केईआई इंडस्ट्रीज ने अहमदाबाद में लॉन्च किया समृद्धि ज्योति 2025, इलेक्ट्रीशियनों के लिए शुरू हुआ वित्तीय सशक्तिकरण अभियान

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर, 2025: भारत की अग्रणी वायर एंड केबल बनाने वाली कंपनी केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अहमदाबाद के सुभाष ब्रिज स्थित द फर्न रेजीडेंसी में समृद्धि ज्योति 2025 लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके शुभारंभ के साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रीशियनों को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर से दोहराई है। यह पहल केईआई की तरफ से चल रही ‘ज्योति सीरीज’ का ही एक हिस्सा है, जिसे देशभर के इलेक्ट्रीशियनों के उत्थान और उनकी मदद के लिए डिजाइन किया गया है।
सुरक्षा ज्योति 2024 की अपार सफलता के आधार पर, जिसमें सेफ्टी और सिक्योरिटी पर ध्यान केंद्रित किया गया था, समृद्धि ज्योति 2025 का ध्यान वित्तीय सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 11,000 से अधिक इलेक्ट्रीशियनों को महत्वपूर्ण वित्तीय ज्ञान, व्यावहारिक बचत की आदतों और सरकारी बीमा योजनाओं तक पहुंच प्रदान करना है।
समृद्धि ज्योति 2025 लॉन्च के मौके पर केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल गुप्ता, गैर-कार्यकारी निदेशक एवं सीएसआर की मुख्य संरक्षक श्रीमती अर्चना गुप्ता और कॉरपोरेट ट्रेनर, क्विज़ मास्टर एवं सीएसआर परियोजना सलाहकार श्री सुनील आनंदानी शामिल थे।
उनके अलावा श्री गोविंद शर्मा (मार्कोम प्रमुख), श्री धर्मिन मनियार ( सीनियर उप महाप्रबंधक-सेल्स एंड मार्केटिंग), श्री आयुष कालरा (प्रबंधक- मार्केटिंग गुजरात क्षेत्र), श्री सुनील गढ़वी (उप महाप्रबंधक-सेल्स एंड मार्केटिंग), श्री गौरांग चौहान (सीनियर मैनेजर- सेल्स एंड मार्केटिंग) और केईआई की समर्पित क्षेत्रीय टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

समृद्धि ज्योति 2025 की खास विशेषताएं-
- वित्तीय सशक्तिकरण अभियान
● दैनिक वित्त प्रबंधन: स्मार्ट मनी आदतों, आय पर नज़र रखने, व्यय अनुशासन और कम बजट वाले महीनों के लिए योजना बनाने की ट्रेनिंग.
● बीमा नामांकन: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत नामांकन के बारे में जागरूकता पैदा करना और साथ ही इसकी सुविधाओं के बारे में बताना। इसमें केवल ₹20 प्रति वर्ष पर ₹2 लाख का जोखिम कवर शामिल है।
● बचत साक्षरता: भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए आवर्ती जमा, डाकघर बचत और साथ ही यूपीआई/डिजिटल वॉलेट को बढ़ावा देना।
- ऑन-ग्राउंड वर्कशोप(टियर 2/3 शहर)
● स्थानीय भाषाओं में आयोजित इंटरैक्टिव और आसान से सेशन का आयोजन करना।
● तत्काल नामांकन और प्रदर्शन के लिए बैंकों/एनबीएफसी के साथ पार्टनरशिप करना।
● “समृद्धि बैज” और टेकअवे किट (बैज, डायरी, पाउच) के साथ प्रमाणन और मान्यता।
- सामुदायिक सहभागिता
● ‘सही वायरिंग, सही भविष्य’ विषय पर नुक्कड़ नाटक, उत्सव बाज़ार और जागरूकता अभियान चलाना।
● कहानी सुनाना, इंटरैक्टिव क्विज़ और इलेक्ट्रीशियन सम्मान समारोह का आयोजन करना।
- डिजिटल सहभागिता
● बचत, बीमा और सशक्तिकरण से जुड़ी इलेक्ट्रीशियन की सफलता की कहानियों वाली छोटी रील/पोस्ट करना।
● वर्कशोप और नामांकन पूरा करने वाले इलेक्ट्रीशियनों को केईआई के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सम्मान करना।
समृद्धि ज्योति 2025 के लिए पात्रता मानदंड
● भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
● इलेक्ट्रीशियन और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों (विशेषकर टियर 2/3 शहरों के) के लिए लक्षित।
● पीएमएसबीवाई नामांकन के लिए 18-70 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए।
● आधार से जुड़ा एक वैध बचत बैंक खाता होना चाहिए।
टारगेट ऑडियंस:
● असंगठित क्षेत्र के इलेक्ट्रीशियन और श्रमिक, विशेष रूप से टियर 2/3 शहरों में।
● इलेक्ट्रीशियन के परिवार जो वित्तीय जागरूकता के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते हैं।
प्रभाव:
● समृद्धि ज्योति के माध्यम से, केईआई इलेक्ट्रीशियनों की मदद करेगा:
● वित्तीय अनुशासन और लचीलापन विकसित करना।
● पीएमएसबीवाई बीमा के माध्यम से अनिश्चितताओं के विरुद्ध सुरक्षा सुनिश्चित करना।
● सुरक्षित भविष्य के लिए स्थायी बचत की आदतें विकसित करना।
यह पहल संभावनाओं के एक संयोजक के रूप में केईआई की भूमिका का प्रतीक है, जो तारों और केबलों से आगे बढ़कर उन हाथों को सशक्त बनाती है जो भारत को रोशन रखते हैं।

I am sure this article has touched all the internet users, its really really fastidious post on building up new webpage.
wonderful points altogether, you just gained
a logo new reader. What would you recommend about your put up that you simply made
a few days in the past? Any positive?
https://shorturl.fm/NrlsP
I am not sure where you’re getting your info, but good topic. I needs to spend some time learning much more or understanding more. Thanks for wonderful info I was looking for this information for my mission.