होंडा कार्स इंडिया ने नई होंडा एलिवेट पेश की

ज्यादा बोल्ड डिजाईन, बेहतर केबिन और कई अत्याधुनिक फीचर्स से होंडा की मिड-साईज एसयूवी को मिला बोल्ड व नया एक्सप्रेशन

  • नए बोल्ड एक्सटीरियर में नई बोल्ड मेश ग्रिल, विशेष और रग्ड ट्राई-बार सिग्नेचर एलईडी पोजिशन लाईट, फुल-विड्थ कनेक्टेड सिग्नेचर एलईडी टेल लैंप, ग्लॉस ब्लैक स्टाईलिंग और क्लियर डार्क फिनिश के साथ नए फिनिश्ड 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील शामिल हैं।
  • बेहतर केबिन, जिसमें शांत और आरामदायक ड्राईविंग अनुभव के लिए सॉफ्ट टच फिनिश के साथ नया प्रीमियम ड्युअल टोन आईवरी-ब्लैक केबिन, ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स, प्रीमियम लैदर अपहोल्स्टरी, एक्टिव वेंटिलेशन सिस्टम के साथ फ्रंट एवं रियर सीट, रैप-अराउंड ऑम्बिएंट लाईटिंग (एक्टिव ऑरेंज), इलेक्ट्रोस्टेटिक टच एलईडी केबिन लाईट, और फ्रंट एवं रियर में यूएसबी-सी चार्जिंग पॉईंट दिए गए हैं।
  • साथ ही, इसमें 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा (मल्टी-व्यू), पॉवर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (ड्राईवर 8-वे, को-ड्राईवर 4-वे), पीएम2.5 एक्यूआई इंडीकेटर, ऑटो ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक व रियर पार्किंग सेंसर के साथ इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर और सुविधाएं हैं।
  • होंडा सेंसिंग इंटैलिजेंट एडास टेक्नोलॉजी लो-स्पीड फौलो के नए फीचर के साथ दी गई है।
  • यह 7 आकर्षक रंगों आएगी। साथ ही, नया ‘नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल’ रंग सिंगल टोन और ड्युअल टोन विकल्पों में आईवरी ब्लैक इंटीरियर के साथ उपलब्ध होगा। 
  • इसमें होंडा का प्रमाणित 1.5 ली. आई-वीटेक पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6-स्पीड एमटी एवं पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड सीवीटी के विकल्पों में उपलब्ध है।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर, 2026: भारत में प्रीमियम कारों के प्रमुख निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज नई होंडा एलिवेट पेश की। यह इसकी लोकप्रिय मिड-साईज एसयूवी की एक नई व ज्यादा बोल्ड अभिव्यक्ति है। इसे ‘‘ऑल न्यू, ऑल बोल्ड’’ के नजरिए से बनाया गया है। नई एलिवेट ज्यादा दमदार और ज्यादा एक्सप्रेसिव रोड प्रेजेंस के साथ बेहतर और प्रीमियम कम्फर्ट प्रदान करती है। इसमें कई अत्याधुनिक फीचर दिए गए हैं, जो होंडा के प्रमाणित इंजीनियरिंग डीएनए को बनाए रखते हुए ड्राईविंग को और ज्यादा आरामदायक व सुविधाजनक बनाते हैं।

यह नए युग के ग्राहकों की एसयूवी है, जो चुस्त और जोशीली जीवनशैली को पसंद करते हैं। नई एलिवेट हर सफर को ज्यादा आरामदायक, इन्ट्यूटिव और विश्वसनीय बनाकर उन्हें दायरों से आगे जाकर खोजने के लिए प्रेरित करती है।

श्री तोशियुकी यानागिसावा, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘होंडा एलिवेट ने अपने कॉन्फिडेंट डिजाईन, बहुउपयोगिता और आनंददायक ड्राईविंग अनुभव की मदद से ग्राहकों के साथ गहरा संबंध बना लिया है। नई एलिवेट इन खूबियों को और अधिक बढ़ाते हुए ज्यादा बोल्ड एक्सप्रेशन तथा डिजाईन, कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी एवं सुविधा में बड़े सुधार पेश कर रही है। भारत इसकी सेल के लिए सबसे प्रमुख बाजार है। इसलिए दुनिया में सबसे पहले एलिवेट को हमने यहीं पर लॉन्च किया है। इसकी बोल्ड, ज्यादा मजबूत स्टाईलिंग और बेहतर प्रीमियम फीचर्स को आज के एसयूवी ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। यह इस वित्तवर्ष में हमारी छः प्रमुख पेशकशों में से तीसरी है। हमें उम्मीद है कि नई एलिवेट आगामी त्योहारों के दौरान हमारी सेल में तेजी लेकर आएगी और हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाते हुए ग्राहकों को और ज्यादा आकर्षक विकल्प प्रदान करेगी।’’

नई होंडा एलिवेट की खूबियाँ

ज्यादा बोल्ड, मजबूत एक्सप्लोरर नजरिया

नई होंडा एलिवेट में नया एक्सटीरियर दिया गया है, जो ज्यादा कॉन्फिडेंट और मजबूत एसयूवी लुक प्रदान करता है। इसके फ्रंट फेशिया का डिजाईन बदलकर ग्लॉस ब्लैक अपर-मोल्डिंग ग्रिल एवं लोअर फ्रंट गार्निश के साथ ऑल-न्यू बोल्ड मेश ग्रिल को शामिल किया गया है। होंडा के ‘‘एच मार्क’’ की पोजिशनिंग को बदला गया है। नए रग्ड ट्राई-बार सिग्नेचर एलईडी पोजिशन लाईट्स की मदद से एक खास विज्युअल आईडेंटिटी बनाई गई है, जो फ्रंट एंड को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है।

नई होंडा एलिवेट की रग्ड और डायनामिक अपील को बढ़ाने के लिए ग्लॉस ब्लैक रियर लोअर बंपर गार्निश के साथ लोअर फ्रंट गार्निश तथा साईड और फेंडर गार्निश पर ग्लॉस-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें अपडेटेड रूफ रेल कलर और बर्लिना ब्लैक एवं डार्क क्लियर फिनिश में नए 17-इंच के ड्युअल-टोन मिलिंग अलॉय व्हील इसके स्पोर्टी और आधुनिक लुक को और आकर्षक बना देते हैं।

रियर में, नया फुल विड्थ कनेक्टेड सिग्नेचर एलईडी टेल लैंप दिया गया है, जो ज्यादा वाईड और आधुनिक विज्युअल इंप्रेशन बनाता है, जिसके साथ नई एलिवेट का बोल्ड और खास एक्सटीरियर डिजाईन पूरा होता है।

नई होंडा एलिवेट में एसयूवी की संतुलित डायमेंशंस को बरकरार रखा गया है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 4ए312 मिमी ग 1ए790 मिमी ग 1ए650 मिमी हैं। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिमी और व्हीलबेस 2,650 मिमी है। इन अनुपातों के साथ नए डिजाईन एलिमेंट इसकी कॉन्फिडेंट रोड प्रेजेंस और रग्ड एसयूवी लुक को और अधिक बेहतर बना देते हैं।

खास एक्सप्रेशन के लिए नए रंग

नई होंडा एलिवेट में नया कलर नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल (सिंगल टोन विकल्प में और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ ड्युअल टोन विकल्प में) पेश किया गया है। यह नया कलर प्रकृति से प्रेरित है, जो एसयूवी के बोल्ड कैरेक्टर को और बेहतर बनाते हुए एडवेंचर और सॉफिस्टिकेशन की भावना का विकास करता है।

एलिवेट को 7 आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा, जिनमें नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल (नया), ऑब्सिडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटलिक (सिंगल टोन और ड्युअल टोन विकल्पों में), लुनार सिल्वर मैटलिक, प्लेटिनम व्हाईट पर्ल (सिंगल टोन और ड्युअल टोन विकल्पों में), मेटेरॉयड ग्रे मैटलिक और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल शामिल हैं।

ज्यादा प्रीमियम एवं एक्टिव केबिन

नई एलिवेट में अर्बन एक्टिव एवं प्रीमियम केबिन पेश किया गया है, जो ओरिजनल मॉडल के विशाल, आरामदायक और व्यावहारिक इंटीरियर को और अधिक बेहतर बनाता है। यह ज्यादा प्रीमियम एवं आधुनिक एनवायरनमेंट पेश करता है। इसके अपडेटेड इंटीरियर में ज्यादा कम्फर्ट और रिफाईनमेंट के साथ एक्टिव और मॉडर्न कैरेक्टर है।

सॉफ्ट टच फिनिश के साथ प्रीमियम ड्युअल टोन आईवरी ब्लैक केबिन एक हवादार और आनंददायक वातावरण का निर्माण करता है। वहीं, एक्टिव ऑरेंज में रैप-अराउंड ऑम्बिएंट लाईटिंग के साथ नए इंटीरियर डेको गार्निश और पियानो ब्लैक एयर आउटलेट ट्रिम्स ज्यादा सॉफिस्टिकेटेड और प्रीमियम फील प्रदान करते हैं। केबिन के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रीमियम टच केबिन लाईट और इल्युमिनेटेड पैसेंजर साईड वैनिटी मिरर हैं, जो इंटीरियर को आधुनिक टच प्रदान करते हैं।

नई एलिवेट में प्रीमियम लैदर अपहोल्स्टरी और फ्रंट एवं रियर वेंटिलेटेड सीट्स के साथ सीटिंग का कम्फर्ट और अधिक बढ़ा दिया गया है। साथ ही, इसमें 8-वे ड्राईवर एवं 4-वे फ्रंट पैसेंजर पॉवर एडजस्टेबल सीट्स और वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। ये सभी खूबियाँ मिलकर केबिन के अनुभव को काफी बेहतर बना देती हैं, साथ ही, इसकी विशालता, व्यावहारिकता और दैनिक यूजेबिलिटी भी बनी रहती है, जिनके कारण एलिवेट ग्राहकों के लिए इतनी अधिक आकर्षक एसयूवी है।

दैनिक सुविधा बढ़ाने के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी

नई होंडा एलिवेट में अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर दिए गए हैं, जो ड्राईविंग को और ज्यादा इन्ट्यूटिव, कनेक्टेड एवं सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा (मल्टी-व्यू) वाहन के चारों ओर विस्तृत व्यू प्रदान करता है। वहीं, फ्रंट पार्किंग सेंसर तथा रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा सिस्टम वाहन को चलाने और पार्क करते वक्त ज्यादा आत्मविश्वास व नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसमें डिजिटल-एनालोग इंटीग्रेटेड मीटर के साथ 17.78 सेमी. (7-इंच) एचडी फुल-कलर टीएफटी मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रीमियम व्हाईट-ऑन-ब्लैक ग्राफिक्स के साथ फ्यूल कंजंप्शन, ट्रिप मीटर, आउटसाईड टेंपरेचर, जी-मीटर और क्लॉक जैसी मुख्य इन्फॉर्मेशन प्रदर्शित करता है। साथ ही, इसमें कस्टमाईजेबल वैहिकल और होंडा सेंसिंग सैटिंग्स भी हैं।

इस केबिन की मुख्य विशेषता इसके मध्य में 26.03 सेमी (10.25 इंच) फ्लोटिंग आईपीएस एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले, एन्ड्रॉयड ऑटो, वेबलिंक, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा (मल्टी-व्यू), मल्टी-एंगल रियर व्यू विद गाईडलाईंस, लेनवॉच व्यू, क्लॉक, कैलेंडर, कंपास, कस्टमाईजेबल पिक्चर और इन्फोटेनमेंट शॉर्टकट्स जैसे सुविधाजनक फंक्शन पेश करता है।

इसके टेक्नोलॉजी पैकेज में फ्रंट एवं रियर यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, ऑटो क्लीन एयर फंक्शन के साथ पीएम2.5 एयर क्वालिटी डिस्प्ले, इलेक्ट्रोस्टेटिक टच कंट्रोल और चार स्पीकर एवं चार ट्वीटर के साथ 8-स्पीकर प्रीमियम सराउंड सिस्टम शामिल है, जो सुविधा, कनेक्टिविटी और इन-केबिन अनुभव को और अधिक बेहतर बना देता है।

होंडा की प्रमाणित परफॉर्मेंस

नई होंडा एलिवेट होंडा के प्रमाणित 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन के साथ आ रही है, जिसमें 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन या स्पोर्टी 7 स्पीड पैडल शिफ्ट के साथ सीवीटी का विकल्प मिलता है। इसलिए यह स्पोर्टी परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है। यह इंजन 6,600 आरपीएम पर 89 किलोवॉट (121 पीएस) और 4,300 आरपीएम पर 145 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी एमटी के लिए 15.31 किलोमीटर/लीटर और सीवीटी के लिए 16.61 किलोमीटर/लीटर है।

बेहतर सुरक्षा और ड्राईविंग असिस्टैंस

नई होंडा एलिवेट होंडा के ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन करती है। इसमें अनेकों एक्टिव और पैसिव सेफ्टी टेक्नोलॉजी हैं, जो ज्यादा कॉन्फिडेंस और सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसके सेफ्टी पैकेज में छः एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक (सीवीटी में), ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, एजाईल हैंडलिंग असिस्ट के साथ वैहिकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, मल्टी-एंगल रियर कैमरा, 360 डिग्री व्यू कैमरा, फौलो मी होम और लीड मी टू कार फंक्शंस के साथ ऑटो हेडलैंप, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, लोअर एंकरेजेस और टॉप टीथर के साथ आईसोफिक्स-कंपैटिबल रियर साईड सीट्स और इंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ इम्मोबिलाईजर शामिल हैं। नई होडा एलिवेट में होंडा का एडवांस्ड कंपैटिबिलिटी इंजीनियरिंग (एसीई) बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो टकराने की स्थिति में सभी पैसेंजर्स की सुरक्षा बढ़ाता है और अन्य वाहनों को होने वाली क्षति को कम करता है।

नई एलिवेट में होंडा की एडवांस्ड ड्राईवर असिस्टैंस सेफ्टी टेक्नोलॉजी, होंडा सेंसिंग दी गई है, जो वाईड एंगल के साथ हाई-परफॉर्मेंस फ्रंट कैमरा, दूर तक जाने वाली डिटेक्शन क्षमताओं की मदद से सामने की सड़क पर नजर रखती है और किसी भी खतरे की स्थिति में ड्राईवर्स को तुरंत अलर्ट भेजती है। यह टेक्नोलॉजी जरूरत पड़ने पर टक्कर को रोक सकती है या उसकी तीव्रता को कम कर सकती है। होंडा सेंसिंग फीचर्स में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (सीएमबीएस), एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम (एलकेएएस), लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम शामिल हैं। सीवीटी वैरिएंट्स में लो स्पीड फौलो (एलएसएफ) कम स्पीड वाले ट्रैफिक में ड्राईविंग की सुविधा को और अधिक बढ़ा देता है।

ग्रेड्स और ट्रांसमिशन के विकल्प

नई होंडा एलिवेट मैन्युअल ट्रांसमिशन में पाँच ग्रेड, एसवी, वी, वीएक्स, जैडएक्स और जैडएक्स+ में और सीवीटी ट्रांसमिशन में चार ग्रेड, वी, वीएक्स, जैडएक्स और जैडएक्स+ में उपलब्ध होगी।

वॉरंटी और मन की शांति

नई होंडा एलिवेट खरीद की तारीख से 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरंटी के साथ आएगी। ग्राहकों को ओनरशिप के दौरान मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए इसके साथ 7 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी और 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी भी उपलब्ध होगी।

मूल्य रुपये में (एक्सशोरूम दिल्ली):

New ElevateSVVVXZXZX+ZX+ Black
MT11,80,00012,29,00013,93,00015,39,00016,80,00016,90,000
CVT_13,79,00015,39,00016,89,00018,30,00018,40,000
Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *