फिन वन यंग इंडियंस सेविंग्स हैबिट्स आउटलुक 2024: जयपुर के युवा बचत को लेकर बहुत अनुशासित हैं, 48% युवा प्रतिमाह 20% से 30% की बचत करते हैं

जयपुर: एंजेल वन लिमिटेड के डिजिटल फर्स्ट अभियान, फिन वन ने अपनी फिन वन यंग इंडियंस सेविंग्स हैबिट्स आउटलुक 2024 रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत में मिलेनियल्स और जेन ज़ी के विकसित होते हुए वित्तीय व्यवहार का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में आँकड़ों का संकलन अग्रणी रिसर्च फर्म, नीलसन मीडिया ने किया है। इस रिपोर्ट में जयपुर के युवाओं के वित्तीय व्यवहार पर टेक्नोलॉजी के प्रभाव, उनके द्वारा बचत करने के तरीके और निवेश की पसंद का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जयपुर में लगभग 93% युवा नियम से बचत करते हैं। 48% युवा अपनी 20% से 30% मासिक आय को बचत के लिए अलग रख देते हैं, और 34% युवा 30% से ज्यादा बचत करते हैं।

जयपुर में खासकर 22-25 साल के युवाओं द्वारा बचत की ऊँची दर से वित्तीय अनुशासन की बढ़ती संस्कृति प्रदर्शित होती है। 42% युवा स्टॉक्स में निवेश करते हैं, जबकि म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी आदि में निवेश करने वाले लोगों की संख्या कम है।

A purple circle with white text

Description automatically generated

जयपुर की मुख्य बातें:

  • बचत की संस्कृति: जयपुर में 93% उत्तरदाता नियम से बचत करते हैं। इनमें से 48% अपनी 20% से 30% आय बचत में लगाते हैं, और 34% लोग 30% से ज्यादा बचत करते हैं। 
  • निवेश की पसंद: बचत खाता निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प है, जिसमें 61% युवा निवेश करते हैं। 50% निवेशक स्टॉक्स में निवेश करते हैं। हालाँकि स्टॉक्स निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प है, जिसमें 38% लोग निवेश करते हैं। इसके बाद म्यूचुअल फंड में 38% और सावधि जमा में 34% लोग निवेश करते हैं। क्रिप्टोकरेंसी, मुख्यतः बिटकॉइन में केवल 2% लोग निवेश करते हैं।
  • खर्च करने की आदतें: जयपुर के निवासी खाने पर ज्यादा खर्च (74%) करते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उनकी डिस्पोजेबल आय बढ़ी है। इसलिए बाहर जाकर खाने-पीने और प्रीमियम, स्वास्थ्यवर्धक या विशेष खाद्य विकल्पों में वृद्धि हुई है।
  • जेन ज़ी निवेश में आगे: 22 से 25 वर्ष के 42% निवेशकों के साथ, जयपुर में युवा निवेश की दुनिया में नए हैं, जिससे बढ़ती वित्तीय जागरूकता और महत्वाकांक्षा प्रदर्शित होती है।
  • वित्तीय विकास की बाधाएँ: जीवन-यापन का बढ़ता खर्च जयपुर के लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे निवेश और बचत करने की क्षमता प्रभावित होती है। यद्यपि बचत खाता अभी भी आसान और पसंदीदा निवेश विकल्प बना हुआ है।
  • टेक्नोलॉजी और वित्तीय शिक्षा: जयपुर के युवाओं द्वारा वित्त प्रबंधन के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ रहा है। ऑटोमेटेड सेविंग्स टूल्स और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स युवाओं द्वारा बचत को सुव्यवस्थित करने में मदद कर रहे हैं, जिससे दैनिक वित्तीय निर्णयों में फिनटेक का बढ़ता प्रभाव प्रदर्शित होता है।

पार्थ धर, वाईस प्रेसिडेंट, एंजेल वन ने कहा, “जयपुर के युवाओं में बचत की संस्कृति बढ़ रही है। लगभग आधे युवा अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा भविष्य के लिए बचा रहे हैं। यह दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता के लिए एक अच्छा संकेत है। जीवन यापन के बढ़ते खर्च के बावजूद जयपुर के युवा बचत के आसान उपायों की मदद ले रहे हैं और वित्त प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे हैं। यहाँ स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ रहा है, तथा जेन ज़ी पूरी जानकारी के साथ जल्दी निवेश करने के लिए तत्पर हैं। फिन वन में हमारा उद्देश्य जयपुर की युवा पीढ़ी को वित्तीय ज्ञान और संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि वो वित्तीय निर्णय लेने में समर्थ बनें और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।”

इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पूरे भारत में 93% युवा अपनी मासिक आय का 20% से 30% हिस्सा बचत के लिए अलग रख देते हैं। वो स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। 58% निवेशक स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं, वहीं 39% भारतीय म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। 18 से 21 साल के युवा निवेशकों का स्टॉक्स की ओर रूझान ज्यादा है। 62% निवेशकों के लिए वित्तीय मार्गदर्शन का प्रथम स्रोत यूट्यूब तथा द्वितीय स्रोत उनके परिवार व दोस्त हैं। इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 71% उत्तरदाता वित्त के मामले में शिक्षित महसूस करते हैं।

इस सर्वे से भारत की युवा आबादी में वित्तीय शिक्षा, अनुशासित बचत और टेक्नोलॉजी के उपयोग का बढ़ता महत्व प्रदर्शित होता है। एंजेल वन अपने इनोवेटिव समाधानों और शिक्षा अभियानों द्वारा भारत में वित्तीय सशक्तीकरण लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Post

2 thoughts on “फिन वन यंग इंडियंस सेविंग्स हैबिट्स आउटलुक 2024: जयपुर के युवा बचत को लेकर बहुत अनुशासित हैं, 48% युवा प्रतिमाह 20% से 30% की बचत करते हैं

  • February 10, 2026 at 6:53 am
    Permalink

    Hiya, I’m really glad I have found this info. Nowadays bloggers publish only about gossips and net and this is actually frustrating. A good web site with interesting content, that’s what I need. Thanks for keeping this web-site, I will be visiting it. Do you do newsletters? Cant find it.

    Reply
  • June 26, 2026 at 12:10 pm
    Permalink

    An impressive share, I just given this onto a colleague who was doing a little analysis on this. And he in fact bought me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I feel strongly about it and love reading more on this topic. If possible, as you become expertise, would you mind updating your blog with more details? It is highly helpful for me. Big thumb up for this blog post!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *