अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद और फ्रांस दूतावास ने भारत-फ्रांस सहयोग का नया अध्याय शुरू किया

नई दिल्ली/फरीदाबाद – जून 2025: अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद और फ्रांस दूतावास ने आपसी हितों तथा भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के अंतर्गत भविष्य में दयाभाव, इनोवेशन तथा सामुदायिक विकास के मूल्यों के आधार पर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए सहयोग किया जा सकेगा।
इस समझौते को औपचारिक रूप भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम एम. थियरी माथू द्वारा केरल के अमृतापुरी आश्रम की अपनी यात्रा के दौरान दिया गया। राजदूत माथू और एक उच्चस्तरीय फ्रांसीसी दल ने माननीय आध्यात्मिक गुरू और अमृता विश्व विद्यापीठम की कुलाधिपति, अम्मा, माता अमृतानंदमयी देवी से मुलाकात की। यह मुलाकात अमृता द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों पर केंद्रित थी।
भारत में फ्रांस के राजदूत, महामहिम एम. थियरी माथू ने कहा, ‘‘अम्मा, माता अमृतानंदमयी के साथ हमारी मुलाकात बहुत अच्छी थी। उनके फ्रांसीसी आश्रमवासियों के साथ हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रभावशाली कार्य के बारे में चर्चा की। फ्रांस के दूतावास और अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के बीच यह गठबंधन काफी आशाजनक संभावनाएं रखता है।’’
उनकी यात्रा के दौरान जिन विषयों पर बात की गई, उनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य के विस्तार, क्लिनिकल अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान, और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में संभावित संयुक्त प्रयास शामिल थे। अमृता के जमीनी स्तर पर काम करने वाले मॉडल और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए फ्रांस की प्रतिबद्धता के बीच तालमेल भविष्य के प्रभावी कार्यों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
स्वामी निजामृतनंद पुरी, प्रशासनिक निदेशक, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने कहा, ‘‘हम फ्रांस दूतावास के साथ सार्थक वार्तालाप करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा यह सहयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विज्ञान, सेवा और दयाभाव के साथ काम करने के अमृता के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
राजदूत माथू के साथ आने वाले फ्रांसीसी दल में पॉण्डिचेरी में कॉन्सुल जनरल ऑफ फ्रांस, एम. एतियन रौलेंद – पियेग; स्वास्थ्य एवं सामाजिक मामलों के अताशे, एम. चार्ल्स माही; सामाजिक गतिविधियों की सचिव, सुश्री नारायणी हरिगोविंदन; संचार प्रमुख, मिस मार्गो दुलोंकोर्ती तथा साहित्य की अताशे, मिस जुलिया त्रुइलू शामिल थे।
इस यात्रा से मानव विकास में वैश्विक साझेदार के रूप में अमृता की भूमिका की पुष्टि हुई है तथा आने वाले समय में गहरे भारत-फ्रांस सहयोग का मंच तैयार हुआ है।

uk5va2
I’d have to examine with you here. Which is not one thing I usually do! I take pleasure in reading a post that may make folks think. Additionally, thanks for permitting me to comment!