OPPO ने कूलिंग फैन के साथ भारत का एकमात्र स्मार्टफोन- OPPO K13 Turbo Pro 5G और OPPO K13 Turbo 5G लॉन्च किया

  •  OPPO K13 Turbo Pro 5G और K13 Turbo 5G में खास भरतीय गेमर्स और पॉवर यूज़र्स के लिए विकसित किए गए हैं, OPPO के सेल्फ-डेवलप्ड स्टॉर्म इंजन, शक्तिशाली प्रोसेसर, 7,000 mAh की शक्तिशाली बैटरी, 80वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग, और 1.5के एमोलेड डिस्प्ले, जो पेश करते हैं, नैक्स्ट- जेन परफॉर्मेंस और इनोवेशन।
  •  OPPO K13 Turbo Pro 5G का प्रभावी मूल्य 24,999 रुपये है, और इसकी सेल 15 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, वहीं OPPO K13 Turbo 5G 18 अगस्त, 2025 से Flipkart , OPPO India E-store और रिटेल स्टोर पर बिकना शुरू होंगे।
  •  OPPO ने 1,799 रुपये के शुरुआती मूल्य में कंपैक्ट और बेहतरीन फीचर वाले OPPO ENCO BUDS 3 PRO भी लॉन्च किए, जो बेहतर साउंड के साथ लंबी चलने वाली परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

नई दिल्ली, 11 अगस्त, 2025: OPPO India ने OPPO K13 Turbo Series 5G पेश की है। इस सीरीज़ में दो
स्मार्टफोन हैं, OPPO K13 Turbo Pro 5G और OPPO K13 Turbo 5G। ये बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आने
वाले भारत के पहले स्मार्टफोन हैं, जो स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। इन्हें शानदार
परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए डिज़ाईन किया गया है। इसलिए यह सीरीज़ गेमिंग, हैवी मल्टीटास्किंग, और
लंबे समय तक आउटडोर इस्तेमाल के लिए उत्तम है। इसमें आधुनिक एक्टिव और पैसिव थर्मल डिज़ाईन, शक्तिशाली
प्रोसेसर, और 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह 120हर्ट्ज़ आई-
फ्रेंडली ई-स्पोर्ट्स लेवल की फ्लैट स्क्रीन के साथ आता है। K13 Turbo Series भारी टास्क के लिए भी सतत और
हाई-परफॉर्मेंस अनुभव प्रदान करती है। इसलिए यह आज के डायनामिक और परफॉर्मेंस पर केंद्रित युवाओं के लिए
उत्तम सीरीज़ है।
इस सीरीज़ के 8जीबी+128जीबी वैरिएंट शुरुआती मूल्य ₹27,999 रुपये तथा 8जीबी+256जीबी वैरिएंट का
शुरुआती मूल्य ₹29,999 रुपये है। OPPO K13 Turbo 5G तीन रंगों – व्हाईट नाईट, पर्पल फैंटम, और मिडनाईट
मैवेरिक में उपलब्ध होगा। OPPO K13 Turbo Pro 5G का शुरुआती मूल्य 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए
₹37,999 रुपये और 12जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए ₹39,999 है। यह सिल्वर नाईट, पर्पल फैंटम, और
मिडनाईट मैवेरिक रेसिंग डिज़ाईन में उपलब्ध होगा। इन दोनों स्मार्टफोन की प्रि-बुकिंग 11 अगस्त, 2025 से शुरू
होगी। K13 Turbo Pro 5G की सेल 15 अगस्त, 2025 से शुरु होगी, तथा K13 Turbo 5G की सेल 18 अगस्त,
2025 से शुरू होगी। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart, OPPO India के ई-स्टोर तथा रिटेल स्टोर्स पर मिलेंगे। सेल के
पहले दिन प्रि-बुकिंग की अवधि में ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के साथ 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट तथा एक्सचेंज
बोनस का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ये स्मार्टफोन खरीदे जा सकेंगे।
इन सभी ऑफर्स के बाद इन स्मार्टफोन का प्रभावी मूल्य के 13 टर्बो 5जी के लिए ₹24,999 रुपये और ₹26,999
रुपये तथा K13 Turbo Pro 5G के लिए ₹34,999 रुपये और ₹36,999हो जाएगा। OPPO K13 Turbo
Series के लिए Flipkart मिनट्स द्वारा टर्बो स्पीड डिलीवरी भी की जाएगी।
OPPO India के हेड ऑफ प्रोडक्ट कम्युनिकेशन, सैवियो डिसूज़ा ने कहा, ‘‘K13 Turbo Series हैवी परफॉर्मेंस

पसंद करने वाले गेमर्स और हैवी यूज़र्स के लिए बनी है, जो अपने स्मार्टफोन में पॉवर, स्पीड, एंड्योरेंस के साथ
बेहतरीन कूलिंग भी चाहते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन आधुनिक थर्मल डिज़ाईन, हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट, जीवंत हाई-
रिफ्रेश डिस्प्ले, और बड़ी क्षमता की बैटरी के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। जिससे फ्लैगशिप ग्रेड की
गेमिंग और पूरे दिन शानदार प्रोडक्टिविटी मिलती है। आम स्मार्टफोन में होने वाली हीटिंग और बैटरी ड्रेन की
समस्या इन सीरीज़ में नहीं है।

Flipkart में वाईस प्रेसिडेंट – मोबाईल्स, स्मृति रविचंद्रन ने कहा, ‘‘भारत में मोबाईल गेमिंग जबरदस्त तेजी से बढ़
रही है। नई पीढ़ी के युवा तथा परफॉर्मेंस पर केंद्रित ग्राहक ऐसे स्मार्टफोन चाहते हैं, जो मूल्य या विश्वसनीयता से
समझौता किए बिना गेमिंग के लिए उत्तम हों। OPPO K13 Turbo Series इस मांग को पूरा करती है। इसमें
बेहतरीन परफॉर्मेंस, लंबी चलने वाली बैटरी और एडवांस्ड कूलिंग जैसे इनोवेटिव फीचर शामिल हैं, जो गेमिंग का
शानदार अनुभव सुनिश्चित करते हैं। OPPO India के साथ हमारी स्थायी पार्टनरशिप के तहत हम Flipkart के
माध्यम से यह पॉवर-पैक्ड सीरीज़ लाखों ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि यह सीरीज़
मिड-रेंज स्मार्टफोन के मानकों को बदल देगी।’’
स्टॉर्म इंजन, अब तक की सबसे शक्तिशाली एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी
OPPO K13 Turbo Series में पहली बार अत्याधुनिक एक्टिव और पैसिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो
लगातार स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखता है। भारी उपयोग के दौरान भी ऑपरेटिंग तापमान कम बनाए रखते हुए यह
सिस्टम थर्मल थ्रॉटलिंग के बिना लगातार पीक आउटपुट संभव बनाता है। इसलिए BGMI जैसे गेम में भी इस
डिवाईस का तापमान पारंपरिक स्मार्टफोन के मुकाबले 2 से 4 डिग्री कम रहता है, जिससे ज्यादा स्मूथ और लगातार
गेमप्ले प्राप्त होता है।
OPPO का सेल्फ-डेवलप्ड स्टॉर्म इंजन स्मार्टफोन में अब तक की सबसे आधुनिक एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी पेश करता
है। यह स्मार्टफोन के पारंपरिक फैन के मुकाबले 220 प्रतिशत अधिक एयरफ्लो प्रदान करता है, जिससे 20 प्रतिशत
बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस प्राप्त होती है। स्टॉर्म इंजन का विकास चार सालों की कड़ी मेहनत और डिज़ाईन में 9 बार
परिवर्तन करने के बाद हुआ है। यह एक कंपैक्ट और हाई-एफिशियंसी सिस्टम है, जो हवा का उच्च प्रवाह, फुल लेवल
वॉटरप्रूफिंग और अल्ट्रा-लो पॉवर कंज़ंप्शन प्रदान करता है। अल्ट्रा-लो एयरफ्लो रज़िस्टैंट के साथ एल-शेप्ड डक्ट
प्रोसेसर की ओर ठंडी हवा को फेंकता है, ताकि पारंपरिक रूप से विशाल डक्ट डिज़ाईन की तरह जगह को घेरे बिना
हीट को प्रभावी रूप से कम किया जा सके। आर्क के आकार का वॉर्टेक्स टंग हवा के प्रवाह को एक समान बनाता है,
वहीं माईक्रो सेंट्रिफ्यूगल फैन में 0.1 mm के अल्ट्रा-थिन ब्लेड लगे हैं, जो 1,8000 rpm के साथ एयरफ्लो में 20
प्रतिशत की वृद्धि कर देते हैं। इसमें तेरह अल्ट्रा-थिन हीट डिसीपेशन फिन दिए गए हैं, जो हीट एक्सचेंज एरिया को
10 प्रतिशत बढ़ा देते हैं, जिससे पारंपरिक तरीकों के मुकाबले तीन गुना डिसिपेशन एफिशियंसी मिलती है।
स्मार्टफोन में कम जगह की चुनौती को हल करने के लिए स्टॉर्म इंजन मॉड्यूल को पारंपरिक मॉड्यूल के मुकाबले 70
प्रतिशत छोटा रखा गया है, जिससे स्मार्टफोन के अन्य कंपोनेंट्स को ज्यादा जगह मिलती है और 7,000 mAh की
शक्तिशाली बैटरी स्मार्टफोन की थिकनेस बढ़ाए बिना आसानी से इसमें आ जाती है। ड्यूरेबिलिटी के नए मानक
स्थापित करते हुए इसमें उद्योग का एकमात्र स्मार्टफोन कूलिंग फैन मॉड्यूल दिया गया है, जो फुल-लेवल वॉटरप्रूफिंग
के साथ आता है, तथा IPX9, IPX8 और IPX6 मानकों के लिए सर्टिफाईड है। इसके एक्टिव सिस्टम के साथ इसमें
7000 वर्ग mm की विशाल वेपर चैंबर कूलिंग और 19,000 वर्ग mm की ग्रेफाईट लेयर दी गई है, जो सीपीयू, बैटरी
और डिस्प्ले की हीट को फैलाती रहती है ताकि उसका तापमान बढ़ने न पाए। ये सिस्टम स्थिर फ्रेम रेट बनाए रखते
हैं, हीट बढ़ते ही उसे तुरंत फैला देते हैं तथा आउटडोर वातावरण में भी गेमिंग को आसान बना देते हैं।
पॉवर, पेसिज़न और परफॉर्मेंस।
K13 Turbo Pro 5G में फ्लैगशिप ग्रेड का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में नए
मानक स्थापित करता है। यह पिछली जनरेशन के मुकाबले 31% बेहतर CPU और 49% बेहतर GPU परफॉरमेंस
प्रदान करता है तथा लंबी गेमिंग, मल्टीटास्किंग, और AI-एप्लीकेशन जैसे काम आसानी से संभाल सकता है। इसमें
आधुनिक स्लाईस्ड आर्किटेक्चर के साथ नए डिज़ाईन का एड्रिनो GPU है, जो Snapdragon 8 एलाईट में दिए गए
GPU के समान है। यह भारी टास्क में भी अल्ट्रा-स्मूथ ग्राफिक्स और तीव्र फ्रेम डिलीवरी संभव बनाता है। इस
चिपसेट में एडवांस्ड ऑन-डिवाईस AI क्षमताओं के साथ नैक्स्ट-जेन NPU है, जो क्लाउड पर निर्भरता के बिना
गोपनीयता की रक्षा करते हुए कम लेटेंसी के साथ रियल टाईम इमेज अंडरस्टैंडिंग से लेकर इंटेलीजेंट गेमप्ले
ऑप्टिमाइजेशन तक सबकुछ संभव बनाता है। इसमें Wi-Fi 7, 4.2 Gbps तक की 5G स्पीड और ब्लूटूथ 6.0 के

साथ सुगम ऑनलाइन गेमिंग और बहुत तेज डाउनलोड प्राप्त होते हैं, इसलिए यह गेमर्स और क्रिएटर्स, दोनों के लिए
बहुत उपयोगी स्मार्टफोन है।
दूसरी तरफ, OPPO K13 Turbo 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट लगा है। यह एफिशियंसी के
साथ हाई-आउटपुट गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें ऑल-बिग कोर आर्किटेक्चर और विशाल एल3 कैश की
मदद से 41 प्रतिशत अधिक तेज मल्टी-कोर परफॉर्मेंस प्राप्त होती है, वहीं पॉवर कंज़ंप्शन भी पिछली जनरेशन के
मुकाबले 40 प्रतिशत कम होता है। ARM G720 MC7 GPU के साथ यह भारी लोड में भी बहुत उच्च फ्रेम रेट और
जीवंत विज़्युअल्स बनाए रखता है। इसमें अपग्रेडेड NPU 880 दिया गया है, जो AI एफिशियंसी को 40 प्रतिशत बढ़ा
देता है। इसलिए रियल-टाईम सीन ऑप्टिमाईज़ेशन, लैग-फ्री वॉईस कमांड, और स्मार्ट सिस्टम ट्यूनिंग जैसे अनेक
कार्य आसानी से हो जाते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो बैटरी से समझौता किए बिना शानदार
स्पीड चाहते हैं। K13 Turbo 5G बहुत ज्यादा तापमान या दबाव वाले वातावरण में भी लगातार दमदार गेमिंग
और मल्टीटास्किंग प्रदान करता है।
गेमिंग के लिए बना ड्यूरेबल स्मार्टफोन
OPPO K13 Turbo Series को गेमर्स के लिए बनाया गया है, जो बहुत लंबे गेमिंग सत्रों में भी पीक परफॉर्मेंस
प्रदान करती है। इसके आधुनिक कूलिंग सिस्टम में विशाल वेपर चैंबर और सात लेयर की ग्रेफाईट संरचना है, जो
तापमान में बहुत कम वृद्धि के साथ स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करती है। यह बहुत भारी गेम्स खेलने के दौरान भी 120
एफपीएस पर स्थिर फ्रेम रेट बनाकर रखती है।
कूलिंग के अलावा, K13 Turbo Series को दिलचस्प और सटीक गेमिंग के लिए ऑप्टिमाईज़ किया गया है। K13
Turbo Pro 5G में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर लगा है, जो स्नैपड्रैगन इन्हेंस्ड सुपर फ्रेम और सुपर रिज़ॉन्यूशन
प्रदान करता है, फ्रेम रेट बढ़ाता है और रियल टाईम में ग्राफिक्स में सुधार कर ज्यादा शार्प डिटेल्स प्रदान करता है।
यह अलग डिस्प्ले चिप की जरूरत के बिना एचडीआर विज़्युअल और फ्लुड मोशन संभव बनाता है। इसमें सिनोप्सिस
3910पी फ्लैगशिप टच आईसी, गेमिंग हॉट ज़ोन कालिब्रेशन, स्क्रीन प्रोटेक्टर डिटेक्शन की मदद से प्रेसिज़न कंट्रोल
प्रदान किया जाता है, जिससे 95 प्रतिशत टैप एक्युरेसी बनी रहती है। इसमें नमी के वातावरण में रिस्पॉन्सिवनेस के
लिए स्प्लैश टच, और 5 mm तक मोटाई वाले दस्ताने पहनकर भी सटीक इनपुट पाने के लिए ग्लव मोड दिया गया
है। दूसरी तरफ, ड्युअल स्टीरियो स्पीकर, ओरियलिटी ऑडियो और 300 प्रतिशत तक अल्ट्रा वॉल्यूम मोड दिए गए
हैं, जो आकाशीय और रियलिस्टिक साउंडस्टेज प्रदान करते हैं। AI गेम असिस्टैंट फीचर्स, जैसे वन-टैप रिप्ले, सायलेंट
लॉन्च और फुट-स्टेप इन्हेंसर तथा एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बढ़त मिलती है।
यह भारत की एकमात्र स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसमें कूलिंग फैन लगा है। इसलिए OPPO K13 Turbo Series
अपनी पॉवर, स्थिर थर्मल कंट्रोल, सटीक टच, और दिलचस्प साउंड के साथ 2025 में मोबाईल गेमिंग के क्षेत्र में नए
मानक स्थापित कर रही है।
बैटरी, जो लीजेंड की तरह लगातार काम करती रहे
OPPO K13 Turbo Series में 5 साल तक की ड्यूरेबिलिटी के साथ 7,000mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है,
जो लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता प्रदान करती है। इस डिवाईस में 80 वॉट का सुपरवूक फ्लैश
चार्ज दिया गया है, जो डिवाईस को केवल 54 मिनट में 0 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है, ताकि
डाउनटाईम कम से कम रहे। लगातार गेमिंग करने और लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहने के लिए इस सीरीज़ में
बायपास चार्जिंग भी दी गई है, जो डिवाईस के प्लग-इन होने पर पॉवर को सीधे मदरबोर्ड में भेज देती है, ताकि हाई
परफॉर्मेंस टास्क के दौरान तापमान कम से कम बढ़े और बैटरी की हैल्थ बनी रहे। इसके अलावा, इसमें इंटैलिजेंट
चार्जिंग इंजन 5 दिया गया है, जो उपयोग के मुताबिक अनुकूलित होकर बैटरी की एफिशियंसी और ड्यूरेबिलिटी
बढ़ाता है। यह जरूरत पड़ने पर अपने आप तापमान को कम करके चार्जिंग की स्पीड बढ़ाता है, नाईट-टाईम चार्जिंग
पैटर्न को पहचानकर चार्जिंग की स्पीड को कम कर देता है, ताकि बैटरी सुरक्षित रहे, तथा अधिकतम 80 प्रतिशत
चार्ज प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यह चार्जिंग इंजन माईनस 25 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक कम तापमान में भी

चार्जिंग संभव बनाता है। इन सभी इनोवेशंस के साथ OPPO K13 Turbo Series स्थिर पॉवर, बिना तापमान
बढ़ाए बेहतरीन ऑपरेशन, तथा सालों तक ऑप्टिमाईज़्ड बैटरी लाईफ प्रदान करती है।
इमर्सिव डिस्प्ले के साथ रेसिंग से प्रेरित डिज़ाईन
OPPO K13 Turbo Series में आँखों के लिए सुरक्षित 120 हर्ट्ज़ की ई-स्पोर्ट्स लेवल फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जो
इनडोर और आउटडोर गेमिंग के दौरान स्मूथ विज़्युअल और स्थायी आराम के लिए डिज़ाईन की गई है। इसका रेसिंग
परफॉर्मेंस डिज़ाईन रेस ट्रैक पर सीमाओं के निरंतर विस्तार और खुद को लगातार बेहतर बनाते रहने की भावना से
प्रेरित है। इसमें व्यक्तिगत और बोल्ड फैशन के सौंदर्य का मिश्रण है। केवल 162.78 x 77.22 mm. आकार में 8.31
mm के स्लिम प्रोफाईल तथा 208 ग्राम (K13 Turbo Pro 5G)/207 ग्राम (K13 Turbo 5G) वजन के साथ यह
सीरीज़ हाथों में संतुलित एहसास प्रदान करती है। K13 Turbo Pro में टर्बो ब्रीदिंग लाईट दी गई है। इसकी दो
बिल्ट-इन ब्रीदिंग लाईट आठ रंगों के विकल्पों के साथ डायनामिक पर्सनलाईज़ेशन प्रदान करती हैं। K13 Turbo Pro
5G सिल्वर नाईट, पर्पल फैंटम, मिडनाईट मैवेरिक में उपलब्ध है, वहीं K13 Turbo 5G टर्बो लुमिनस रिंग के साथ
3 रंगों, व्हाईट नाईट, पर्पल फैंटम और मिडनाईट मैवेरिक में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टफोन आज के युवाओं की
साहसिक भावना के अनुरूप नए और अत्याधुनिक विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इनके हाई-स्ट्रेंथ क्रिस्टल शील्ड ग्लास
और फुल-लेवल वाटरप्रूफिंग द्वारा स्टाईल से समझौता किए बगैर ड्यूरेबिलिटी भी प्राप्त होती है।
K13 Turbo Series के फ्रंट में 1.5k रिज़ॉल्यूशन 92800 × 12800, 454 PPI और 10 बिट कलर डेप्थ के साथ
6.8 इंच का एलटीपीएस फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प और जीवंत विज़्युअल प्रदान करता है।
इसकी ग्लोबल पीक ब्राईटनेस 1,600 निट्स है, इसलिए यह तेज धूप में भी साफ दिखाई देता है। वहीं 120 हर्ट्ज़ के
डायनामिक रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ फ्लुड मोशन और अल्ट्रा-रिस्पॉन्सिव टच प्राप्त
होता है। तीव्र, सुरक्षित और सुविधाजनक अनलॉकिंग के लिए इस डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया
है। इसमें फ्लैगशिप ग्रेड की गेमिंग टचस्क्रीन चिप दी गई है, जो वेट-हैंड और ग्लव मोड की सपोर्ट के साथ किसी भी
तरह के वातावरण में स्मूथ ऑपरेशन संभव बनाती है। इसके अलावा, OPPO की एडवांस्ड आई-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी
आँखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है तथा कम रोशनी में भी डिस्प्ले को बिना थकान के देखना संभव बनाती
है। इसलिए K13 Turbo Series ड्यूरेबल, स्टाईलिश और इमर्सिव होने के साथ परफॉर्मेंस पर भी आधारित है।
AI प्रेसिज़न के साथ अल्ट्रा एचडी विविड इमेजिंग
OPPO K13 Turbo Series में मोबाईल फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा एचडी मेन कैमरा दिया
गया है। यह कम ब्लर और प्रो क्लैरिटी के लिए ओआईएस (K13 Turbo Pro 5G) और ईआईएस के साथ आता है।
डेप्थ के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का ऑक्ज़िलरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का
सोनी IMX480 सेंसर है, जो शार्प और जीवंत सेल्फी सुनिश्चित करता है। OPPO की एडवांस्ड इमेजिंग एलगोरिद्म
के साथ यह सिस्टम जीवंत डिटेल, संतुलित रंग और प्राकृतिक लो-लाईट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें क्रिएटिविटी
के लिए बिल्ट-इन AI एडिटर दिया गया है, जिसमें टैक्सचर-रिच, हाई-डेफिनिशन इमेज ट्रांसफॉर्मेशन के लिए AI
क्लैरिटी इन्हेंसर जैसे शक्तिशाली टूल्स शामिल हैं। ऑब्जेक्ट रिमूवल के लिए AI इरेज़र, एक ही टैप में शार्पनेस को
रिकवर करने के लिए AI अनब्लर, तथा ग्लेयर को हटाने के लिए AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे टूल्स दिए गए हैं।
इसलिए OPPO K13 Turbo Series जीवंत चित्र खींचकर हर शॉट को बेहतरीन बना देती है।
हर स्टेप ज्यादा स्मार्टः आपके अनुसार अनुकूलित होने वाली AI
OPPO K13 Turbo Series कलरओएस 15 पर चलती है, जिसमें गेमिंग, आउटडोर उपयोग, प्रोडक्टिविटी और
क्रिएटिविटी के लिए काफी इन्हेंसमेंट किए गए हैं। इसमें गेमर्स के लिए अपग्रेडेड AI गेम असिस्टैंट दिया गया है, जो
नए गेमिंग कैमरा के साथ तुरंत स्क्रीनशॉट, इन-फोटो कैप्चर कर सकता है। इसमें लगातार गेमिंग के लिए वन-क्लिक
30-सेकंड रिप्ले, प्लस सायलेंट स्टार्टअप और फ्लोटिंग विंडो ऐप स्विच हैं। फ्लोटिंग विंडो मैमोरी द्वारा सुगम
मल्टीटास्किंग संभव होती है, जिससे यूज़र्स को रणनीतियों की बात करते हुए या ब्राउज़ करते हुए भी गेमिंग करने में
मदद मिलती है।

हाई-एनर्जी आउटडोर मोड 2.0 कमजोर नेटवर्क वाले और बहुत अधिक तापमान वाले इलाकों में परफॉर्मेंस को बढ़ा
देता है। यह ऐप रिटेंशन, सिग्नल स्टेबिलिटी और वॉईस क्लैरिटी को बढ़ाता है, तथा स्टॉर्म इंजन कूलिंग सिस्टम के
साथ काम करते हुए पीक परफॉर्मेंस बनाकर रखता है। AI वॉईस पीसी और टेबलेट के साथ स्मार्ट डॉक्युमेंट समरी,
इमेज-टैक्स्ट एनालिसिस, और क्रॉस डिवाईस इंटरकनेक्शन के साथ विभिन्न भाषाओं में रियल-टाईम AI कॉल
ट्रांसलेशन प्रदान करती है। क्रिएटिव यूज़र्स के लिए अभिव्यक्ति का ऑप्टिमाईज़ेशन करने के लिए AI बेस्ट फेस तथा
लाईव फोटो और वीडियो में प्रोएक्सडीआर इफेक्ट डालने के लिए 4के अल्ट्रा-क्लियर एक्सपोर्ट फीचर है। कलर ओएस
15 द्वारा K13 Turbo Series सुगम, इंटैलिजेंट और हर परिदृश्य के लिए तैयार परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
OPPO ENCO BUDS 3 PRO: पूरे दिन कम्फर्ट के लिए इमर्सिव साउंड
K13 Turbo Series के साथ OPPO ने ENCO BUDS 3 PRO भी पेश किए हैं। ये कंपैक्ट, फीचर-रिच
टीडब्लूएस हैं, जो बेहतर साउंड और लंबी परफॉर्मेंस के लिए बने हैं। ENCO BUDS 3 PRO 54 घंटे तक का
प्लेबैक प्रदान करते हैं (एक बार चार्ज होने पर 12 घंटे तक)। इनमें OPPO की हाईपर ड्यूरेबल बैटरी लगी है, जो
टीयूवी रीनलैंड बैटरी हैल्थ सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसलिए बैटरी की क्षमता लंबे समय तक बरकरार रहती है।
इसमें टाईटेनियम प्लेटिंग के साथ 12.4 mm का एक्स्ट्रा-लार्ज डायनामिक ड्राईवर दिया गया है। इसमें बेहतर बेस
ट्यूनिंग के साथ गहरा, संतुलित और दिलचस्प ऑडियो प्राप्त होता है। वहीं एन्को मास्टर कस्टमाईज़ेबल ईक्वालाईज़र
(3 प्रिसेट+6बैंड ईक्यू) द्वारा यूज़र्स अपनी रुचि के अनुरूप साउंड को फाईन-ट्यून कर सकते हैं।
इसमें गेमिंग और वीडियो के लिए 47mm अल्ट्रा-लो लेटेंसी द्वारा ऑडियो और एक्शन के बीच बेहतरीन तालमेल
स्थापित होता है। ब्लूटूथ 5.4 द्वारा शानदार कनेक्टिविटी मिलती है। ड्युअल कनेक्शन, और गूगल फास्ट पेयर के साथ
इन्ट्यूटिव टच कंट्रोल तथा AI असिस्टैंट सपोर्ट जैसे फीचर्स दैनिक कामों को बहुत आसान बना देते हैं। यह एक्टिव
लाईफस्टाईल के अनुरूप बना है। ये बड्स IP55 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस रेटिंग के साथ आते हैं। अल्ट्रा-लाईट वेट होने
के कारण ये पूरे दिन उपयोग के लिए बहुत आरामदायक हैं। इसका मूल्य 1,799 रुपये है। OPPO ENCO BUDS
3 PRO ब्लैक और व्हाईट कलर्स में केवल Flipkart और OPPO India ई-स्टोर पर 27 अगस्त से मिलना शुरू होंगे।

अधिक विवरण यहां देखें।

मुख्य विशेषताएँ:

नामOPPO K13 Turbo ProOPPO K13 Turbo
रंगसिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम, मिडनाइट मेवरिकव्हाइट नाइट, पर्पल फैंटम, मिडनाइट मेवरिक



कूलिंग
टर्बो ब्रीदिंग लाइट के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन |7000 mm² अल्ट्रा लार्ज वेपर चैम्बर (VC) | 19000 mm² अल्ट्रा लार्ज ग्रेफाइटसर्वाधिक थर्मल परफ़ॉर्मेंस के साथ ग्रेफाइट  और जेलटर्बो ल्यूमिनस रिंग के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन | 7000 mm² अल्ट्रा लार्ज वेपर चैम्बर (VC) | 19000 mm² अल्ट्रा लार्ज ग्रेफाइटसर्वाधिक थर्मल परफ़ॉर्मेंस के साथ ग्रेफाइट  और जेल


डिज़ाइन

L& W: 162.78 × 77.22 mmथिकनेस : 8.31 mm वजन: 208g

L& W: 162.78 × 77.22 mmथिकनेस: 8.31 mm वजन: 207g


डिस्प्ले
LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED| 1.07Bn कलर्स6.8 ” | 2800 * 1280 | 454 PPI | 10 बिटग्लोबल पीक ब्राइटनेस: 1600 निट120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट | 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट की सपोर्टLTPS फ्लेक्सिबल AMOLED|1.07Bn कलर्स6.8 ” | 2800 * 1280 | 454 PPI | 10 बिटग्लोबल पीक ब्राइटनेस: 1600 निट120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट | 240Hz तक के डायनामिक सैंपल रेट की सपोर्ट
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 4MediaTek Dimensity 8450

स्टोरेज

8+256, 12+256

8+128, 8+256

कैमरा
रियर लेंस: 50 MP मुख्य कैमरा + 2 MP कैमरा फ्रंट लेंस: 16 MP कैमराSony IMX480 Sensor | 16,000,000 pixelsरियर लेंस: 50MP मुख्य कैमरा + 2 MP कैमरा फ्रंट लेंस: 16MP कैमराSony IMX480 Sensor | 16,000,000 pixels
Share This Post

10 thoughts on “OPPO ने कूलिंग फैन के साथ भारत का एकमात्र स्मार्टफोन- OPPO K13 Turbo Pro 5G और OPPO K13 Turbo 5G लॉन्च किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *