आईआईएफएल फाईनेंस ने वित्तीय समावेशन पर केंद्रित रहते हुए जम्मू-कश्मीर में अपनी क्रेडिट सेवाओं का विस्तार किया

अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाईनेंशल कंपनी (एनबीएफसी), आईआईएफएल फाईनेंस ने केंद्रीय प्रांत, जम्मू-कश्मीर में अपनी क्रेडिट सेवाओं का विस्तार किया है। इससे क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं से वंचित और बैंकिंग सेवाओं की कमी वाले स्थानों पर आवश्यक फाईनेंशल सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस कदम से वित्तीय समावेशन पर केंद्रित रहते हुए उन स्थानों पर औपचारिक क्रेडिट उपलब्ध होगा, जहाँ पहले ये सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। आईआईएफएल फाईनेंस ने अपनी शाखाएं खोलने के लिए मई, 2025 में आवश्यक कानूनी अनुमतियाँ प्राप्त कर ली हैं।

जम्मू पश्चिम चुनाव क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अरविंद गुप्ता, आईपीएस, डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज श्री शिव कुमार शर्मा, जेकेपीएस, एसएसपी एसीबी सेंट्रल जेकेयूटी श्री सुरिंदर कुमार, लीड-स्ट्रेटेजी, आईआईएफएल फाइनेंस श्री सुमित मिश्रा ने जम्मू के तालाब तिल्लो में शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर श्री मनीष मयंक, हेड, गोल्ड लोन बिज़नेस, आईआईएफएल फाईनेंस; श्री रविंदर यादव, रीज़नल मैनेजर, आईआईएफएल फाईनेंस और श्री अरुण कुमार शर्मा, टेरिटरी मैनेजर, आईआईएफएल फाईनेंस मौजूद थे।

जम्मू वेस्ट के माननीय विधायक, श्री अरविंद गुप्ता ने कहा, ‘‘यह इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति है। छोटे उद्यमियों के लिए क्रेडिट सेवाएं न केवल उनके आर्थिक उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करती हैं, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान देती हैं। हम इस क्षेत्र में आईआईएफएल फाईनेंस गोल्ड लोन का स्वागत करते हैं। हम पिछले एक दशक में उनके कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के प्रयासों की सराहना करते हैं।’’

श्री मनीष मयंक, हेड, गोल्ड लोन बिज़नेस, आईआईएफएल फाईनेंस ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में अपनी शाखा की शुरुआत हमने उन लोगों को फाईनेंशल सेवाएं प्रदान करने के लिए की है, जिन्हें अब तक औपचारिक फाईनेंस उपलब्ध नहीं हो पाता था। क्षेत्र में कई परिवार और छोटे व्यवसाय आजीविका की चुनौतियों से गुजर रहे हैं। यहाँ पर अपनी शाखाएं खोलकर हम उनकी मदद कर पाएंगे। हमने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप क्रेडिट सॉल्यूशंस विकसित किए हैं। हमें उम्मीद है कि इनसे परिवारों को और छोटे व्यवसायों को अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ जम्मू-कश्मीर में आईआईएफएल की शुरुआत इसकी कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी की गतिविधियों के अंतर्गत की गई है। इसके अलावा, राज्य में कंपनी कुपवाड़ा, बारामुला, श्रीनगर एवं अन्य क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास, हैल्थकेयर एवं सामुदायिक सशक्तीकरण पर केंद्रित होकर काम कर रही है। आईआईएफएल फाउंडेशन कश्मीर में एक दशक से अधिक समय से मौजूद है। शुरुआत में कंपनी ने कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान एलडी हॉस्पिटल में इन्क्यूबेटर मशीनों का सहयोग दिया। फाउंडेशन ने भारतीय सेना के सहयोग से एक सफल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी चलाया, जिससे रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, कोडिंग और ब्यूटीशियन ट्रेड के क्षेत्रों में 300 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इससे उन्हें नौकरियाँ एवं उद्यमिता के अवसर मिले तथा पूरे भारत में उन्हें प्लेसमेंट प्राप्त हुआ। आईआईएफएल फाउंडेशन ने हाल ही में लोलाब घाटी में स्थानीय हैल्थकेयर सपोर्ट के लिए एक एंबुलेंस दान में दी है।

Share This Post

4 thoughts on “आईआईएफएल फाईनेंस ने वित्तीय समावेशन पर केंद्रित रहते हुए जम्मू-कश्मीर में अपनी क्रेडिट सेवाओं का विस्तार किया

  • September 9, 2025 at 3:03 am
    Permalink

    I’m not that much of a online reader to be honest but your sites really nice, keep it up!
    I’ll go ahead and bookmark your site to come back down the road.

    All the best

    Reply
  • September 9, 2025 at 4:04 am
    Permalink

    Howdy I am so excited I found your web site, I really
    found you by accident, while I was looking on Aol for something
    else, Anyhow I am here now and would just like to say many thanks for a remarkable
    post and a all round enjoyable blog (I also love the theme/design),
    I don’t have time to browse it all at the moment but I
    have book-marked it and also added in your RSS feeds, so when I have time I will be back to read more,
    Please do keep up the fantastic job.

    Reply
  • February 10, 2026 at 5:19 pm
    Permalink

    Hello, Neat post. There is an issue with your website in internet explorer, could check this… IE nonetheless is the marketplace chief and a large part of other folks will omit your magnificent writing because of this problem.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *