सेल्सफोर्स द्वारा ‘युवाएआई भारतः जेनएआई स्किल कैटालिस्ट’ प्रोग्राम के अंतर्गत साल 2026 में 100,000 लर्नर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा

इंडियाएआई मिशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन मंत्रालय (मायटी) के सहयोग से इस अभियान का नेतृत्व
स्मार्टब्रिज द्वारा किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लोगों को एआई-आधारित विश्व में सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली, भारत, 11 नवंबर, 2025: दुनिया के नं. 1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स ने आज टेलेंट एक्सेलरेटर और
एडटेक संगठन, स्मार्टब्रिज के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। इसके अंतर्गत भारत में लर्नर्स को फ्यूचर-रेडी
एआई कौशल प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी एआई-स्किलिंग अभियान, ‘युवाएआई भारतः
जेनएआई स्किल कैटालिस्ट’ प्रोग्राम में सहयोग दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षा जगत और उद्योग के
लर्नर को सेल्सफोर्स के निशुल्क ऑनलाईन लर्निंग प्लेटफॉर्म, ट्रेलहेड का उपयोग करके उच्च क्वालिटी का एआई
प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य साल 2026 के अंत तक 100,000 लर्नर्स को प्रशिक्षित करना है।
सेल्सफोर्स द्वारा स्मार्टब्रिज के नेतृत्व में ‘युवाएआई भारतः जेनएआई स्किल कैटालिस्ट’ में अपना योगदान दिया
जाएगा। इसकी मदद से भविष्य के लिए तैयार डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा सकेगी, जिससे शिक्षा जगत और
कार्यबल के बीच मौजूद बड़ा अंतर दूर होगा। सेल्सफोर्स के निशुल्क ऑनलाईन लर्निंग प्लेटफॉर्म, ट्रेलहेड के
माध्यम से यह प्रोग्राम लर्नर्स को लाईव एक्सपर्ट सत्रों और सेल्फ-पेस्ड लर्निंग प्रोग्राम द्वारा प्रायोगिक अनुभव
प्रदान करेगा, ताकि उन्हें स्केलेबल एआई प्रशिक्षण मिल सके। यह प्रोग्राम पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को
डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जो एआई-आधारित बिज़नेस एप्लीकेशंस में उनकी विशेषज्ञता साबित करेंगे।
यह प्रोग्राम मुख्यतः टियर 2 और टियर 3 शहरों में चलाया जाएगा। लर्नर्स को ‘एजेंटब्लेज़र चैंपियन लेवल’ प्राप्त
करने में मदद करके एक मजबूत एआई टेलेंट पूल का निर्माण किया जाएगा, ताकि उद्योगों के अनुरूप प्रायोगिक
प्रशिक्षण की मदद से उनकी रोजगार की योग्यता बढ़ सके।
इस अभियान द्वारा कार्यबल को एआई के युग के लिए तैयार करने का सेल्सफोर्स का उद्देश्य आगे बढ़ेगा, कौशल
की बढ़ती कमी दूर होगी, तथा लर्नर्स को एजेंटिक एआई के लिए एंटरप्राईज़-ग्रेड सिस्टम, एजेंटफोर्स का
एक्सपोज़र मिलेगा, जो सेल्सफोर्स के यूनिफाईड प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, ताकि कंपनियाँ एजेंटिक
एंटरप्राईज़ बनने में समर्थ हो सकें।
ट्रेलहेड ने लर्निंग की बाधाओं को दूर कर दिया है। लर्नर मांग में रहने वाले कौशल सीख सकते हैं, रेज़्यूमे के लिए
आकर्षक सर्टिफिकेशन पा सकते हैं और सेल्सफोर्स समुदाय के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। भारत में 3.9 मिलियन
ट्रेलब्लेज़र हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए यह देश सेल्सफोर्स के परिवेश में सबसे जीवंत और
डायनामिक समुदायों में से एक है। आज भारत में 3,000 से अधिक कॉलेज हजारों विद्यार्थियों और एजुकेटर्स
को महत्वपूर्ण एआई और सीआरएम स्किल प्रदान करने में समर्थ बनाने के लिए ट्रेलहेड का उपयोग करते हैं।
सेल्सफोर्स साउथ एशिया की प्रेसिडेंट एवं सीईओ, अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भारत में प्रतिभाओं का बहुत
विशाल समूह है। यह देश पूरे विश्व में हो रहे एआई परिवर्तन में केवल हिस्सा नहीं ले रहा है, बल्कि यह इसका
नेतृत्व करने के लिए तैयार है। एआई द्वारा उत्पन्न अप्रत्याशित अवसरों का लाभ उठाने के लिए हमारे लोगों के

पास भविष्य के लिए तैयार एआई कौशल होना आवश्यक है, ताकि वो भविष्य के लिए इनोवेट करके निर्माण
कर सकें। स्मार्टब्रिज के साथ हमारी साझेदारी से इंडिया एआई मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह
खासकर इस एजेंटिक युग में विश्वसनीय और समावेशी इनोवेशन का विकास करने की सेल्सफोर्स की प्रतिबद्धता
का हिस्सा है, ताकि एक ऐसे भविष्य का निर्माण हो सके, जिसमें हर कोई एआई द्वारा सशक्त बने।’’
अमरेंदर काटकम, फाउंडर एवं सीईओ, स्मार्टब्रिज ने कहा, ‘‘स्मार्टब्रिज में हम सदैव शिक्षा जगत और उद्योग के
बीच का अंतर दूर करने के मिशन पर काम करते हैं। इसलिए हम विकसित होती हुई टेक्नोलॉजी सभी की पहुँच
में लेकर आते हैं। सेल्सफोर्स और इंडियाएआई के साथ हमारी साझेदारी द्वारा हम अपने लक्ष्य का पूरे देश में
विस्तार कर पाएंगे। विद्यार्थियों, एजुकेटर्स और प्रोफेशनल्स को प्रायोगिक, नौकरी के लिए तैयार एआई कौशल
प्रदान कर सकेंगे, जो भविष्य के कार्यबल में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं।’’
श्रीमती कविता भाटिया, ग्रुप कोऑर्डिनेटर (एआई एवं ईटी डिवीज़न, मायटी) और सीओओ, इंडियाएआई ने
कहा, ‘‘भारत के युवा हमारे एआई भविष्य को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। इंडियाएआई मिशन के अंतर्गत
हमारे युवाएआई प्रोग्राम का उद्देश्य उन्हें सही कौशल और अवसर प्रदान करके उनकी क्षमता का विकास करना
है। ‘युवाएआई भारतः जेनएआई स्किल कैटालिस्ट’ इस भावना को प्रतिबिंबित करता है। यह सरकार, शिक्षा
जगत और उद्योग को एक मंच पर लाता है, ताकि अगली पीढ़ी के एआई इनोवेटर्स को प्रेरित व प्रशिक्षित किया
जा सके। हम परिवर्तन के इस सफर में सेल्सफोर्स और स्मार्टब्रिज जैसे पार्टनर्स का स्वागत करते हैं।’’
*सेल्सफोर्स नं. 1 सीआरएम है, जो टेक्नोलॉजी और क्षमताओं द्वारा संचालित है।

Share This Post

6 thoughts on “सेल्सफोर्स द्वारा ‘युवाएआई भारतः जेनएआई स्किल कैटालिस्ट’ प्रोग्राम के अंतर्गत साल 2026 में 100,000 लर्नर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा

  • November 13, 2025 at 3:18 am
    Permalink

    I’m gone to tell my little brother, that he should also pay a visit
    this webpage on regular basis to get updated from
    hottest reports.

    Reply
  • November 13, 2025 at 3:29 am
    Permalink

    Если собираетесь поездку в Калининград, обязательно посетите Рыбную деревню — это одно из самых замечательных мест города с приятными ресторанами и прекрасным видом на море. Между прочим, посетители интересуются, какое море в Калининграде — это Балтийское, и следует учесть, что купаться в нём можно, но температура воды летом преимущественно прохладная. Чтобы выяснить дополнительно о достопримечательностях, например, о кафедральном соборе Святых Петра и Павла, острове Канта и маршрутах по Амалиенау, ознакомьтесь сюда калининград зимой .

    В зимние месяцы Калининград не менее интересен — хотя погода свежая и море в Калининграде зимой прохладное, живописные улицы старого города и фортов создают уникальную атмосферу. Для любителей музыки крайне рекомендую сходить на органные концерты в кафедральном соборе — на территории области имеется самый большой орган в России. Если волнует, когда лучше ехать в Калининград, то май и сентябрь служат благоприятным временем с приятным климатом и возможностью насладиться завтраками в приятных кафе.

    Reply
  • December 3, 2025 at 7:14 pm
    Permalink

    Yo check out bongdalu6789, heard it was the place to be for the latest sports info. Let me know if it’s worth my time! bongdalu6789

    Reply
  • December 6, 2025 at 2:58 am
    Permalink

    Codwin, eh? Maybe I can crack the code to win! Sounds like a challenge. Always up for a little gamblin’ fun. See if you can crack the code here: codwin

    Reply
  • February 10, 2026 at 8:39 am
    Permalink

    I have been browsing on-line greater than three hours today, but I by no means found any interesting article like yours. It’s pretty worth sufficient for me. Personally, if all website owners and bloggers made just right content material as you probably did, the web will be a lot more helpful than ever before.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *