रुशिल का ‘प्यार टुकड़ों में’ रिलीज़ हुआ, यह प्यार है, पर वैसा नहीं, जैसा आप सोचते हैं

भ्रमित, जादुई, नाजुक, ‘प्यार टुकड़ों में’ आज के प्यार के अनेक रूपों की खोज करता है

नेशनल, 18 दिसंबर, 2025: उभरते हुए पॉप कलाकार, रुशिल असवाल ने अपना नया हिंदी ईपी, प्यार
टुकड़ों में रिलीज़ किया है। आज प्यार कैसा महसूस होता है, यह गीत उसका एक ईमानदार, सिनेमेटिक
और खुशनुमा अंदाज में हलचलभरा लुक है। आज के समय में जहाँ प्यार के गीत अक्सर इंतहा तक जाकर,
‘‘अत्यधिक मधुर’’, ‘‘अत्यधिक जहरीले’’, ‘‘अत्यधिक नाटकीय’’ हो जाते हैं, वहीं रुशिल ने इन परंपराओं को
तोड़ दिया है। ‘प्यार टुकड़ों में’ कोमल होने के साथ बहुत तीव्र, सपनों जैसा होने के साथ वास्तविक और
नाजुक होने के साथ बिल्कुल शुद्ध है। इस ईपी में पाँच अलग-अलग ट्रैक हैं, जो प्यार के हर पहलू को पेश
करते हैं। तेरे इरादे में गहरी, पज़ेज़िव कमजोरी, तारे भी तुमसे घबराएं में भावभीना, देर रात का विश्वास,
घर सा में आशा से भरा पूरे दिल से किया वादा, तुम मिल गई जो! में रोमांटिक कॉमेडी की चमक और पानी
की लहर में बड़ा सिनेमेटिक भावनात्मक परिवर्तन पेश किया गया है। ये गाने मिलकर रिश्ते के अलग-अलग
चरण पेश करते हैं, जो अप्रत्याशित, भावनात्मक और मानवीय खूबसूरती से युक्त हैं।
इस ईपी के बारे में रुशिल ने कहा, ‘‘यह ईपी अभी तक की गई मेरी सभी रचनाओं में सबसे अधिक
व्यक्तिगत है। प्यार एक स्पष्ट भावना नहीं है। यह सैकड़ों छोटे-छोटे लम्हों का समूह है, जो आपको बदल
देता है। कुछ बहुत उलझे हुए होते हैं। कुछ जादुई होते हैं। पर ये सभी बहुत अहम होते हैं। प्यार टुकड़ों में
उन्हें गौरवान्वित करने का मेरा तरीका है। मुझे उम्मीद है कि ये गाने सुनकर लोग सोचेंगे कि हाँ प्यार
बिल्कुल ऐसा ही महसूस होता है।’’
रुशिल एक गायक-गीतलेखक हैं, जिनके फैन लगातार बढ़ रहे हैं। वो अपना संगीत खुद लिखते, कंपोज़ करते
और परफॉर्म करते हैं, जिससे उनकी रचना को वह प्रामाणिकता मिलती है, जो भारत के युवा श्रोताओं के
अनुरूप है। उनके सिनेमेटिक दृष्टिकोण और विज़्युअल स्टोरीटैलिंग ने उन्हें भारत के इंडी-पॉप के क्षेत्र में
सबसे आकर्षक नई आवाजों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।
‘प्यार टुकड़ों में’ के साथ रुशिल ने न केवल एक ईपी रिलीज़ की है, बल्कि वो यह दिखा रहे हैं कि यह पीढ़ी
प्यार को कैसा महसूस करती हैः नाजुक, जटिल, आशाओं से भरा हुआ, शुद्ध और वास्तविक।
रुशिल का प्यार टुकड़ों में यहाँ सुनेंः
https://youtube.com/playlist?list=OLAK5uy_mEqGJOtBi2Hf5STKMcv8CU85UQZpBL
YYE&si=XQ419FUuw7Z8vvJi

Share This Post

One thought on “रुशिल का ‘प्यार टुकड़ों में’ रिलीज़ हुआ, यह प्यार है, पर वैसा नहीं, जैसा आप सोचते हैं

  • February 9, 2026 at 11:02 pm
    Permalink

    Good write-up, I’m normal visitor of one’s web site, maintain up the nice operate, and It is going to be a regular visitor for a long time.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *