भारत को सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर किया अग्रसर; देश को विश्वस्तरीय ईवी मैनुफैक्चरिंग मानचित्र पर मजबूती से किया स्थापित

ऑयलर मोटर्स ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 1 टन ईवी मिनी ट्रक, रु 5.99 लाख की शुरूआती कीमत पर
o सेगमेन्ट में पहली बार लेकर आए परफोर्मेन्स और अफॉर्डेबिलिटी का बेहतरीन संयोजन
o सालाना रु 1.15 लाख की की बचत का फायदा पाएं; वास्तविक दुनिया में देगा 140-170 किलोमीटर की रेंज; सबसे ज़्यादा ग्रेडेबिलिटी और टोर्क; सीसीएस2 इनेबल्ड अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग; सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए 9 इनोवेशन्स
नई दिल्ली, 23 सितम्बर, 2025: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल क्षेत्र में अग्रणी, ऑयलर मोटर्स ने आज ‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’, 1 टन 4W eCV के लॉन्च की घोषणा की है। रु 5.99 लाख की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध यह ईवी, डीजल वाहनों की तुलना में सालाना रु 1.15 लाख की बचत करता है। इस लॉन्च के साथ ‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ किफ़ायती कीमत पर बेजोड़ परफोर्मेन्स देने वाला दुनिया का पहला ईवी मिनी ट्रक बन गया है।
‘टर्बो ईवी 1000’, उन कारोबारों की ज़रूरतों को पूरा करेगा, जो डीज़ल एवं अन्य आईसीई वाहनों के भरोसेमंद एवं उच्च परफोर्मेन्स देने वाले विकल्प चाहते हैं। साथ ही यह ईवी अडॉप्शन में आने वाली ऊंची कीमत की मुश्किल को भी कम करेगा। यह खासतौर पर छोटे फ्लीट मालिकों एवं ड्राइवर उद्यमियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा जो बेहद कम मार्जिन पर काम करते हैं। टर्बो, आकर्षक अग्रिम लागत के साथ संचालन एवं स्वामित्व के कुल खर्च को कम कर उद्यमियों का मुनाफ़ा बढ़ाने में कारगर होगा।
आज हमें ‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ का लॉन्च करते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है, हमें विश्वास है कि इंजीनियरिंग के इनोवेशन के साथ यह भारत के लॉजिस्टिक्स उद्योग की व्यवहारिक ज़रूरतों को पूरा करने में योगदान देगा- यह कमर्शियल ईवी सेगमेन्ट में पहली बार परफोर्मेन्स और अफॉर्डेबिलिटी -दोनों का संयोजन लेकर आया है। देश में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की नीतियां, जीएसटी सुधार एवं अन्य विकास कार्य विभिन्न शहरों में फ्लीट इकोनोमिक्स को नया आयाम दे रहे हैं, ऐसे समय में ‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ का लॉन्च स्थायी परिवहन की ओर देश के रूपान्तरण में मुख्य भूमिका निभाएगा। यह सेगमेन्ट में ईवी की पहुंच बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइन्ट साबित होगा, गौरतलब है कि यह पहुंच वर्तमान में तकरीबन 2 फीसदी है।’ ऑयलर मोटर्स के संस्थापक एवं सीईओ सौरव कुमार ने कहा ।
‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए नौ इनोवेशन्स के साथ आता है और यह ऑयलर मोटर्स का तीसरा प्रोडक्ट तथा इनका दूसरा 4W Storm EV है, जिससे पहले 4W CV को बाज़ार में उतारा गया था।
‘आज के दौर में स्थायित्व (सस्टेनेबिलिटी) की दिशा में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है, ऐसा न करने पर हमारी आने वाली पीढ़ियों को बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जब तक रोज़मर्रा में आने वाली व्यवहारिक मुश्किलों को हल नहीं किया जाता, तब तक बड़े पैमाने पर स्थायी समाधानों को अपनाना मुश्किल है। ‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ इसी दोहरे दृष्टिकोण पर खरा उतरता है। यह 1 टन सेगमेन्ट में, कई मापदण्डों पर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ईवी है। हम एक ऐसा वाहन बनाना चाहते थे, जो इस सेगमेन्ट में कमर्शियल वाहनों के प्रति लोगों का नज़रिया बदल दे। इस प्रोडक्ट के साथ ऑयलर मोटर्स ने भारत को विश्वस्तरीय ईवी मैनुफैक्चरिंग के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।’ उन्होंने कहा।
‘ऑयलर टर्बो ईवी 1000’ तीन वेरिएन्ट्स में आता है- सिटी, फास्ट चार्ज और मैक्स, जो क्रमशः रु 5,99,999, रु 8,19,999 और रु 7,19,999 की कीमत पर उपलब्ध है। उपभोक्ता रु 49,999 की डाउन पेमेंट के साथ रु 10,000/ माह की शुरूआती आसान ईएमआई पर भी इसे खरीद सकते हैं।

Hey there! I could have sworn I’ve been to this site before
but after browsing through some of the post I realized it’s
new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking
and checking back often!
Everything is very open with a really clear clarification of the
issues. It was really informative. Your website is very useful.
Many thanks for sharing!
https://shorturl.fm/ZKmvR
As a Newbie, I am constantly exploring online for articles that can benefit me. Thank you
Hi my family member! I wish to say that this article is amazing, nice written and come with approximately all significant infos. I would like to see more posts like this.
Rattling superb visual appeal on this site, I’d rate it 10 10.