विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जेन एस लाइफ ने अच्छी तरह सेजीवन जीने की कहानियों का मनाया जश्न

17 एपिसोड की पॉडकास्ट सीरीज़ “कहानी अभी बाकी है” लॉन्च, जो 60 साल के बाद के जीवन का जश्न मनाती है

29 अगस्त को शेमारू लाइफस्टाइल यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर नया एपिसोड हर शुक्रवार शाम 4 बजे

मुंबई, 21 अगस्त 2025: भारत में बढ़ते 60+ समुदाय को समर्पित विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और समृद्ध बनाने वाले लाइफस्टाइल ऐप जेन एस लाइफ (Gen S Life) ने अपनी ओरिजिनल पॉडकास्ट सीरीज “कहानी अभी बाकी है” की घोषणा की है। यह सीरीज 29 अगस्त 2025 को शेमारू लाइफस्टाइल के यूट्यूब चैनल पर विशेष रूप से प्रसारित होगी, जिसके 12 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ कर इस शो को 60+ दर्शकों को जोड़ने के लिए रणनीतिक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
इस पॉडकास्ट की मेजबानी करेंगी करिश्माई तराना राजा – प्रसिद्ध आरजे और भारतीय अभिनेत्री, जो अपनी विशिष्ट आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। “कहानी अभी बाकी है” उन अनकही कहानियों और बेबाक अनुभवों का द्वार खोलता है, जो 60+ पीढ़ी के जीवन के अनुभव, ज्ञान, हास्य और जज़्बे को उजागर करते हैं, जिनके उनके जीवन को आकार दिया और आज भी प्रासंगिक हैं।
ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करेंः https://www.instagram.com/reel/DNnLJBqsk84/?igsh=MTl0Z3JmZDNnMHBzMA%3D%3D
शेमारू लाइफस्टाइल यूट्यूब चैनल पर हर शुक्रवार शाम 4 बजे नए एपिसोड रिलीज होंगे, जिनमें स्वर्गीय उर्मिला अशर (गुज्जुबेन), टीकू तलसानिया, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, पद्मश्री भावना सोमैया, डॉ. पवन अग्रवाल, प्रह्लाद कक्कड़, संदीप सोपारकर, अयाज मेमन, बिनोद प्रधान, डेरियस श्रॉफ, मधु राजा, चिन्मय सेनगुप्ता, शमीम अख्तर, शशांक घोष, पुष्पा, सोहराब अर्देशिर और अवंतिका अकरकर सहित विविध पृष्ठभूमि की 17 प्रेरक हस्तियाँ शामिल होंगी। हर अतिथि अपनी अनूठी जीवन कहानियाँ और दृष्टिकोण साझा करेगा जो साबित करते हैं कि उम्र बढ़ना कहानी का अंत नहीं है: यह एक नया अध्याय है जो सुनाया जाना बाकी है।


जेन एस लाइफ की संस्थापक मीनाक्षी मेनन ने कहा, “इस विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, हम न केवल उम्र का जश्न मना रहे हैं, बल्कि अपने बुजुर्गों द्वारा दुनिया को दिए गए अनुभव और प्रेरणा का भी जश्न मना रहे हैं। कहानी अभी बाकी है, 60+ समुदाय को जोड़े रखने और उनकी बात सुनने की हमारी प्रतिबद्धता का ही एक विस्तार है। हर कहानी में गहराई, यादें और उम्मीद है। यह पॉडकास्ट समृद्ध जीवन जीने वाले इन अद्भुत वरिष्ठ नागरिकों को वह प्रसिद्धि देता है जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। हमारा मानना है कि कहानियों में पीढ़ियों को जोड़ने की शक्ति होती है, और यह सीरीज ऐसा ही करने का हमारा दिल से प्रयास है। आशा, दृढ़ता, प्रेम और जीवन की कहानियाँ।”
इस पॉडकास्ट का निर्माण और निर्देशन प्रशंसित टेलीविजन निर्माता और लेखक अनिर्बन भट्टाचार्य ने किया है, जो अपनी कहानी कहने की कला और निर्माण से जुड़ी विशेषज्ञता को इस प्रोजेक्ट से जोड़ते हैं। रचनात्मक यात्रा पर अनिर्बन ने कहा, “कहानी अभी बाकी है, का निर्माण एक समृद्ध अनुभव रहा है। हमने ऐसी कहानियाँ संकलित की हैं जो मार्मिक, हास्यप्रद, पुरानी यादों को ताज़ा करने वाली और वास्तविक हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अच्छी तरह से जीए गए जीवन की झलक दिखाती है। ये कहानियाँ शक्तिशाली, व्यक्तिगत हैं, और ये दुनिया द्वारा सुनी जाने की हकदार हैं।”
जनरल एस लाइफ आपको सुनने, हँसने और प्रेरित होने के लिए आमंत्रित करता है – क्योंकि हर वरिष्ठ नागरिक के लिए, जिसकी एक कहानी है, “कहानी अभी बाकी है”। इन कालातीत आवाज़ों से प्रेरणा लेने के लिए 29 अगस्त 2025 से शेमारू लाइफस्टाइल यूट्यूब चैनल पर ट्यून करें।

Share This Post

4 thoughts on “विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जेन एस लाइफ ने अच्छी तरह सेजीवन जीने की कहानियों का मनाया जश्न

  • February 9, 2026 at 2:18 pm
    Permalink

    Thank you for another great post. Where else could anyone get that type of information in such a perfect way of writing? I’ve a presentation next week, and I’m on the look for such information.

    Reply
  • June 25, 2026 at 6:56 am
    Permalink

    Nice blog right here! Additionally your site quite a bit up fast! What host are you the usage of? Can I am getting your affiliate hyperlink on your host? I desire my web site loaded up as quickly as yours lol

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *