डिजिट इंश्योरेंस को एफई बेस्ट बैंक अवार्ड्स में अमित शाह द्वारा ‘बेस्ट फिनटेक इंश्योरेंस अवार्ड’ दिया गया

मुंबईः भारत की प्रमुख फुल स्टैक इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (डिजिट
इंश्योरेंस) को मुंबई में आयोजित हुए प्रतिष्ठित एफई बेस्ट बैंक्स अवार्ड्स 2025 में बेस्ट फिनटेक इंश्योरेंस
अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड डिजिट इंश्योरेंस की एमडी एवं सीईओ, जसलीन कोहली को
माननीय गृहमंत्री, अमित शाह ने दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, श्री देवेंद्र फड़नवीस
और माननीय उप मुख्य मंत्री, श्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।
इस अवार्ड के बारे में डिजिट इंश्योरेंस की एमडी एवं सीईओ, जसलीन कोहली ने कहा, ‘‘यह सम्मान टेक-
आधारित इनोवेशन प्रदान करने पर हमारे निरंतर केंद्रण का प्रमाण है। डिजिट इंश्योरेंस में हम लगातार
चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करके बीमा के परिवेश में सुधार ला रहे हैं ताकि पारदर्शिता, स्पीड
एवं विश्वास के साथ सेवाएं प्रदान की जा सकें। यह अवार्ड हमें ऐसे समाधानों का निर्माण करने का
प्रोत्साहन देता है, जो हमारे ग्राहकों और पार्टनर्स को सशक्त बनाएं तथा उद्योग में नए मानक स्थापित करें।’’
डिजिट इंश्योरेंस को बीमा उद्योग में टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के इनोवेटिव दृष्टिकोण के लिए सम्मानित
किया गया, ताकि प्रक्रियाएं सरल बनें और ग्राहकों को सुगम अनुभव मिल सके। 2017 में अपनी शुरुआत से
ही डिजिट इंश्योरेंस द्वारा डिजिटल-फर्स्ट समाधानों, पेपरलेस तथा एआई-संचालित प्रक्रियाओं की मदद से
बीमा क्षेत्र में परिवर्तन लाया जा रहा है। कंपनी मोटर, स्वास्थ्य, संपत्ति, दायित्व आदि अनेक उत्पादों का
विस्तृत पोर्टफोलियो प्रदान करती है। यह अपनी शुरुआत से भारत में 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं
दे चुकी है।
यह कंपनी द्वारा जीता गया दूसरा एफई बेस्ट बैंक्स अवार्ड है। साल 2022 में कंपनी ने फिनटेक श्रेणी में यह
पुरस्कार जीता था। कंपनी ने सिंगापुर में प्रतिष्ठित एशिया इंश्योरेंस इंडस्ट्री अवार्ड्स 2024 में जनरल
इंश्योरेंस कंपनी ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता है।
डिजिट इंश्योरेंस ने लगातार मजबूत वृद्धि और इनोवेशन का प्रदर्शन किया है। यह 2021 में भारत की
पहली यूनिकॉर्न बनी। 2024 में भारत की दूसरी प्राईवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी थी, जिसे इंडियन स्टॉक
एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया गया था। ग्राहकों पर केंद्रित फिलॉसफी और अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स की
मदद से डिजिट इंश्योरेंस लगातार भारत में बीमा खरीदने और उसकी सेवा के अनुभव में परिवर्तन ला रही
है।

फाईनेंशल एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एफई बेस्ट बैंक्स अवार्ड्स के विजेताओं का चयन एक स्वतंत्र ज्यूरी
द्वारा किया जाता है। ईवाई इसका नॉलेज पार्टनर है, जो आरबीआई डेटा और सरकारी मानकों के आधार
पर बैंकों, स्मॉल फाईनेंस बैंक्स, फिनटेक और एनबीएफसी के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान करता है।

Share This Post

4 thoughts on “डिजिट इंश्योरेंस को एफई बेस्ट बैंक अवार्ड्स में अमित शाह द्वारा ‘बेस्ट फिनटेक इंश्योरेंस अवार्ड’ दिया गया

  • October 7, 2025 at 8:02 am
    Permalink

    Широкий ассортимент велоаксессуаров kraken onion зеркала kraken onion kraken onion ссылка kraken onion зеркала

    Reply
  • February 8, 2026 at 11:23 pm
    Permalink

    I?¦m no longer certain where you’re getting your info, but great topic. I must spend some time finding out much more or figuring out more. Thanks for magnificent information I used to be looking for this information for my mission.

    Reply
  • June 5, 2026 at 12:23 am
    Permalink

    I was curious if you ever thought of changing the page layout of your website? Its very well written; I love what youve got to say. But maybe you could a little more in the way of content so people could connect with it better. Youve got an awful lot of text for only having one or two images. Maybe you could space it out better?

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *