विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन…

गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री ने विधि विधान से किया पूजन…

गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व का शुभारंभ मंगलवार प्रातः काल श्रीनाथजी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथजी की पूजा-आराधना की। ततपश्चात मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने करबद्ध होकर श्रीनाथजी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव में तरंगित रहा।

Share This Post

One thought on “विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन…

  • February 9, 2026 at 12:45 pm
    Permalink

    Nice blog right here! Also your web site rather a lot up fast! What web host are you the usage of? Can I get your affiliate hyperlink in your host? I desire my website loaded up as quickly as yours lol

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *