ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर ने ग्लोबल सोलर एक्सपो इंदौर में आधुनिक सोलर समाधान पेश किए

घरों, व्यवसाय और उद्योगों के लिए आधुनिक व किफायती सोलर टेक्नोलॉजी
इंदौर, 5 जुलाई, 2025: ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड ने ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025, इंदौर में अपने सोलर सॉल्यूशंस पेश किए हैं। इससे सस्टेनेबल एनर्जी और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की ओर कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
ईस्टमैन ने आधुनिक सोलर उत्पादों के अपने अत्याधुनिक समाधान यहाँ पेश किए। ये समाधान स्मार्ट, विश्वसनीय और ईको-फ्रेंडली ऊर्जा उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं। ईस्टमैन बूथ पर मौजूद सोलर ऊर्जा उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला किफायती और भरोसेमंद पॉवर डिलीवरी के लिए तैयार की गई है। अपने इस पोर्टफोलियो के साथ ईस्टमैन ने ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाईब्रिड सिस्टम्स में एंड-टू-एंड सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस के भरोसेमंद प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।
मुख्य आकर्षणः
ईस्टमैन सोलर इन्वर्टर – ऑफ-ग्रिड, ग्रिड-टाई और हाईब्रिड सॉल्यूशंस
ईस्टमैन ऊर्जा की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए हाई-परफॉरमेंस सोलर इन्वर्टर का विस्तृत पोर्टफोलियो पेश करता है, जिसमें शामिल हैं :
- ग्रिड-टाई इन्वर्टरः सिंगल फेज़ और थ्री फेज़ विकल्पों में उपलब्ध 3 किलोवॉट से 110 किलोवॉट के ये ग्रिड टाई इन्वर्टर सोलर एनर्जी को घरों और व्यवसायों में इस्तेमाल होने वाली बिजली में बदलते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और ग्रिड पर निर्भरता कम होती है।
- ऑफ-ग्रिड इन्वर्टरः ये इन्वर्टर 1.4 केवीए से 10 केवीए तक की क्षमता में उपलब्ध हैं, जो ऑफ-ग्रिड और दूरदराज के स्थानों पर भरोसेमंद पॉवर बैकअप प्रदान करते हैं, ताकि वहाँ पर बिजली की आपूर्ति निरंतर होती रहे।
- हाईब्रिड इन्वर्टरः हमारी लेटेस्ट हाईब्रिड सीरीज़ (3 किलोवॉट से लेकर 10 किलोवॉट तक) एक तरफ उच्च-एफिशियंसी के साथ सोलर एनर्जी को परिवर्तित करती है, तो दूसरी तरफ इंटैलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट भी करती है। इस सीरीज़ में एक इन्ट्यूटिव एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। ईस्टमैन वन ऐप द्वारा स्मार्ट मॉनिटरिंग भी की जा सकती है। ये इन्वर्टर उच्च पीवी इनपुट को सपोर्ट करते हैं तथा 97 प्रतिशत से अधिक एफिशियंसी प्रदान करते हैं। इसलिए ये आधुनिक सोलर इंस्टॉलेशंस के लिए उत्तम हैं।
ईस्टमैन इन्वर्टर विश्वसनीयता, परफॉर्मेंस और आसान उपयोग के लिए बनाए गए हैं। ये यूज़र्स को ज्यादा प्रभावी तरीके से स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने में समर्थ बनाते हैं।
ईस्टमैन सोलर पैनल – डीसीआर, नॉन-डीसीआर और टॉपकॉन सीरीज़
ईस्टमैन हाई-परफॉर्मेंस सोलर पैनल्स की बहुउपयोगी श्रृंखला पेश करता है, जिसमें ऊर्जा की भिन्न-भिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए टॉपकॉन, डीसीआर (डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट) और नॉन-डीसीआर मॉड्यूल शामिल हैं।
- टॉपकॉन 590वॉट पैनलः ये एंटी-रिफ्लेक्टिव (एआर) कोटेड ग्लास और बाईफेशियल पॉवर गेन टेक्नोलॉजी द्वारा बनाए गए हैं। ये पैनल बेहतर मॉड्यूल एफिशियंसी के साथ ज्यादा सोलर एनर्जी उत्पन्न करते हैं। ये पॉज़िटिव पॉवर टॉलरेंस और मजबूत डिज़ाईन के साथ काफी लंबे समय तक चलते हैं तथा विभिन्न तरह के वातावरण में कम मिसमैच लॉस सुनिश्चित करते हैं।
- डीसीआर पैनलः ये भारत में निर्मित सैल और मॉड्यूल्स से बनाए गए हैं। ईस्टमैन के डीसीआर पैनल मेक इन इंडिया पहल में अपना योगदान देते हैं। ये सब्सिडी-लिंक्ड प्रोजेक्ट्स के लिए गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और सरकारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं।
- नॉन-डीसीआर पैनलः ये पैनल वैश्विक स्रोत से प्राप्त कंपोनेंट्स द्वारा बनाए जाते हैं। ये आवासीय, कमर्शियल और औद्योगिक सोलर एप्लीकेशंस के लिए किफायती एवं उच्च एफिशियंसी वाले समाधान पेश करते हैं।
इनोवेशन, विश्वसनीयता और एनर्जी ऑप्टिमाईज़ेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईस्टमैन सोलर पैनल स्वच्छ व स्मार्ट भविष्य के लिए बनाए गए हैं।
- ईस्टमैन सोलर टॉल ट्यूबुलर बैटरीः ईस्टमैन सोलर टॉल ट्यूबुलर बैटरी (150एंपियरघंटा से 260 एंपियरघंटा) उच्च परफॉर्मेंस के एनर्जी स्टोरेज समाधान पेश करती हैं। ये सोलर सिस्टम के लिए स्थिर व विश्वसनीय पॉवर सप्लाई सुनिश्चित करती हैं।
- सोलर पीसीयू + सोलर लीथियम बैटरी कॉम्बोः ईस्टमैन का नया लॉन्च किया गया सोलर पीसीयू + सोलर लीथियम बैटरी कॉम्बो आधुनिक समय में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक कॉम्पैक्ट, हाई-परफॉर्मेंस समाधान है। यह फास्ट चार्जिंग, उच्च बैकअप और लंबी लाईफ सायकल के साथ आता है। इसलिए यह आवासीय और कमर्शियल एप्लीकेशंस के लिए उत्तम है। सोलर लीथियम बैटरी (कॉम्बो में शामिल) में बेहतर सुरक्षा के लिए बिल्ट-इन बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) दिया गया है। यह मेंटेनेंस-फ्री है, जिसमें वॉटर टॉप-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह जीरो एसिडिक वाष्प उत्सर्जित करती है, इसलिए इनडोर उपयोग के लिए सुरक्षित है। इसके लाईटवेट और कॉम्पैक्ट डिज़ाईन के कारण इसे इंस्टॉल करना आसान है, तथा यह कम जगह में आ जाती है।
ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025 में ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर ने अपने समाधानों का प्रदर्शन करके एक हरित भविष्य के साथ इनोवेटिव, सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी सोलर एनर्जी समाधानों की ओर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

Apply now and unlock exclusive affiliate rewards! https://shorturl.fm/EmJD6
Drive sales, earn big—enroll in our affiliate program! https://shorturl.fm/z90pT
Wow that was unusual. I just wrote an extremely long comment but after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Anyway, just wanted to say great blog!
What i do not understood is actually how you are not actually much more well-liked than you might be now. You’re so intelligent. You realize therefore considerably relating to this subject, made me personally consider it from so many varied angles. Its like women and men aren’t fascinated unless it is one thing to do with Lady gaga! Your own stuffs outstanding. Always maintain it up!