विश (W.i.S.H.) ने रिलीज़ किया स्वीटबर्न, जो एक शानदार पॉप गीत है

अपने पहले एल्बम के साथ, चार सदस्यों वाला यह गर्ल ग्रुप आज की नई पीढ़ी के लिए नया साउंडट्रैक लेकर आया है।

नेशनल; 12 अगस्त 2025: 23 साल बाद, भारत के पहले पॉप गर्ल ग्रुप विश (W.i.S.H.) ने अपना बेमिसाल पहला
एल्बम स्वीटबर्न रिलीज़ किया है।
आज के समय में, जब महिला कलाकारों को अक्सर अजीब टैग दिए जाते हैं जैसे “संस्कारी लड़की,” “बेपरवाह
लड़की,” या “दिल तोड़ने वाली”। विश (W.i.S.H.) इन तय सीमाओं तक रहने में विश्वास नहीं करता। इसकी लिए
“स्वीटबर्न” इन सबके बीच अपनी अलग पहचान बनाता है। इसमें मिठास भी है और तेज़ी भी, नर्मी भी है और
बेबाकी भी, निखार भी है और कोमल अहसास भी। निजी और दिल छू लेने वाले बेडरूम पॉप से लेकर बोल्ड और
अलग-अलग म्यूज़िक स्टाइल के मेल तक, यह एल्बम विश (W.i.S.H.) के चारों सदस्यों के अलग-अलग अनुभव और
आवाज़ों को दिखाता है।
इस एल्बम के पीछे अपनी प्रेरणा बताते हुए विश (W.i.S.H.) ने साझा किया कि, “स्वीटबर्न हर उस लड़की के लिए
है जिसे कभी कहा गया कि, खुद को थोड़ा कम दिखाओ। यह गड़बड़ भी है, जादुई भी, मूडी भी, फ्लर्टी भी और
ज़बरदस्त भी। बिल्कुल हमारी तरह। हम यहां दूसरों में घुलने के लिए नहीं आए है, बल्कि अपनी जगह बनाने के आए
हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक और विशस्टार्स इससे जुड़ेगें और हमें भरपूर प्यार और सपोर्ट देते रहेंगे। तो इसे सुनो और
ज़ोर से गाओ, क्योंकि यह हमारा स्वीटबर्न का दौर है।”
संगीत के लिहाज़ से, स्वीटबर्न अलग-अलग तरह की धुनों का मेल है। इसमें अफ़्रो-पॉप की लय, सिंथ-पॉप की
चकाचौंध और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स का दम है। मज़ेदार, हिंदी-इंग्लिश मिलाकर लिखे गए गीतों के साथ, हर ट्रैक अपनी
अलग छाप छोड़ता है, लेकिन फिर भी ग्रुप और उसकी सोच से जुड़ा रहता है। मिकी मैक्लेरी और पार्थ पारेख के
प्रोडक्शन में बना यह एल्बम उम्दा और आधुनिक भारतीय पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ संगीत पेश करता है।
मुख्य सिंगल “बोलो बोलो” (फीट. पैंथर) पिछले महीने रिलीज़ हुआ था और जल्दी ही वह सबसे लोकप्रिय गानों में से
एक बन गया, जिसका हुकस्टेप दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा एल्बम में शामिल हैं “ड्रामेबॉस” जो
बेबाक, बोल्ड और मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी से भरपूर है; और है “इशारे” एक फ्लर्टी और अलग गाना जिसमें
भारतीय शास्त्रीय संगीत का असर नजर आता है; साथ ही है, “मेरा आसमान” फंक से भरा एक सशक्तिकरण गीत, जो
ऊंचाइयों तक पहुंचने और अपनी जगह बनाने की बात करता है। इनके अलावा, एल्बम में शुरुआती फैन फेवरेट गाने
भी शामिल हैं जैसे “लज़ीज़”, “गलती” और सबसे बेहतरीन डिटॉक्स ऐंथम “थेरेपी” है। ये सभी गाने मिलकर विश
(W.i.S.H.) के कला के हुनर और किसी एक संगीत शैली या कहानी में न बंधे रहने को देखते हैं।
मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी द्वारा बनाया गया विश (W.i.S.H.), 23 सालों में भारत का पहला गर्ल ग्रुप
है। मार्च 2024 में लॉन्च होने के बाद से, इसने तेजी से बढ़ता फैन बेस बना लिया है, जो खुद को ‘विशस्टार्स’ कहते हैं।
स्वीटबर्न यहाँ सुनें: SMI.lnk.to/sweetburn

Share This Post

4 thoughts on “विश (W.i.S.H.) ने रिलीज़ किया स्वीटबर्न, जो एक शानदार पॉप गीत है

  • February 8, 2026 at 6:45 pm
    Permalink

    I appreciate, cause I found just what I was looking for. You’ve ended my 4 day long hunt! God Bless you man. Have a great day. Bye

    Reply
  • July 5, 2026 at 4:18 pm
    Permalink

    hi!,I love your writing very much! proportion we keep up a correspondence more approximately your post on AOL? I require an expert on this area to resolve my problem. May be that is you! Looking ahead to peer you.

    Reply
  • August 18, 2026 at 12:41 am
    Permalink

    I always was concerned in this subject and stock still am, thanks for putting up.

    Reply
  • August 18, 2026 at 1:02 am
    Permalink

    hello there and thank you for your information – I’ve certainly picked up anything new from right here. I did however expertise some technical issues using this web site, as I experienced to reload the site lots of times previous to I could get it to load properly. I had been wondering if your web hosting is OK? Not that I’m complaining, but slow loading instances times will very frequently affect your placement in google and can damage your high-quality score if ads and marketing with Adwords. Well I’m adding this RSS to my e-mail and can look out for much more of your respective exciting content. Ensure that you update this again soon..

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *