पंजाबी पॉप की मलिका सिमिरन कौर धाडली ने ‘‘लाला लाला’ पेश किया

दिलजीत दोसांझ हों, करन औजला या बादशाह, सभी की निगाहें पंजाब की सबसे जबरदस्त गायिकाओं में से एक, सिमिरन कौर धाडली पर हैं

नेशनल, 1 अक्टूबर, 2025: पंजाब की सबसे बेबाक गायिका, सिमिरन कौर धाडली ने अपना नया सिंगल, लाला लाला पेश किया है। यह उनके सिग्नेचर बोल, आकर्षक कंपोज़िशन, देसी स्वैग और ग्लोबल पॉप अपील के साथ जबरदस्त ऊर्जा वाला गीत है।

लाला लाला का निर्माण देसी ट्रैप म्यूज़िक ने किया है। इसमें सिमिरन के उदय, उनके व्यक्तित्व और निडर भावना को दर्शाया गया है, जो शुरुआत से ही सिमिरन के गीतों की पहचान रहे हैं। सिमिरन ने कहा, ‘‘यह गीत मेरे सफर और मेरी उस भागदौड़ के बारे में बताता है, जिन्होंने मुझे वो बनाया है, जो आज मैं हूँ। मेरे लिए यह गाना गर्व के साथ मेरी खुद की कहानी कहने और उसके हर क्षण का आनंद लेने के बारे में है।’’

‘पुत्त जट्ट दा’ जैसे हिट ट्रैक और बादशाह के चार्ट-बस्टर ‘कोकेन’ में अपनी स्टैंडआउट पंक्तियों के लिए मशहूर, सिमिरन अपने साहसी गीतलेखन और बेबाक प्रामाणिकता के साथ लगातार अपनी सीमाओं को बढ़ा रही हैं। जहाँ उनके गठबंधन उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, वहीं उनकी सोलो रिलीज़ जैसे प्यार नी सरया और लाला लाला इस बात की पुष्टि कर रहे हैं, कि उनकी आवाज उनकी अपनी है, जो मजबूत, स्टाईलिश, और अपनी जड़ों में समाई हुई है।

सिमिरन अक्टूबर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रही हैं, जहाँ से वो जबरदस्त एनर्जी प्रवासी दर्शकों के बीच पहुँचाएंगी। इससे आधुनिक पंजाबी पॉप में सबसे आकर्षक आवाज के रूप में उनकी स्थिति मजबूत होगी।

लाला लाला स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूज़िक, यूट्यूब, अमेज़न म्यूज़िक और सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

सिमिरन कौर धाडली का ‘लाला लाला’ यहाँ सुनेंः http://VA.lnk.to/LalaLala

Share This Post

7 thoughts on “पंजाबी पॉप की मलिका सिमिरन कौर धाडली ने ‘‘लाला लाला’ पेश किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *