क्लूक ने शुरू किया ‘द बेस्ट यू’ नाम का डिजिटल कैंपेन, जो भारती सिंह के साथ यात्रा के ज़रिए खुद में बदलाव का जश्न मना रहा है

नई दिल्ली, 27th जून- क्लूक, जो एक ट्रैवल और एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म है और जो एशिया में घूमने-फिरने का तरीका बदल रहा है, उसने भारत में अपना नया ब्रांड कैंपेन शुरू किया है। जिसका नाम है ‘द बेस्ट यू’। यह एक कहानी-आधारित पहल है, जो दिखाती है कि यात्रा कैसे इंसान को भावनात्मक अनुभवों से भरपूर बना सकती है। इस कैंपेन में खास हैं भारत की कॉमेडी स्टार भारती सिंह, जो इस बार हँसाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को फिर से जानने के लिए एक यात्रा पर निकलती हैं। इस अभियान को एक नए ब्रांड फिल्म (link – Bharti Singh’s Best Self in Dubai! ✨ – YouTube) के ज़रिए दिखाया गया है, जिसमें भारती की यात्रा के दौरान होने वाले भावनात्मक बदलाव को दिखाया गया है।

क्लूक का ‘द बेस्ट यू’ कैंपेन, जिसमें भारती सिंह नजर आ रही हैं, एक सीधी लेकिन दिल को छूने वाली बात सामने लाता है। यात्रा सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप कहाँ जा रहे हैं, बल्कि इस बारे में है कि उस सफर में आप कैसे इंसान बनते हैं।

भारती सिंह और ट्रैवल स्टोरीटेलिंग की एक नई शुरुआत

अपनी हाजिरजवाबी, खुलेपन और मजबूती के लिए मशहूर भारती सिंह ने सालों तक लोगों की आलोचनाएं झेली हैं। जैसे बॉडी शेमिंग और समाज की उम्मीदो पर खरा उतरने की होड। यह कैंपेन उनकी कहानी को एक नया रूप देता है, जहाँ वे ऐसे अनुभवों से गुजरती हैं जो दिल से जुड़े है, नए और बेहद निजी हैं। हर पल उन्हें ठहरने, महसूस करने और खुद से दोबारा जुड़ने का मौका देता है।

भारती सिंह ने कहा कि – “बहुत कम लोग जानते हैं कि इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मैंने कैसी यात्रा तय की है, सालों से लोगों ने मुझे ये बताया कि मुझे अपनी जिंदगी कैसे जीनी चाहिए। लेकिन अब मैं रुकना चाहती हूँ, गहरी सांस लेना चाहती हूँ और कुछ ऐसा करना चाहती हूँ जो सिर्फ मेरे लिए हो। यात्रा से मुझे वो मौका मिलता है। खुद से जुड़ने का, नएपन को अपनाने का, और छोटी-छोटी चीज़ों में खुशी पाने का, जो सच में मेरे दिल को छूती हैं।”

यह पूरी यात्रा यूएई में शूट की गई है, जहाँ भारती के सफर में कई गहरे और यादगार पल शामिल हैं। चाहे वो टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी की अनोखी और रंग-बिरंगी दुनिया में कदम रखना हो, या ऐसे आर्ट स्पेस में जाना जहां कल्पनाएं जाग उठती हैं। हर अनुभव खास है। यहाँ तक कि रेगिस्तान की शांति और रोमांच से भरी सफारी भी उन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी से दूर ले जाती है। यह कैंपेन सफर और भारती दोनों का एक नया रूप दिखाता है, और याद दिलाता है कि कभी-कभी खुशी को चुनना ही सबसे खूबसूरत यात्रा होती है।

नई सोच वाले यात्रियों के लिए तैयार किया गया

आज के युवा यात्री, खासकर मिलेनियल्स और जेन जेड, अब सिर्फ जगहों को देखने के लिए यात्रा नहीं करते। क्लूक की हाल की ट्रैवल पल्स स्टडी के मुताबिक, हर 3 में से 2 भारतीय यात्री कहते हैं कि वे केवल घूमने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बदलने और समझने के लिए यात्रा करते हैं। यह कैंपेन इसी बदलाव को समझता है और यात्रियों से जुड़ता है उनकी सच्ची कहानियों, पहचान से जुड़े पलों और ऐसे अनुभवों के ज़रिए जो उनके लिए ही बने लगते हैं। अब लोग सिर्फ खूबसूरत तस्वीरों वाली छुट्टियों की तलाश में नहीं हैं, बल्कि ऐसे सच्चे अनुभव चाहते हैं जो उन्हें खुशी, सुकून और हैरानी का अहसास कराएं।

शिवम त्यागी, क्लूक इंडिया और मिडिल ईस्ट के मार्केटिंग लीड ने बताया की – ‘द बेस्ट यू’ सिर्फ एक कैंपेन नहीं है। यह क्लूक का वादा है कि हर यात्रा को पर्सनल, खुशी से भरी और दिल से जुड़ी हुई बनाई जाए, आज के लोग ऐसी यात्राएं चाहते हैं जो उनकी पहचान और उनके जीवन के इस खूबसूरत मोड़ को दिखाएं। सफर सिर्फ उन जगहों के बारे में नहीं होता जहाँ हम जाते हैं, बल्कि उन एहसासों के बारे में होता है जो हम अपने साथ वापस लाते हैं, जैसे कि हँसी, खाना, नए लोग, और रास्ते में बनने वाली कहानियाँ। भारती का सफर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि जब आप एक पल रुककर खुद को चुनते हैं, तो क्या कुछ संभव हो सकता है।”

इस कैंपेन की खास बात एक ब्रांड फिल्म है, जो तीन भागों में बनी है। हर एपिसोड भारती के सफर के एक अलग भावनात्मक पहलू को दिखाता है। यह फिल्म क्लूक के ग्लोबल विज़न का हिस्सा है, जिसे और आगे बढ़ाया गया है।

‘द बेस्ट यू’ कैंपेन, जिसमें मैरी कोंडो भी शामिल हैं, उसके इंडिया चैप्टर को एक ट्रेलर, बिहाइंड-द-सीन झलकियों और Instagram व YouTube पर 500 से ज़्यादा क्रिएटर्स की कम्युनिटी के ज़रिए प्रमोट किया गया है।

खोजिए अपना द बेस्ट यू

लोगों को अपना खुद का ‘द बेस्ट यू’ ढूंढने में मदद करने के लिए, क्लूक ने एक इंटरऐक्टिव ट्रैवल पर्सनैलिटी क्विज लॉन्च किया है। यह क्विज यूज़र्स की खास पसंद और सफर के अंदाज़ के हिसाब से उन्हें खास ट्रैवल एक्सपीरियंस से जोड़ता है। चाहे आप शांतिप्रिय एक्सप्लोरर हों, मस्ती पसंद वाइब सीकर हों, या इन दोनों को ही पसंद करने वाले हों।

इस कैंपेन में दिखाए गए सभी ट्रैवल एक्सपीरियंस क्लूक पर आसानी से बुक किए जा सकते हैं, ताकि आप अपने तरीके से सफर का मजा ले सकें। चाहे आप अकेले यात्रा कर रहे हों, अपने पार्टनर के साथ या परिवार के साथ ही क्यों न हों यह आपके लिए एक न्योता है खुद को फिर से खोजने का।

क्या आप अपने बेस्ट वर्जन से मिलने के लिए तैयार हैं?

आपकी यात्रा यहीं से शुरू होती है – thebestyou.com

Share This Post

8 thoughts on “क्लूक ने शुरू किया ‘द बेस्ट यू’ नाम का डिजिटल कैंपेन, जो भारती सिंह के साथ यात्रा के ज़रिए खुद में बदलाव का जश्न मना रहा है

  • February 8, 2026 at 7:24 pm
    Permalink

    A person essentially help to make seriously articles I would state. This is the very first time I frequented your website page and thus far? I surprised with the research you made to make this particular publish incredible. Magnificent job!

    Reply
  • February 20, 2026 at 11:00 pm
    Permalink

    I enjoy the efforts you have put in this, thankyou for all the great articles.

    Reply
  • February 21, 2026 at 6:20 am
    Permalink

    Thank you for sharing superb informations. Your website is so cool. I’m impressed by the details that you have on this web site. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my friend, ROCK! I found just the information I already searched all over the place and simply couldn’t come across. What a perfect site.

    Reply
  • March 1, 2026 at 2:46 am
    Permalink

    Someone essentially help to make seriously articles I would state. This is the very first time I frequented your web page and thus far? I amazed with the research you made to make this particular publish incredible. Great job!

    Reply
  • March 1, 2026 at 3:07 am
    Permalink

    I’ll right away clutch your rss as I can not in finding your email subscription link or e-newsletter service. Do you’ve any? Kindly allow me understand in order that I could subscribe. Thanks.

    Reply
  • March 3, 2026 at 3:04 am
    Permalink

    Great paintings! This is the type of information that should be shared around the internet. Shame on Google for now not positioning this publish higher! Come on over and talk over with my web site . Thanks =)

    Reply
  • March 3, 2026 at 3:54 am
    Permalink

    Hi, Neat post. There’s a problem along with your web site in web explorer, may check this?K IE still is the market chief and a large component of other folks will miss your great writing because of this problem.

    Reply
  • March 4, 2026 at 4:41 pm
    Permalink

    Great beat ! I wish to apprentice whilst you amend your site, how could i subscribe for a weblog site? The account helped me a applicable deal. I had been a little bit familiar of this your broadcast provided bright transparent idea

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *