इनडीड ने 2025 के लिए भारत में सबसे अधिक मांग में रहने वाली नौकरियों का खुलासा किया

  • आर्किटेक्ट टेक पदों को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में रहे सबसे ऊपर।
  • शहरीकरण और सस्टेनेबल डिज़ाईन के कारण आर्किटेक्ट्स की मांग बढ़ी, जो 2025 में भारत की सर्वोच्च नौकरी है

बैंगलोर:  भारत में सालों से नौकरी के बाजार में टेक-सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, डेटा साईंटिस्ट्स, और एआई स्पेशलिस्ट्स का वर्चस्व रहा है। लेकिन 2025 में आर्किटेक्ट्स ने उन सभी को पीछे छोड़ दिया है।

ग्लोबल मैचिंग और हायरिंग प्लेटफॉर्म, इनडीड ने आज 2025 में भारत की सर्वोच्च नौकरियों की सूची जारी की। इसके मुताबिक देश में आर्किटेक्ट्स इस समय सबसे ज्यादा मांग में हैं। उनकी नौकरी में साल-दर-साल 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा उनका औसत वार्षिक वेतन 14,95,353 रुपये है। नौकरियों की पोस्टिंग, वेतन, और विकास की क्षमता के आधार पर तैयार की गई यह रैंकिंग प्रदर्शित करती है कि भारत में तेजी से होता शहरीकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी, और सस्टेनेबल निर्माण की मांग नियुक्तियों को किस प्रकार प्रभावित कर रही है। मेट्रो शहरों के विस्तार, स्मार्ट सिटीज़ के उदय और कंपनियों द्वारा एनर्जी-एफिशियंट ऑफिस स्पेसेज़ में निवेश के साथ आर्किटेक्ट्स इस परिवर्तन में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

इनडीड इंडिया में हेड ऑफ सेल्स, शशि कुमार ने कहा, ‘‘नॉन टेक पद कई सालों में पहली बार सूची में सबसे ऊपर आए हैं। भारत के विकसित होते हुए शहरों, नए कमर्शियल केंद्रों, और तेजी से बढ़ती रियल ईस्टेट के कारण भविष्य का डिज़ाईन करने वाले आर्किटेक्ट्स की मांग बढ़ रही है।’’

सूची में अभी भी ऊपर रहने वाले टेक और डेटा के पद:

जहाँ एआई कार्यशैली के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वहीं बुनियादी टेक्नोलॉजी के पद भी महत्वपूर्ण हैं, जो टेक्नोलॉजी के परिवेश को मजबूत, सुरक्षित और विस्तारयोग्य बनाए हुए हैं। बड़े डेटासेट को नियंत्रित और डिकोड करने वाले डेटा इंजीनियर्स और डेटा एनालिस्ट्स से लेकर सिस्टम की स्टेबिलिटी बनाए रखने वाले साईट रिलायबिलिटी इंजीनियर्स और टेक्निकल कंसल्टैंट्स तक, ये सभी पद व्यवसाय को चुस्त, प्रभावशाली और भविष्यरोधी बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। जहाँ संगठन ऑपरेशनल एफिशियंसी और दृढ़ता को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं इन टेक पदों पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स न केवल भारत के टेक उद्योग का भविष्य तय करते हैं, बल्कि दीर्घकालिक डिजिटल परिवर्तन को भी सुगम बनाते हैं।

श्री कुमार ने आगे कहा, ‘‘भारत के 2025 में दाखिल होने के साथ टेक का दबदबा कायम है, लेकिन आर्किटेक्चर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और शहरी प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में भी तेजी आ रही है। ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग बढ़कर अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गई है, जो भारत में डिज़ाईन, निर्माण और विकास की कहानी को आगे बढ़ा सकें।’’

भारत में सर्वोच्च 15 नौकरियों की पूरी रैंकिंगः 2025 में भारत की सर्वश्रेष्ठ नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए।

रैंकनौकरी का पदमाध्य वेतन (भारतीय रुपये में)नौकरी की पोस्टिंग में % बदलाव (YoY) 2023 – 2024
1आर्किटेक्ट₹ 14,95,35381%
2सीनियर जावा डेवलपर₹ 15,45,72458%
3ऑपरेशन मैनेजर₹ 8,16,00658%
4टेक्निकल लीड₹ 16,88,63253%
5डेटा इंजीनियर₹ 16,02,85848%
6एसएपी कंसलटैंट ₹ 14,08,03144%
7प्रोजेक्ट मैनेजर₹ 9,60,58143%
8डेटा एनालिस्ट₹ 8,51,05441%
9सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर₹ 13,58,75035%
10साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर₹ 16,63,88133%
11सॉफ्टवेयर टेस्ट इंजीनियर₹ 8,94,34232%
12यूज़र एक्सपीरियंस डिज़ाइनर₹ 9,32,76426%
13टेक्निकल कंसलटैंट₹ 12,65,86517%
14सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट₹ 24,20,49517%
15डेटा साइंटिस्ट₹ 13,78,39013%

विधिः

इनडीड ने यह सूची भारत में पूर्णकालिक पदों के लिए 2023 से 2024 के बीच औसत बुनियादी वेतन और पोस्टिंग में हुई वृद्धि के आधार पर तैयार की है।

Share This Post

826 thoughts on “इनडीड ने 2025 के लिए भारत में सबसे अधिक मांग में रहने वाली नौकरियों का खुलासा किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *