लावा ने ब्लेज़ प्रो 5जी लॉन्च किया

जयपुर: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड, लावा ने आज बड़े उत्साह के साथ अपने सबसे नए स्मार्टफोन– लावा ब्लेज़ प्रो 5जी को सिर्फ 12,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतरने की घोषणा की है। ब्लेज़ प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 सुपर-फास्ट प्रोसेसर लगाया गया है। ब्लेज़ प्रो 5जी में ब्लोटवेयर से पूरी तरह मुक्त एंड्रॉइड-13 ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है, जो 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ उपलब्ध है जिसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 3 अक्टूबर से लावा के रिटेल नेटवर्क के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म– अमेज़न पर उपलब्ध होगा।
रंग बदलने वाले बैक पैनल के साथ यह स्मार्टफोन दो बेहतरीन रंगों- स्टारी नाइट और रेडियंट पर्ल में उपलब्ध होगा।
ब्लेज़ प्रो 5जी का 6.78-इंच 120 हर्ट्ज डिस्प्ले वाकई दिल को लुभाने वाला है, और यह इसकी सबसे खास विशेषताओं में से एक है। इसका शानदार स्क्रीन बिल्कुल संजीव रंगों, गहरे कंट्रास्ट और बारीकियों को एकदम सटीक तरीके से दिखाता है। फोटोग्राफी के शौकीन लोग ईआईएस सपोर्ट के साथ 50एमपी डुअल एआई रियर कैमरे से तस्वीरें खींचने का आनंद लेंगे। इसमें 8 एमपी का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का एडवांस्ड कैमरा सॉफ़्टवेयर AI-संचालित ऑप्टिमाइजेशन के ज़रिये तस्वीरों को और बेहतर बना देता है, जिससे हर शॉट तस्वीर के लिए एकदम सही बन जाती है।
इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जो सचमुच बेहद दमदार है, साथ ही बॉक्स में फास्ट चार्जिंग के लिए 33 वॉट का टाइप-सी चार्जर भी उपलब्ध है।
ब्लेज़ प्रो 5जी उपयोगकर्ताओं को “फ्री होम सर्विस” की पेशकश भी करता है, जिसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन से संबंधित सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। लावा हमेशा से ही किसी भी प्रोडक्ट को डिजाइन करने और लॉन्च करने से पहले ग्राहकों को ध्यान में रखता है, और इस पहल के माध्यम से ब्रांड ने ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की है।

44038s
I loved as much as you will receive carried out right here. The sketch is attractive, your authored material stylish. nonetheless, you command get bought an impatience over that you wish be delivering the following. unwell unquestionably come further formerly again since exactly the same nearly very often inside case you shield this hike.
Spot on with this write-up, I really assume this web site wants rather more consideration. I’ll most likely be again to read way more, thanks for that info.