ अपने मूल्य वर्ग में अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। इसकी थिकनेस केवल 7.8 मिमी है, इसलिए यह दैनिक उपयोग के लिए बहुत व्यवहारिक है। चाहे यात्रा के दौरान हो, आराम करते वक्त स्ट्रीमिंग करनी हो या फिर एक हाथ से सेल्फी लेनी हो, यह स्मार्टफोन लाईटवेट होने के कारण बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आईपी64-रेटेड है, यानी इस पर पानी के छींटों, धूल का कोई असर नहीं होता। इसलिए यह भारत में गर्मियों की ह्यूमिडिटी, बारिश और गाँवों या अर्द्धशहरी इलाकों के धूल भरे वातावरण के लिए उत्तम है। यह स्मार्टफोन सुंदर होने के साथ काफी मजबूत भी है और भारत में मेट्रो शहरों से लेकर पहाड़ों तक के अलग-अलग वातावरण के अनुरूप बनाया गया है।

इन्फिनिक्स एआई सुईटः आपका पर्सनल असिस्टैंट, क्रिएटर और ऑर्गेनाईज़र

इन्फिनिक्स हॉट 60 5जी+ एक्सओएस 15 पर चलता है। इसमें इन्फिनिक्स वन टैप एआई सुईट दिया गया है, जो दैनिक कामों को बहुत आसान बना देता है। इसमें आसान वॉईस कमांड के लिए फोलैक्स वॉईस असिस्टैंट है। एक एआई वॉलपेपर जनरेटर है, जो मूड या स्थान के आधार पर पर्सनालाईज़्ड वॉलपेपर बनाता है। एआई नोट्स आईडियाज़, टू-डू लिस्ट या ईमेल का विवरण रखता है। इसके अलावा, कॉल असिस्टैंट स्पैम कॉल फिल्टर करता है और सोशल असिस्टैंट स्मार्ट सोशल मीडिया नोटिफिकेशन मैनेजमेंट की मदद से स्ट्रीमलाईंड अनुभव सुनिश्चित करता है। यूटिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें एआई कॉल ट्रांसलेशन दिया गया है, जो वॉईस कॉल्स के दौरान हाथोंहाथ ट्रांसलेशन करता है तथा एआई समराईज़ेशन लंबे दस्तावेज, नोट्स और लेखों के सारांश तैयार करता है। विभिन्न डिजिटल टचपॉईंट्स से गुजरने वाली पीढ़ी के लिए तैयार किया गया इन्फिनिक्स एआई एक व्यवहारिक और ऑलवेज़-ऑन पर्सनल असिस्टैंट है, जो हर इंटरैक्शन को अधिक स्मार्ट और प्रभावशाली बना देता है।

फोटोग्राफीः स्मार्ट एआई के साथ सोशल-रेडी उपयोगिता

हॉट 60 5जी+ में 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेटअप है। इसमें 10 से अधिक एआई पॉवर मोड्स, जैसे सुपर नाईट, एआईजीसी पोर्ट्रेट मोड, स्काई शॉप, स्लो मोशन, और ब्यूटी पोर्ट्रेट दिए गए हैं। ड्युअल एलईडी फ्लैश कम रोशनी में शानदार इमेज संभव बनाता है। इसलिए यह डिजिटल युग के कंटेंट क्रिएटर्स और उन सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए उत्तम है, जो ऐप्स में एडिट किए बिना ही प्रोफेशनल स्तर का आउटपुट चाहते हैं। विशाल लैंडस्केप हों, शानदार सेल्फी या फिर डायनामिक मोशन, यह कैमरा सिस्टम बिना किसी एक्सटर्नल गियर के हर स्थिति में शानदार नतीजे पेश करता है।

मूल्य व उपलब्धता

यह डिवाईस 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर पहले दिन के विशेष ऑफर में 9,999 रुपये (प्रिपेड ऑफर सहित) में उपलब्ध होगी। यह आपके नजदीकी रिटेल स्टोरों पर भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए विज़िट करेंः

https://infinixmobiles.in/pages/hot-60-5g

Share This Post

9 thoughts on “भारत में इन्फिनिक्स हॉट 60 5जी+ का लॉन्च हुआः वन टैप एआई बटन के साथ एक नया गेमिंग-रेडी स्मार्टफोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *