‘मेन ऑफ़ प्लेटिनम’ ने मॉडर्न सफलता के हर अंदाज़ के लिए नए डिज़ाइन्स के साथ अपना कलेक्शन पेश किया

रोहित शर्मा और अनिरुद्ध रविचंदर के साथ लॉन्च किया गया यह कलेक्शन बोल्ड स्टेटमेंट पीसेस और कंटेम्पररी स्टाइल फॉरवर्ड डिज़ाइन्स को शामिल करता है। यह उन पुरुषों को दर्शाता है जो अपनी सफलता की यात्रा के अलग-अलग चरणों में हैं।
13 अक्टूबर 2026, मुंबई: प्लैटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (PGI) इंडिया ने मेन ऑफ प्लेटिनम का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें चेन, पेंडेंट, ब्रेसलेट और रिंग्स शामिल हैं, जो पुरुषों की सफलता की यात्रा के अलग-अलग चरणों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ब्रांड के नए कैंपेन में रोहित शर्मा और अनिरुद्ध रविचंदर ने इसे प्रमोट किया है। यह कलेक्शन एक खास सोच को सामने लाता है: कामयाबी का मतलब है मज़बूत चरित्र—अपना रास्ता खुद बनाने का पक्का इरादा, आगे बढ़ते रहने का हौसला और वे मूल्य जो कामयाबी को एक स्थायी अर्थ देते हैं।
यह कलेक्शन ‘मेन ऑफ़ प्लेटिनम’ की दुनिया को और बड़ा बनाता है। इसमें बोल्ड और खास प्लेटिनम ज्वेलरी के साथ-साथ हल्के और मॉडर्न डिज़ाइन भी शामिल हैं, जिन्हें रोज़ाना पहना जा सकता है। तराशे हुए आकार, जियोमेट्रिक सतहें, आपस में जुड़े हुए लिंक और रंगों व फ़िनिश का सोच-समझकर किया गया कंट्रास्ट—ये सब मिलकर पर्सनल स्टाइल की एक अलग पहचान बनाते हैं। इसमें ऐसी ज्वेलरी है जो कामयाबी और रुतबे को दिखाती है, तो ऐसी भी जो किसी पुरुष की पहचान का हिस्सा बन जाती है।
रोहित शर्मा का संयम और नेतृत्व उनके उस चरित्र और मूल्यों को दर्शाता है जो सफलता को बनाए रखते हैं। अनिरुद्ध रविचंदर का खुद पर भरोसा और लगातार आगे बढ़ने की इच्छा उनके उस चरित्र को दिखाती है जो सफलता दिलाता है। उनके अलग-अलग सफ़र, इस ज्वेलरी को इसे पहनने वाले पुरुषों की पसंद और मूल्यों से जोड़ने का एक ज़रिया बनते हैं।
हर पीस के केंद्र में प्लैटिनम है — एक कीमती धातु जो अपनी टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। इसकी मजबूती और प्राकृतिक सफेद रंग उन डिज़ाइन्स का आधार बनते हैं जो भारी स्टेटमेंट पीसेस से लेकर रिफाइंड एवरीडे ज्वेलरी तक फैले हैं। हर पीस को उसे पहनने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए बनाया जाता है।

रोहित शर्मा ने कहा: “रोहित शर्मा ने कहा: “प्लैटिनम अपनी मज़बूती के लिए जाना जाता है। मुझे लगता है कि यही खूबी इसे उस जज़्बे का मज़बूत प्रतीक बनाती है जो मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ते रहने के लिए ज़रूरी है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सफलता तो ज़रूरी है ही, लेकिन आप उसे कैसे हासिल करते हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। दबाव में आप क्या फ़ैसले लेते हैं, हालात आपके मन-मुताबिक न होने पर आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और आप लोगों को साथ लेकर कैसे चलते हैं – ये बातें बताती हैं कि आप असल में कैसे इंसान हैं। ‘मेन ऑफ़ प्लैटिनम’ में इसी तरह के जज़्बे और सोच से मैं गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ।”
अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा: “अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा: “मेरे लिए, सफलता का मतलब हमेशा खुद पर भरोसा करना, अपना रास्ता खुद बनाना और लगातार आगे बढ़ते रहना रहा है। लोग हमेशा अपनी राय देंगे कि आपको क्या करना चाहिए या आपको कैसा होना चाहिए, लेकिन खुद के प्रति सच्चे रहने का पक्का इरादा ही असल में मायने रखता है। ‘मेन ऑफ़ प्लेटिनम’ में दिखाए गए इसी तरह के व्यक्तित्व से मैं गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। प्लेटिनम अपनी मज़बूती के लिए जाना जाता है, और मेरे लिए, यह उस आंतरिक शक्ति का एक सशक्त प्रतीक है जो विश्वास बनाए रखने, कुछ नया रचने और आगे बढ़ते रहने के लिए ज़रूरी है।”
प्लैटिनम गिल्ड इंटरनेशनल में ग्लोबल मार्केट डेवलपमेंट की हेड और इंडिया व एमई, की मैनेजिंग डायरेक्टर, वैशाली बनर्जी ने कहा: “पुरुष अब अपनी ज़िंदगी में कई तरह से और कई मौकों पर ज्वेलरी पहन रहे हैं। इस कलेक्शन के साथ, हम ‘मेन ऑफ़ प्लैटिनम’ को सिर्फ़ कामयाब लोगों के लिए खास पीस से आगे बढ़ाकर, उन युवा पुरुषों के लिए भी डिज़ाइन-फ़ॉरवर्ड विकल्प ला रहे हैं जो अपना स्टाइल बना रहे हैं। यह पुरुषों की ज्वेलरी कैटेगरी में प्लैटिनम की जगह को और बड़े पैमाने पर दिखाता है। ये डिज़ाइन ‘मेन ऑफ़ प्लैटिनम’ की वैल्यूज़ को असल रूप में सामने लाते हैं। साथ ही, रोहित शर्मा और अनिरुद्ध रविचंदर – जो आज भारतीय पुरुषों के एक बड़े वर्ग के लिए आइकॉन हैं – ऐसे पीस पहनते हैं जो उनके अलग-अलग स्टाइल और सफ़र को दर्शाते हैं, जबकि पूरा कलेक्शन प्लैटिनम की टिके रहने की क्षमता को जोड़ता है। इसकी मज़बूती उस कैरेक्टर को दिखाती है जो लंबे समय तक चलने वाली कामयाबी के पीछे होता है।”
