डायसन ने गुवाहाटी में अपने पहले डायसन स्टोर का अनावरण किया

गुवाहाटी, 21 जनवरी 2026 ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी, डायसन ने गुवाहाटी में अपने पहले डायसन स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की है। पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े शॉपिंग केंद्रों में से एक, सिटी सेंटर मॉल में स्थित, यह नया स्टोर देश में डायसन इंडिया का 35वां और असम राज्य में पहला स्टोर है।

नया डायसन स्टोर एक ऐसा स्थान है जहाँ उपभोक्ता डायसन विशेषज्ञों द्वारा दिखाए गए प्रदर्शन के माध्यम से डायसन की समस्या-सुलझाने वाली तकनीकों का अनुभव कर सकते हैं। इस स्टोर का शुभारंभ डायसन की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत वे व्यक्तिगत अनुभवों के जरिए नवीनतम तकनीकों को उपभोक्ताओं के करीब ला रहे हैं, ताकि वे होम, ब्यूटी और ऑडियो श्रेणियों में डायसन के अंतर को सही मायने में समझ सकें।

इस नए डायसन स्टोर को एक ऐसे प्रमुख केंद्र के रूप में डिज़ाइन किया गया है जहाँ लोग विभिन्न प्रकार के फर्श और बारीक धूल पर डायसन वैक्युम की उन्नत कार्यक्षमता का परीक्षण कर सकते हैं, जो वास्तविक जीवन की सफाई की चुनौतियों को दर्शाता है। वायु गुणवत्ता का लाइव विज़ुअलाइज़ेशन स्वस्थ घरों के प्रति डायसन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकि इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले हर प्रोडक्ट के पीछे के विज्ञान पर प्रकाश डालते हैं।

विशेष  डायसन स्टाइलिंग स्टेशन पर, उपभोक्ता डायसन की अत्याधुनिक ब्यूटी सौंदर्य तकनीकों के साथ निशुल्क, विशेषज्ञ स्टाइलिंग सत्रों का आनंद ले सकते हैं। इनमें नया डायसन एयरस्ट्रेट स्ट्रेटनर, डायसन एयररैप आई.डी. मल्टी-स्टालर व ड्रायर और सुपरसोनिक न्यूरल हेयर ड्रायर शामिल हैं। प्रशिक्षित स्टाइलिस्ट हर हेयर टाइप और स्टाइलिंग पसंद के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श प्रदान करते हैं, जो पारंपरिक ब्यूटी परामर्श को एक नई खोज के रूप में फिर से परिभाषित करता है। डायसन विशेषज्ञों के साथ निशुल्क इन-स्टोर स्टाइलिंग अपॉइंटमेंट और मास्टरक्लास वेबसाइट www.dyson.in  के माध्यम से बुक की जा सकती हैं।

Share This Post

2 thoughts on “डायसन ने गुवाहाटी में अपने पहले डायसन स्टोर का अनावरण किया

  • January 30, 2026 at 2:49 am
    Permalink

    Dyson’s experiential retail approach in Guwahati mirrors successful engagement strategies I’ve observed across digital platforms. Their interactive demonstrations and personalized styling sessions create the same immersive value that drives customer loyalty in entertainment sectors like phcash22 online casino, where user experience determines retention. This expansion into tier-2 cities shows smart market penetration.

    Reply
  • February 9, 2026 at 5:20 am
    Permalink

    Thanks for sharing superb informations. Your web site is very cool. I am impressed by the details that you have on this web site. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this website page, will come back for more articles. You, my friend, ROCK! I found just the info I already searched everywhere and just couldn’t come across. What an ideal web site.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *